अपराजिता में लगने लगे हैं कीड़े, सूखने लगी है बेल? इन आसान ट्रिक्स से पौधा होगा फिर से हो जाएगा हरा-भरा
अपराजिता के पौधे में कीड़े लगना आम समस्या है। कुछ आसान उपायों से इस परेशानी को दूर कर सकते हैं। ...और पढ़ें
-1783741779072_m.webp)
सूखने लगा है अपराजिता का पौधा? (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। घर की बालकनी में अपराजिता की बेल लगाते हैं, घर की खूबसूरती बढ़ जाती है। इसके नीले-सफेद फूल देखने में काफी आकर्षक होते हैं। इसलिए अक्सर लोग इसे अपने बालकनी गार्डन का हिस्सा बनाते हैं, लेकिन कई बार मौसम में बदलाव होने के साथ ही इस पौधे पर कीड़े हमला कर देते हैं।
कीड़ों की वजह से पौधा बढ़ना बंद कर देता है और सूखने लगता है। अगर आपके अपराजिता के पौधे पर भी कीड़े लग रहे हैं, तो कुछ बहुत ही आसान उपायों की मदद से आप अपने पौधे को फिर से हरा-भरा और स्वस्थ बना सकते हैं। आइए जानें इन तरीकों के बारे में।
कीड़ों की पहचान करें
सबसे पहले ये देखें कि कीड़े किस प्रकार के हैं। अगर पत्तियों पर सफेद रंग के छोटे कीड़े हैं, तो ये मिलीबग्स हैं, लेकिन अगर छोटे हरे या काले कीड़े एफिड्स होते हैं। अब ये चेक करें कि कीड़े सिर्फ किसी एक टहनी पर हैं या पूरे पौधे पर फैल चुके हैं। अगर सिर्फ एक टहनी पर हैं, तो सबसे पहले उस हिस्से को काटकर हटा दें, ताकि कीड़े पूरे पौधे में न फैलें। अगर कीड़े बहुत कम हैं, तो आप तेज पानी से इन कीड़ों को पौधों से साफ कर सकते हैं।
प्राकृतिक कीटनाशक
जरूरी नहीं कि आप केमिकल वाले कीटनाशकों का ही इस्तेमाल करें। आप नेचुरल कीटनाशकों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिनेस पौधों को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचता। एक लीटर पानी में एक चम्मच नील का तेल और 4-5 बूंद लिक्विड डिश वॉश मिलाएं और उसे स्प्रे बोतल से पूरे पौधे पर छिड़क दें।
खबरें और भी
दूसरा तरीका बेकिंग सोडा और शैम्पू का भी है। एक लीटर पानी में आधा चम्मच बेकिंग सोडा और कुछ बूंदे शैम्पू मिलाकर पौधे पर स्प्रे करें। इससे फंगस तेजी से खत्म हो जाते हैं।
पौधे की मिट्टी का ध्यान रखें
सिर्फ पौधे की देखभाल करना काफी नहीं है। पौधे की मिट्टी में भी फंगस हो सकते हैं, जो जड़ों को नुकसान पहुंचाते हैं। मिट्टी में सूखी नीम की खली या सूखी चायपत्ती मिलाएं। इससे पौधों को पोषण भी मिलता है और कीड़े भी नहीं लगते। इसके अलावा, मिट्टी में हल्दी पाउडर भी छिड़क सकते हैं। इससे चीटियां और कीड़े मिट्टी से दूर रहते हैं।
पौधे को दोबारा बीमार होने से कैसे बचाएं?
- पौधे को कम से कम 4-5 घंटे की धूप में रखें।
- गमले में ओवर-वॉटरिंग न करें, इससे जड़ें सड़ती हैं और कीड़े पनपते हैं।
- गमले का ड्रेनेज सिस्टम सही रखें।
- सूखी और सड़ी हुई पत्तियों को पौधे पर न छोड़ें।