Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शादी से पहले पतला दिखने की होड़, क्या है Mounjaro Brides का ट्रेंड और क्या यह सुरक्षित है?

    Updated: Thu, 09 Apr 2026 11:22 AM (GMT+05:30)

    शादी से पहले तेजी से वजन कम करने के लिए आजकल दूल्हा और दुल्हन जिम व डाइट की जगह वेट लॉस इंजेक्शन की मदद ले रहे हैं। ...और पढ़ें

    शादी के लिए वजन कम करने के लिए वेट लॉस इंजेक्शन लेना सही है? (AI Generated Image)

    शादी के लिए वजन कम करने के लिए वेट लॉस इंजेक्शन लेना सही है? (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में शादियां किसी त्योहार से कम नहीं होतीं। लहंगे की फिटिंग से लेकर प्री-वेडिंग शूट तक, हर चीज को परफेक्ट बनाने का प्रेशर दूल्हा और दुल्हन पर होता है। लेकिन शादी की इन तैयारियों के बीच एक और नया ट्रेंड इन दिनों देखने को मिल रहा है। 

    शादी के दिन परफेक्ट दिखने के लिए अब एक चिंताजनक ट्रेंड चलन में है, जिसे मोंजारो ब्राइड्स कहा जाता है। जी हां, लोग अब जिम में पसीना बहाने या डाइटिंग के बजाय, शादी से पहले वजन घटाने के लिए वेट लॉस इंजेक्शन्स का सहारा ले रहे हैं। आइए इस बारे में डॉ. संतोष कुमार अग्रवाल (डायरेक्टर- इंटरनल मेडिसिन, यथार्थ सुपर स्पेशेलिटी हॉस्पिटल फरीदाबाद) से जानें। 

    क्या है मोंजारो ब्राइड्स का चलन?

    मेट्रो शहरों के एस्थेटिक और डर्मेटोलॉजी क्लीनिकों में इन दिनों मोंजारो और ओजेम्पिक जैसे GLP-1 ड्रग्स की मांग अचानक बढ़ गई है। मोंजारो ब्राइड्स उन महिलाओं को कहा जा रहा है जो अपनी शादी के दिन पतला दिखने के लिए इन वेट लॉस इंजेक्शन्स का सहारा ले रही हैं। यह ट्रेंड सिर्फ महिलाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि पुरुष भी अपनी शादी से पहले वजन कम करने के लिए इस ट्रेंड को अपना रहे हैं। 

    कई क्लीनिक तो बाकायदा ब्राइडल वेट-लॉस पैकेज के नाम पर इनकी मार्केटिंग कर रहे हैं, जो सीधे तौर पर दवाओं के दुरुपयोग की ओर इशारा करता है।

    Mounjaro Brides (1)

    (Picture Courtesy: Freepik)

    एक गंभीर समस्या का संकेत

    यह ट्रेंड केवल एक कॉस्मेटिक प्रोसीजर नहीं है, बल्कि यह हमारे समाज में बढ़ती एक गहरी समस्या को उजागर करता है। द लैंसेट की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2050 तक भारत में 44 करोड़ से ज्यादा लोग मोटापे या ओवरवेट का शिकार हो सकते हैं, जो दुनिया में सबसे बड़े आंकड़ों में से एक होगा।

    खबरें और भी

    मोटापे की इस बढ़ती समस्या के बीच, लोग सेहत के बजाय शॉर्टकट को प्राथमिकता दे रहे हैं। शादी जैसे आयोजनों के लिए खुद पर डाला गया पतला दिखने का दबाव लोगों को ऐसी दवाओं की ओर धकेल रहा है, जो मूल रूप से टाइप-2 डायबिटीज या गंभीर मोटापे से ग्रस्त मरीजों के लिए बनी हैं।

    बिना डॉक्टरी सलाह के इस्तेमाल सेफ है?

    शादी के कुछ दिनों के लिए इन इंजेक्शनों का इस्तेमाल करना जोखिम भरा हो सकता है। इसके कई गंभीर दुष्प्रभाव हो सकते हैं-

    • पाचन संबंधी समस्याएं- मतली, उल्टी, गंभीर कब्ज या दस्त जैसी समस्याएं आम हैं, जो शादी की खुशियों में खलल डाल सकती हैं।
    • मांसपेशियों को नुकसान- तेजी से वजन घटने की प्रक्रिया में अक्सर शरीर की चर्बी के साथ-साथ जरूरी मांसपेशियां भी कम हो जाती हैं, जिससे कमजोरी आ सकती है। अगर डाइट पर ध्यान न दिया जाए, तो शरीर में पोषण की कमी भी हो सकती है।
    • चेहरे पर बदलाव- बहुत तेजी से वजन घटने के कारण चेहरा थका हुआ और मुरझाया हुआ लग सकता है, जिसे ओजेम्पिक फेस भी कहा जाता है।
    • लंबे समय के जोखिम- बिना सही निगरानी के इन दवाओं का इस्तेमाल पैनक्रियाज या किडनी से जुड़ी समस्याओं को जन्म दे सकता है।
    Weight Loss Tips (2)
     
    (AI Generated Image)

    मोटापा एक मेडिकल कंडीशन है, जिसका इलाज डॉक्टर की देखरेख में होना चाहिए, न कि किसी वेडिंग प्लानर या सोशल मीडिया ट्रेंड के दबाव में।