गुलाब के पौधे में नहीं आ रही कलियां, तो आजमाएं ये आसान ट्रिक्स; फूलों से भर जाएगा गमला
अगर आपके गुलाब के पौधे पर कलियां आनी बंद हो गई हैं, तो कुछ आसान गार्डनिंग ट्रिक्स काफी मददगार साबित हो सकती हैं। ...और पढ़ें
-1783654704114_m.webp)
गुलाब के पौधे पर नए फूल कैसे उगाएं? (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गुलाब का पौधा देखने में काफी खूबसूरत लगता है। इसलिए लोग इसे अपने गार्डन का हिस्सा जरूर बनाते हैं, लेकिन कई बार पूरी देखभाल करने के बाद भी गुलाब के पौधे पर नई कलियां आनी बंद हो जाती हैं।
अगर आपके गुलाब के पौधे पर भी कलियां नहीं आ रही हैं और पौधे की ग्रोथ रुकने लगी है, तो घबराने की बात नहीं है। कुछ आसान गार्डनिंग ट्रिक्स की मदद से आप अपने पौधे पर फिर से कलियां ला सकते हैं। आइए जानें कैसे।
रूट प्रूनिंग और सही खाद
गुलाब के पौधे को बढ़ने के लिए फॉस्फोरस और पोटैशियम की जरूरत होती है। इन पोषक तत्वों की कमी के कारण पौधा बढ़ना और कलियां देना बंद कर देता है। दूसरी एक वजह है गमले की मिट्टी का सख्त होना, जिससे जड़ों को ठीक से ऑक्सीजन नहीं मिल पाता।
इसलिए सबसे पहले अपने पौधे की 2-3 इंच गुड़ाई करें, ताकि जड़ों को ऑक्सीजन मिल सके। गुड़ाई के बाद मिट्टी में गोबर की खाद या वर्मीकंपोस्ट मिलाएं। फॉस्फोरस और पोटैशियम के लिए नर्सरी से लिक्विड फर्टिलाइजर और केले के छिलकों का पाउडर लाकर मिट्टी में मिला सकते हैं।
खबरें और भी
डेडहेडिंग और प्रूनिंग
पौधे को घना बनाने और नई कलियों के लिए समय-समय पर प्रूनिंग करना जरूरी है। सूख चुके फूलों और पत्तियों को तोड़कर हटा दें, ताकि नई डालियां आ सकें। सूखे फूल के थोड़ा नीचे से काटकर हटा दें, ताकि पौधे की एनर्जी नए फूल उगाने में लग सके। साथ ही, जो टहनियां पीली पड़ रही हैं, उन्हें भी काटकर हटा दें।
सही धूप और पानी
गुलाब के पौधे को बढ़ने के लिए कम से कम 6-8 घंटे की धूप की जरूरत होती है। इसलिए पौधे को ऐसी जगह रखें, जहां उसे सीधी धूप मिले। साथ ही, गुलाब के पौधे को नमी वाली मिट्टी पसंद है, लेकिन दलदली नहीं होनी चाहिए। इसलिए पौधे को तभी पानी दें, जब ऊपर की मिट्टी सूख जाए। ज्यादा पानी देने से जड़े सड़ने लगती हैं और पौधा सूख जाता है।
एप्सम सॉल्ट की ट्रिक
एप्सम सॉल्ट पौधे में नई कलियां उगाने में काफी मदद कर सकता है। इसके लिए एक लीटर पानी में एक चम्मच एप्सम सॉल्ट मिलाकर पौधे में डालें। इससे पौधे की पत्तियां भी चमदार और हरी रहेंगी।