Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    घुटनों और कमर के दर्द ने कर दिया है परेशान? रोज 15 मिनट करें ये आसान एक्सरसाइज, मिलेगी बड़ी राहत

    By Meenakshi NaiduEdited By: Swati Sharma
    Updated: Sun, 28 Jun 2026 04:57 PM (IST)

    भागदौड़ भरी जिंदगी में गलत पोस्चर, वजन बढ़ने या चोट के कारण जोड़ों का दर्द एक आम समस्या बन चुका है। ...और पढ़ें

    एक्सरसाइज से दूर करें गर्दन और घुटनों का दर्द (Picture Courtesy: Freepik)

    एक्सरसाइज से दूर करें गर्दन और घुटनों का दर्द (Picture Courtesy: Freepik)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्वाइंट पेन यानी जोड़ों का दर्द एक आम समस्या बन चुकी है। लंबे समय तक बैठे रहना, गलत पोस्चर में बैठना या सोना, वजन बढ़ना, बढ़ती उम्र या पहले हुए किसी चोट का असर, ये सभी कारण जोड़ों पर एक्स्ट्रा प्रेशर  डालते हैं। 

    इसका नतीजा घुटने, कंधे, कमर, एंकल और गर्दन के दर्द के रूप में सामने आता है। हालांकि, राहत की बात यह है कि घर पर की जाने वाली कुछ आसान और असरदार एक्सरसाइज से न सिर्फ दर्द कम होता है, बल्कि जोड़ों की मजबूती, फ्लेक्सिबिलिटी और ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। आइए जानें कुछ आसान एक्सरसाइज, जो रोज सिर्फ 10-15 मिनट करने से जॉइन्ट पेन से राहत पाने में मदद मिल सकती है। 

    जॉइन्ट्स को हेल्दी रखने के लिए एक्सरसाइज

    • नी एक्सटेंशन- घुटनों के दर्द से परेशान लोगों के लिए यह एक्सरसाइज बेहद फायदेमंद है। यह घुटनों के आसपास की कमजोर मसल्स मजबूत होती है, जिससे चलने-फिरने में आसानी होती है।

    कैसे करें- कुर्सी पर बिल्कुल सीधा बैठें।अब एक पैर को धीरे-धीरे आगे की ओर सीधा करें। फिर 3-5 सेकंड होल्ड करें और वापस नीचे लाएं। दोनों पैरों से 10-12 रेप्स करें।

    • एंकल रोटेशन- टखनों में दर्द या सूजन से राहत देने के लिए यह सबसे आसान एक्सरसाइज है। इस एक्सरसाइज को रोज करने से टखनों की मूवमेंट बेहतर होती है, ब्लड फ्लो बढ़ता है और सूजन कम होती है।

    कैसे करें- फर्श पर बैठकर पैरों को सीधा फैलाएं।अब टखने को धीरे-धीरे घड़ी की दिशा में 10 बार घुमाएं। फिर उल्टी दिशा में 10 बार रोटेशन करें।

    खबरें और भी

    • शोल्डर रोल- आजकल लैपटॉप और मोबाइल का लंबे समय तक इस्तेमाल कंधों और गर्दन में दर्द का बड़ा कारण है। शोल्डर रोल इस तनाव को काफी हद तक कम करता है। इससे कंधों की टाइटनेस कम होती है, गर्दन दर्द में राहत मिलती है और पोस्चर भी सुधरता है।

    कैसे करें- इस एक्सरसाइज को करने के लिए सीधे खड़े हों या बैठें। अब कंधों को धीरे-धीरे आगे की ओर 10 बार घुमाएं।फिर पीछे की दिशा में 10 बार रोल करें।

    • कैट-काउ स्ट्रेच- रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाने वाला यह योगासन बैक पेन वालों के लिए बेहद लाभदायक है। इसके साथ ही कमर की जकड़न हटती है, स्पाइन मजबूत होती है और नसों की टाइटनेस कम होती है।

    कैसे करें- इस एक्सरसाइज को करने के लिए टेबलटॉप पोज में आएं। अब सांस लेते हुए पीठ को नीचे झुकाएं। इसके बाद सांस छोड़ते हुए पीठ को ऊपर की ओर गोल करें।इसे 10-12 बार दोहराएं।

    • क्वाड्रिसेप्स स्ट्रेच- यह स्ट्रेच घुटनों को सपोर्ट करने वाली जांघ की मांसपेशियों के लिए बेहद जरूरी है। इस एक्सरसाइज को रोज करने से जांघों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, घुटनों पर दबाव कम होता है और दर्द में कमी आती है।

    कैसे करें- इस एक्सरसाइज को करने के लिए दीवार का सपोर्ट लेकर खड़े हों। एक पैर को पीछे की ओर मोड़कर टखने को पकड़ें। 10-12 सेकंड तक होल्ड करें। दूसरे पैर से दोहराएं।



    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।