यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कैसा होता है असम का फेमस Chak Hao Rice? फायदे जान लेंगे तो तुरंत डाइट में कर लेंगे शामिल
भारत में चावल खाना सभी को पसंद होता है। आमतौर पर लोग सफेद या ब्राउन राइस खाते हैं। लेकिन चक-हाओ राइस अपने खास गुणों के लिए जानी जाती है। ब्लैक राइस ...और पढ़ें

HighLights
- ज्यादातर लोग सफेद या ब्राउन राइस खाते हैं।
- असम के काले चावल पूरे भारत में मशहूर हैं।
- इसे खाने से सेहत को ढेरों फायदे मिलते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारत को विविधता का देश कहा जाता है। यहां आपको खानपान की चीजों में एक से एक वैरायटीज मिल जाएंगी। हमारे यहां भारत में सबसे ज्यादा चावल खाया जाती है। शायद ही कोई ऐसा हो जिसे चावल न पसंद हो। कई लोग तो ऐसे हैं कि वे अगर चावल न खाएं तो उनका पेट भी नहीं भरता है। आमतौर पर लोग White या Brown Rice ही खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी काले चावल के बारे में सुना है?
आपको बता दें कि असम और मणिपुर में पाया जाने वाला Chak Hao Rice यानी कि ब्लैक राइस, एक खास किस्म का चावल होता है। इसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। चक-हाओ चावल गहरे बैंगनी या काले रंग में होता है। इसे असम के त्योहारों, खास मौकों और मिठाइयों में इस्तेमाल किया जाता है। इसका स्वाद हल्का मीठा होता है। सबसे अच्छी चीज तो इसकी खुशबू है। एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर, आयरन और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर ये Rice हर मायने में खास है।
ये चावल न सिर्फ आसानी से डाइजेस्ट हो जाती है, बल्कि इसका इस्तेमाल वहां के लोग वजन कम करने, डायबिटीज कंट्रोल करने और दिल को हेल्दी रखने के लिए भी करते हैं। यही वजह है कि अब लोग इसे सुपरफूड की तरह अपनाने लगे हैं। आज का हमारा लेख भी इसी विषय पर है। हम आपको चक-हाओ राइस के बारे में विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं। साथ ही इनके फायदों के बारे में भी जानेंगे। आइए जानते हैं विस्तार से-
क्या होता है चक हाओ राइस
चक हाओ चावल को मणिपुर में उगाया जाता है। इसकी खुशबू जबरदस्त होती है। आपको बता दें कि चक का मतलब चावल होता है। जबकि हाओ का मतलब खुशबू से है। इसमें ऐसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जाे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।इसका रंग, स्वाद और कीमत इसे सुपरफूड बनाता है। ये इतनी महंगी होती है, इसीलिए इसे खास मौकों पर ही बनाया जाता है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: रात में आते हैं बुरे सपने, कहीं लेट-नाइट आप भी तो नहीं खा रहे Cheese? जानिए क्या कहती है स्टडी
चक हाओ राइस खाने के फायदे
- आपको बता दें कि चक हाओ चावल में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इस कारण ये डायबिटीज के मरीजाें के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
- ये राइस फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान को कम करती है। इससे कैंसर का खतरा कम होता है।
- ये हमारे दिल के लिए भी बेहद फायदेमंद है। दरअसल, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर हाेने के कारण ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। साथ ही कोलेस्ट्रॉल लेवल भी संतुलित रहता है।
- इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इससे डाइजेशन तो बेहतर हाेता ही है, साथ ही कब्ज जैसी समस्याओं से भी राहत मिलती है।
- ये फाइबर और प्रोटीन का बढ़िया स्त्रोत है। इसे कारण ये पेट को लंबे समय तक भरा रखती है। आप ओवर ईटिंग से भी बच सकते हैं। ऐसे में आपको वजन कम करने में मदद मिलती है।
- एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होने के कारण ये हमारे स्किन के लिए भी फायदेमंद है। इसे खाने से दाग-धब्बे दूर होते हैं। साथ ही हमारी त्वचा ग्लोइंग नजर आती है।
- इसमें मौजूद डिटॉक्सिफाई गुण लिवर और किडनी की सफाई करते हैं। इससे हमारे शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं।
यह भी पढ़ें: Monsoon में इन 5 फलों से दूरी बनाना ही है बेहतर, वरना बिगड़ सकती है आपकी सेहत
Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।