ज्वाइनिंग से पहले जरूर देखें ऑफिस के 5 Red Flags, नौकरी शुरू करते ही आ सकती है छोड़ने की नौबत
नई नौकरी की खुशी हम सब को होती है। हाथ में 'ऑफर लेटर' आते ही हम बढ़ी हुई सैलरी और नए ऑफिस के सपने देखने लगते हैं, लेकिन ठहरिए! क्या आपने उस कंपनी को ठ ...और पढ़ें

ऑफर लेटर साइन करने से पहले जरूर देखें ये 5 Red Flags (Image Source: AI-Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। नई नौकरी का 'ऑफर लेटर' हाथ में आते ही खुशी का ठिकाना नहीं रहता। हम अक्सर सैलरी और पोजीशन देखने में इतने बिजी हो जाते हैं कि कंपनी के अंदरूनी माहौल पर ध्यान ही नहीं देते। ध्यान रहे, एक गलत फैसला आपकी मानसिक शांति छीन सकता है।
कई बार ऑफिस का माहौल इतना 'टॉक्सिक' होता है कि ज्वाइन करने के एक हफ्ते के अंदर ही नौकरी छोड़ने का मन करने लगता है। इसलिए, ज्वाइनिंग लेटर पर साइन करने से पहले इन 5 रेड फ्लैग्स को जरूर पहचानें।

(Image Source: Freepik)
क्या पुराने लोग जल्दी नौकरी छोड़ रहे हैं?
अगर आपको पता चले कि उस कंपनी में लोग 6 महीने या 1 साल से ज्यादा नहीं टिकते, तो यह एक बहुत बड़ा खतरा है। जी हां, अगर पुराने कर्मचारी वहां खुश नहीं हैं और लगातार नौकरी छोड़ रहे हैं, तो इसका सीधा मतलब है कि वहां का मैनेजमेंट या काम का तरीका ठीक नहीं है।
इंटरव्यू लेने वाले का बरताव
इंटरव्यू सिर्फ कंपनी आपके लिए नहीं लेती, बल्कि आप भी कंपनी का इंटरव्यू ले रहे होते हैं। ध्यान दें कि क्या मैनेजर ने आपको बहुत देर तक इंतजार करवाया? क्या वे आपकी बात बीच में काट रहे थे या रूड थे? अगर ज्वाइनिंग से पहले ही आपको इज्जत नहीं मिल रही, तो नौकरी मिलने के बाद हालात और भी बुरे हो सकते हैं।
खबरें और भी

(Image Source: Freepik)
ऑफिस में अजीब-सा सन्नाटा
जब आप इंटरव्यू के लिए ऑफिस जाएं, तो वहां काम कर रहे लोगों को ध्यान से देखें। क्या वे आपस में हंस-बोल रहे हैं या बिल्कुल शांत होकर, स्ट्रेस में कंप्यूटर स्क्रीन को घूर रहे हैं? अगर ऑफिस में अजीब सा सन्नाटा है और कोई एक-दूसरे से बात नहीं कर रहा, तो समझ जाइए कि वहां काम का प्रेशर बहुत ज्यादा है और माहौल खुशनुमा नहीं है।
'हम यहां सब कुछ करते हैं' वाला जुमला
अगर जॉब डिस्क्रिप्शन क्लीयर नहीं है और इंटरव्यू में आपसे कहा जाए कि "हम यहां एक परिवार की तरह हैं, यहां सबको सब कुछ करना पड़ता है," तो सतर्क हो जाएं। सुनने में यह अच्छा लगता है, लेकिन असलियत में इसका मतलब होता है कि आपसे एक ही सैलरी में तीन लोगों का काम करवाया जाएगा और काम की कोई सीमा नहीं होगी।
काम के घंटे और 'वीकेंड' का जिक्र
अगर मैनेजर बातों-बातों में यह पूछे कि क्या आप देर रात तक काम कर सकते हैं या कहे कि "हमें वो लोग पसंद हैं जो घड़ी देखकर काम नहीं करते," तो वहां से भागने में ही भलाई है। इसका मतलब है कि उस कंपनी में 'वर्क-लाइफ बैलेंस' नाम की कोई चीज नहीं है और आपकी पर्सनल लाइफ पूरी तरह खत्म हो सकती है।
इसलिए, अगर सब कुछ ठीक लग रहा है लेकिन मन गवाही नहीं दे रहा, तो दोबारा सोचें। एक टॉक्सिक जगह पर रोज घुट-घुट कर जीने से बेहतर है कि सही मौके का इंतजार किया जाए।
यह भी पढ़ें- क्वाइट क्विटिंग हुआ पुराना, अब है ‘Job Hugging’ का ट्रेंड; क्या यह आपके करियर के लिए सही है?
यह भी पढ़ें- करियर में आगे बढ़ना है तो 'ना' कहना सीखें, वर्कप्लेस पर 5 तरीकों से बनाएं हेल्दी बाउंड्री