Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गर्मियों में क्यों बढ़ जाते हैं पथरी के मरीज? डॉक्टर ने बताई वो एक गलती जो किडनी पर पड़ती है भारी

    Updated: Tue, 10 Mar 2026 11:42 AM (IST)

    मार्च महीने के दूसरे गुरुवार को हर साल World Kidney Day मनाया जाता है, जो कि इस बार 12 तारीख को पड़ रहा है। ...और पढ़ें

    गर्मी में क्यों बढ़ जाता है किडनी स्टोन का खतरा? डॉक्टर से जानिए वजह (Image Source: AI-Generated)

    गर्मी में क्यों बढ़ जाता है किडनी स्टोन का खतरा? डॉक्टर से जानिए वजह (Image Source: AI-Generated) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जैसे ही गर्मियों की शुरुआत होती है, सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का खतरा भी बढ़ने लगता है। इन्हीं में किडनी स्टोन यानी पथरी की समस्या भी शामिल है।

    आकाश हेल्थकेयर में रोबोटिक यूरोलॉजी के डायरेक्टर एंड एचओडी, डॉ. विकास अग्रवाल बताते हैं कि हर साल गर्मी के महीनों में किडनी स्टोन के मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। आइए, डिटेल में जानते हैं इससे जुड़ी वजहों के बारे में।

    kidney stone causes

    (Image Source: AI-Generated) 

    गर्मियों में किडनी स्टोन की बड़ी वजह क्या है?

    गर्मियों में किडनी स्टोन की सबसे बड़ी वजह शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन है। डॉक्टर कहते हैं कि जब शरीर में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं होता, तो पेशाब में मौजूद मिनरल्स और नमक धीरे-धीरे जमा होकर पथरी बना सकते हैं।

    किडनी का काम शरीर से अपशिष्ट पदार्थों को फिल्टर कर पेशाब के जरिए बाहर निकालना होता है, लेकिन जब शरीर में पानी कम हो जाता है, तो पेशाब गाढ़ा हो जाता है और उसमें मौजूद कैल्शियम, ऑक्सलेट और यूरिक एसिड जैसे तत्व क्रिस्टल के रूप में जमने लगते हैं। समय के साथ यही छोटे क्रिस्टल बड़े होकर किडनी स्टोन का रूप ले लेते हैं।

    डॉ. विकास अग्रवाल बताते हैं, “गर्मियों में शरीर से पसीने के जरिए काफी मात्रा में पानी निकल जाता है। यदि इस कमी को पानी पीकर पूरा नहीं किया जाए, तो पेशाब की मात्रा कम हो जाती है और उसमें मिनरल्स की सघनता बढ़ जाती है। यही वजह है कि इस मौसम में किडनी स्टोन बनने का खतरा ज्यादा हो जाता है।”

    खबरें और भी

    Kidney Stone

    (Image Source: AI-Generated) 

    किडनी स्टोन के खतरे को बढ़ाने वाले कारण

    डिहाइड्रेशन

    गर्मी में पसीना ज्यादा आने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। पर्याप्त पानी न पीने पर पेशाब कम बनता है और उसमें मौजूद मिनरल्स जमा होने लगते हैं।

    ज्यादा नमक और प्रोसेस्ड फूड

    डाइट में ज्यादा नमक, फास्ट फूड और प्रोसेस्ड फूड लेने से शरीर में कैल्शियम और अन्य मिनरल्स का स्तर बढ़ सकता है, जिससे पथरी बनने का जोखिम बढ़ जाता है।

    ऑक्सलेट वाले फूड्स का ज्यादा सेवन

    पालक, चाय, चॉकलेट और कुछ नट्स में ऑक्सलेट की मात्रा ज्यादा होती है। इनका जरूरत से ज्यादा सेवन भी किडनी स्टोन बनने की संभावना बढ़ा सकता है।

    फिजिकल एक्टिविटी की कमी

    लंबे समय तक बैठे रहने या नियमित व्यायाम न करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है, जिससे पथरी बनने का खतरा बढ़ सकता है।

    किडनी स्टोन के लक्षण

    किडनी स्टोन होने पर अक्सर कमर या पेट के एक तरफ तेज दर्द महसूस होता है। इसके अलावा पेशाब में जलन, पेशाब में खून आना, बार-बार पेशाब लगना, मतली या उल्टी जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं। कुछ मामलों में बुखार भी हो सकता है। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

    बचाव के लिए क्या करें?

    डॉ. अग्रवाल के अनुसार, “किडनी स्टोन से बचने का सबसे आसान तरीका शरीर को हाइड्रेट रखना है। गर्मियों में रोजाना कम से कम 2.5 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए। इसके अलावा नींबू पानी, नारियल पानी और छाछ जैसी ड्रिंक्स भी शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मदद करती हैं।”

    डॉक्टर का कहना है कि किडनी को हेल्दी रखने के लिए बैलेंस डाइट लेना, नमक और जंक फूड का सेवन कम करना और नियमित रूप से शारीरिक गतिविधि करना जरूरी है। साथ ही, पेशाब को लंबे समय तक रोककर रखने की आदत से भी बचना चाहिए। जिन लोगों को पहले किडनी स्टोन हो चुका है, उन्हें गर्मियों में खास सावधानी बरतनी चाहिए और समय-समय पर डॉक्टर से जांच कराते रहना चाहिए।

    यह भी पढ़ें- क्या आप भी घंटों रोककर रखते हैं पेशाब? एक्सपर्ट ने बताया शरीर को कैसे होता है नुकसान

    यह भी पढ़ें- कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? किडनी स्टोन है तो भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, बढ़ जाएगा दर्द