Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या आपको भी छोटी-छोटी बातों पर होने लगता है स्ट्रेस? मन को तुरंत शांत करेंगे ये 7 आसान माइंड हैक्स

    By Meenakshi NaiduEdited By: Swati Sharma
    Updated: Sat, 30 May 2026 08:00 AM (IST)

    स्ट्रेस का हमारी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर काफी असर पड़ता है। इसलिए स्ट्रेस मैनेज करना काफी जरूरी है। ...और पढ़ें

    स्ट्रेस मैनेज करने में मदद करेंगी ये टिप्स (Picture Courtesy: Freepik)

    स्ट्रेस मैनेज करने में मदद करेंगी ये टिप्स (Picture Courtesy: Freepik)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में हर कोई स्ट्रेस से परेशान है। काम का दबाव, रिलेशनशिप से जुड़ी समस्याएं और भविष्य की चिंताएं मन को बेचैन बना देती हैं। लंबे समय तक तनाव में रहने के कारण कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याएं हो सकती हैं। 

    ऐसे में खुद को स्वस्थ रखने के लिए स्ट्रेस को सही तरीके से मैनेज करना काफी जरूरी है। आइए जानें कुछ ऐसे तरीकों के बारे में, जो स्ट्रेस मैनेज करने में आपकी काफी मदद कर सकते हैं। 

    स्ट्रेस मैनेज करने के लिए क्या करें?Stress

    • डीप ब्रीदिंग की प्रैक्टिस करें- जब तनाव या गुस्सा बढ़े, तो तुरंत रिएक्शन देने के बजाय रुकें और गहरी सांस लें। यह आपके नर्वस सिस्टम को शांत करता है और दिमाग को साफ तरीके से सोचने में मदद करता है। इसलिए हर दिन कुछ मिनट डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें, जैसे 4 सेकंड सांस अंदर लें, 6 सेकंड होल्ड करें और 8 सेकंड तक बाहर छोड़ें। इससे शरीर और मन दोनों रिलैक्स होते हैं।
    • हमेशा आज पर फोकस करें- ज्यादातर स्ट्रेस या तो बीते हुए समय की चिंता से आता है या आने वाले कल की फिक्र से। खुद को आज में जीना सिखाएं। खाने, चलने या काम करने के दौरान हर क्रिया को महसूस करें। यह माइंडफुलनेस तकनीक तनाव कम करने में बेहद कारगर है।
    • दिन का प्लान बनाएं- जब दिन का कोई शेड्यूल न हो तो काम का बोझ बढ़ा हुआ लगता है। हर सुबह 10 मिनट निकालकर अपनी प्राथमिकताएं तय करें। जरूरी कामों की लिस्ट बनाएं और एक-एक करके पूरे करें।
    • भरपूर मात्रा में पानी पिएं और हेल्दी डाइट लें- तनाव के दौरान शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ जाता है, जो एनर्जी लेवल कम करता है। पानी और हेल्दी फूड्स जैसे फल, सलाद, ओट्स, और नट्स लें। कैफीन और जंक फूड से दूरी बनाएं।
    • खुद से पॉजिटिव बातें करें- नेगेटिव थॉट्स स्ट्रेस को दोगुना कर देते हैं। इसलिए अपने मन को शांत करने के लिए सेल्फ-टॉक की प्रैक्टिस करें।
    • प्रकृति के संपर्क में रहें- हर दिन थोड़ी देर खुली हवा में जाएं जैसे कि पार्क या गार्डन में बैठें। पौधों, हवा और धूप के बीच कुछ मिनट बिताना मूड को तुरंत हल्का करता है। रिसर्च बताती है कि प्रकृति में रहना डोपामाइन और सेरोटोनिन को बढ़ाता है, जो खुशी के हार्मोन हैं।
    • अच्छी नींद और आराम को प्राथमिकता दें- तनाव के समय पूरी नींद लेना जरूरी है, क्योंकि थका हुआ दिमाग तनाव को और बढ़ा देता है। सोने से पहले स्क्रीन बंद करें, हल्का संगीत सुनें या ध्यान करें। रोज 7-8 घंटे की नींद आपको मानसिक रूप से मजबूत बनाए रखती है।