Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या आपको भी लंबे समय से है खांसी? फेफड़ों की इन 5 गंभीर बीमारियों का हो सकता है संकेत, न करें इग्नोर

    Updated: Tue, 05 May 2026 10:51 AM (IST)

    प्रदूषण और खराब लाइफस्टाइल के कारण फेफड़ों की बीमारियां बढ़ रही हैं। सही इलाज के लिए इनके लक्षणों को समय रहते पहचानना जरूरी है। ...और पढ़ें

    कहीं आपके फेफड़े तो नहीं हो रहे कमजोर? (Picture Courtesy: Freepik)

    कहीं आपके फेफड़े तो नहीं हो रहे कमजोर? (Picture Courtesy: Freepik)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर हम अपने फेफड़ों की सेहत को तब तक नजरअंदाज करते हैं, जब तक कि सांस लेना मुश्किल न हो जाए। आज के दौर में बढ़ता प्रदूषण, बिगड़ती लाइफस्टाइल और कोविड-19 के प्रभावों के कारण बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर उम्र के लोग फेफड़ों की बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। 

    ऐसे में अपने लंग्स की सेहत के प्रति जागरूक होना अब पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गया है। विश्व अस्थमा दिवस के मौके पर डॉ. जसप्रीत सिंह (कंसल्टेंट पल्मोनरी मेडिसिन, न्यूईरा हॉस्पिटल, वाशी, नवी मुंबई) फेफड़ों से जुड़ी कुछ आम समस्याओं, उनके लक्षणों और बचाव के तरीकों के बारे में बता रहे हैं। आइए जानें इस बारे में। 

    फेफड़ों से जुड़ी होने वाली समस्याएं

    • अस्थमा और सीओपीडी- सांस फूलना और घरघराहट इसके मुख्य लक्षण हैं। वायु प्रदूषण के कारण इनके मामलों में भारी उछाल आया है।
    • इंटरस्टिशियल लंग डिजीज- ये वो कंडीशन हैं, जो फेफड़ों में सूजन और स्कारिंग पैदा करती हैं, जिससे सांस लेने में परेशानी होती है।
    • फेफड़ों का कैंसर- यह एक गंभीर स्थिति है जिसमें सफल इलाज के लिए शुरुआती पहचान बेहद जरूरी है।
    • इन्फेक्शन- निमोनिया, टीबी और कोविड-19 के बाद होने वाले लंग डैमेज आज एक बड़ी चुनौती बन गए हैं।
    Coughing
    (Picture Courtesy: Freepik)

    इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

    फेफड़ों की बीमारी के संकेत हमेशा साफ नहीं होते, लेकिन अगर आपको नीचे दिए गए लक्षण महसूस हों, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें-

    • लंबे समय तक खांसी- अगर खांसी लंबे समय से बनी हुई है और ठीक नहीं हो रही।
    • सांस फूलना- सामान्य काम करते समय या आराम करते समय भी सांस लेने में परेशानी होना।
    • सीने में घरघराहट- सांस लेते समय सीटी जैसी आवाज आना।
    • बार-बार इन्फेक्शन- अगर आपको अक्सर सर्दी, जुकाम या छाती में इन्फेक्शन होता रहता है।
    • सीने में दर्द और थकान- बिना किसी कारण के सीने में भारीपन या बहुत थकान महसूस होना
    • बलगम के साथ खून- यह किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है।

    फेफड़ों की सुरक्षा के लिए क्या करें?

    healthy lungs

    खबरें और भी

    • स्मोकिंग और वेपिंग छोड़े- स्मोकिंग फेफड़ों का सबसे बड़ा दुश्मन है। यह फेफड़ों को स्थायी रूप से नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आप इसे छोड़ना चाहते हैं, तो स्मोकिंग सेसेशन थेरेपी की मदद लें।
    • प्रदूषण से बचाव- जब बाहर वायु गुणवत्ता खराब हो, तो घर के अंदर रहें। बाहर निकलने पर मास्क का इस्तेमाल करें। घर के अंदर सही वेंटिलेशन का ध्यान रखें और एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें।
    • प्राणायाम और एक्सरसाइज- डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज फेफड़ों की क्षमता बढ़ाते हैं। रोजाना 30 मिनट पैदल चलना, योग या स्विमिंग करना भी फेफड़ों के लिए फायदेमंद है।
    • एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर डाइट- अपनी डाइट में बेरीज, अमरूद, और हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें। ये फेफड़ों की सूजन कम करने और उन्हें स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।