एग्जाम या इंटरव्यू से पहले पेट में क्यों उड़ने लगती हैं तितलियां? जानें इस घबराहट के पीछे का साइंस
इंटरव्यू या किसी एग्जाम से पहले अगर आपको भी पेट में घबराहट महसूस होती है, तो घबराइए मत! यह बिल्कुल नॉर्मल है। ...और पढ़ें

इंटरव्यू की टेंशन से पेट में होने लगती है गड़बड़? (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि स्कूल में अचानक कोई सरप्राइज टेस्ट हो या किसी जॉब के लिए इंटरव्यू के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हों और पेट में तितली उड़ने जैसा महसूस होने लगे। दरअसल, ऐसा कई लोगों के साथ होता है।
उस वक्त धड़कनें बहुत तेज हो जाएं या पेट में एक अजीब सी हलचल महसूस होने लगे, मरोड़ या घबराहट जैसा लगना काफी कॉमन एक्सपीरिएंस है। यह कोई काल्पनिक एहसास नहीं है, बल्कि इसके पीछे साइंस से जुड़ा कारण है। आइए समझते हैं कि आखिर एग्जाम या इंटरव्यू से ठीक पहले हमारे दिमाग और पेट के बीच ऐसा क्या कनेक्शन होता है, जो हमें यह घबराहट महसूस कराता है।
दिमाग और पेट का अनोखा कनेक्शन
हमारी इस घबराहट का सबसे बड़ा कारण है हमारे शरीर का एन्टेरिक नर्वस सिस्टम। दरअसल, पेट और दिमाग के बीच कई न्यूरॉन्स का बहुत बड़ा जाल होता है। इसलिए पेट को दूसरा दिमाग भी कहा जाता है।
हमारा मुख्य दिमाग और पेट का यह दूसरा दिमाग आपस में वेगस नर्व के जरिए सीधे जुड़े होते हैं। यही वजह है कि जब भी हमारे दिमाग में कोई विचार या तनाव पैदा होता है, तो उसका सीधा असर हमारे पेट पर पड़ता है।
खबरें और भी
फाइट या फ्लाइट रिस्पॉन्स और एड्रेनालिन का खेल
जब हम किसी एग्जाम या इंटरव्यू जैसी स्थिति का सामना करने वाले होते हैं, तो हमारा दिमाग उसे एक खतरे या चुनौती के रूप में देखता है। इस स्थिति से निपटने के लिए हमारा सेंट्रल नर्वस सिस्टम शरीर में फाइट या फ्लाइट रिस्पॉन्स को एक्टिवेट कर देता है।
जैसे ही यह रिस्पॉन्स एक्टिव होता है, शरीर में एड्रेनालिन और कोर्टिसोल जैसे स्ट्रेस हार्मोन तेजी से रिलीज होने लगते हैं। इन हार्मोन्स का मुख्य काम शरीर को आने वाले संकट से लड़ने या वहां से भागने के लिए तैयार करना होता है। इसके तहत शरीर अपनी एनर्जी को उन अंगों की तरफ भेजता है जिनकी उस वक्त सबसे ज्यादा जरूरत होती है, जैसे कि हमारी मांसपेशियां, दिल और फेफड़े।
इस घबराहट को कैसे कम करें?
हालांकि यह शरीर की एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन कुछ आसान तरीकों से आप इसे कम कर सकते हैं-
- गहरी सांसें लें- जब भी घबराहट हो, 4 सेकंड के लिए सांस अंदर लें और 6 सेकंड में धीरे-धीरे बाहर छोड़ें। इससे दिमाग को मैसेज जाता है कि सब कुछ ठीक है और फाइट या फ्लाइट रिस्पॉन्स शांत हो जाता है।
- पॉजिटिव सोच- इस घबराहट को डर समझने के बजाय यह सोचें कि आपका शरीर इस चुनौती के लिए खुद को तैयार कर रहा है।
- हल्का खाना खाएं- एग्जाम या इंटरव्यू से ठीक पहले बहुत भारी या ऑयली खाना खाने से बचें, ताकि आपके पाचन तंत्र पर एक्स्ट्रा दबाव न पड़े।