Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिना केमिकल के घर की बालकनी में उगाएं ये वेजिटेबल्स, कम जगह और देखभाल में भी मिलेंगी ताजी हरी सब्जियां

    Updated: Fri, 26 Jun 2026 08:18 AM (IST)

    अगर आप अपने परिवार के लिए केमिकल फ्री शुद्ध सब्जियां चाहते हैं, तो घर की बालकनी में इन सब्जियों को आसानी से उगा सकते हैं। ...और पढ़ें

    किचन गार्डनिंग से उगाएं केमिकल-फ्री ताजी सब्जियां (AI Generated Image)

    किचन गार्डनिंग से उगाएं केमिकल-फ्री ताजी सब्जियां (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बाजार में मिलने वाली सब्जियों में केमिकल्स का काफी इस्तेमाल होता है। इसलिए अपने परिवार के लिए अगर आप शुद्ध और केमिकल फ्री सब्जियां चाहते हैं, तो किचन गार्डनिंग आपके लिए अच्छा ऑप्शन है। 

    इसके लिए आपको बहुत बड़े छत या बगीचे की जरूरत नहीं है, बल्कि छोटी बालकनी में भी आप आसानी से कुछ सब्जियां उगा सकते हैं। आइए जानें अपने घर की बालकनी में आप कौन-कौन सी सब्जियां उगा सकते हैं।  

    हरी मिर्च 

    बालकनी में उगाने के लिए मिर्च सबसे बेहतरीन है। बाजार से लाई मिर्च की बीजों का इस्तेमाल करके भी इसका पौधा उगा सकते हैं। मिर्च के पौधे को रोजाना 5-6 घंटे की धूप की जरूरत होती है। इसलिए पौधे को ऐसी जगह रखें, जहां इसे सीधी धूप मिल सके। पौधे की सही ग्रोथ के लिए पानी तभी दें, जब गमले की मिट्टी की ऊपरी परत सूख जाए। 2-3 महीने में पौधे पर मिर्च आने लगेंगी। 

    टमाटर

    टमाटर ऐसी सब्जी है, जिसे आसानी से आप अपनी बालकनी में उगा सकते हैं। इसका पौधा उगाने के लिए पके हुए टमाटर के स्लाइस काटकर सीधे मिट्टी में दबा दें और मिट्टी को थोड़ा पानी दें। कुछ ही दिनों में बीजों से पौधे निकलने लगेंगे। इस पौधे को लगाने के लिए कम से कम 12 इंच के गमले का इस्तेमाल करें और ऐसी जगह रखें, जहां सीधी धूप आती हो। 

    धनिया

    खाने में धनिया का इस्तेमाल तो होता ही है। इसे गमले में उगाना काफी आसान है। धनिए के बीजों को हल्का-सा रगड़कर मिट्टी पर बिखेर दें और ऊपर से थोड़ी मिट्टी डाल दें। धनिया उगाने के लिए चौड़ा और कम गहरा गमला चुनें। इसे हल्की धूप और नमी की जरूरत होती है। महीने भर में आपका गमला धनिए से भर जाएगा। 

    पुदीना

    पुदीना भी रसोई में खूब इस्तेमाल किया जाता है, खासकर गर्मी के मौसम में। इसे उगाने के लिए बाजार से पुदीना खरीदकर लाएं और उसकी पत्तियां तोड़कर उसकी डंडी को पानी में रख दें। जब उसमें जड़ें आ जाएं, तो उसे मिट्टी में लगा दें। गमले को सीधी धूप वाली जगह पर रखें और मिट्टी को हमें हल्का गीला करके रखें, ताकि नमी बनी रहे। 

    खबरें और भी

    पालक

    पालक को गमले में उगाना काफी आसान है। पालक के बीजों को मिट्टी में आधा इंच गहरा बोएं। पालक के लिए भी चौड़े गमले की जरूरत होती है। इसे ज्यादा धूप की जरूरत नहीं होती। इसलिए सुबह की 3-4 घंटे की धूप में भी पालक अच्छे से बढ़ती है।