Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    65 साल की हुई 'बार्बी', दुनियाभर में बिक चुकी हैं 100 करोड़ से ज्यादा डॉल्स, जानिए इसका दिलचस्प सफर

    Updated: Sat, 09 Mar 2024 05:39 PM (IST)

    आपने भी कभी न कभी छोटे बच्चों के आसपास बार्बी डॉल्स जरूर देखी होंगी लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनकी शुरुआत कैसे हुई? बार्बी की कहानी में अमेरिका की बड ...और पढ़ें

    जानिए बार्बी डॉल से जुड़ा दिलचस्प इतिहास
    जानिए बार्बी डॉल से जुड़ा दिलचस्प इतिहास

    HighLights

    1. 9 मार्च 1959 को अमेरिकी महिला उद्यमी रूथ हैंडलर ने पहली बार्बी डॉल पेश की थी।
    2. ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स में अबतक 100 करोड़ से ज्यादा डॉल्स बिक चुकी हैं।
    3. बार्बी को लेकर अबतक 43 मूवीज और 3 टीवी शो बन चुके हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Barbie Turns 65: बार्बी का नाम सुनते ही आपके मन में एक डॉल की तस्वीर आती होगी। यह दुनियाभर में बच्चियों की पसंदीदा डॉल्स में से एक है। दरअसल, साल 1959 में 9 मार्च के दिन इसे डेब्यू किया गया था। 65 साल पहले पहली बार्बी डॉल को न्यूयॉर्क के अमेरिकन टॉय फेयर में पेश किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनहरे बालों और अडल्ट फीचर्स वाली बार्बी डॉल 11 इंच लंबी थी। आइए आज के इस खास दिन पर आपको बताते हैं इसका रोचक सफर।

    ऐसे मिला बार्बी डॉल बनाने का आइडिया

    हुआ ये कि एक दिन रूथ हैंडलर ने अपनी बेटी बारबरा को पेपर डॉल्स के साथ खेलते देखा। उन्होंने इस बात पर भी गौर किया, कि उनकी बेटी हमेशा इस डॉल को एक यंग लड़की का किरदार देने की कोशिश करती है। बस फिर यहीं से रूथ को अपनी नई डॉल का आइडिया मिल गया।

    बताया जाता है कि रूथ ने अपने पति को अडल्ट बॉडी वाली डॉल बनाने का सजेशन दिया। हालांकि उनके पति ने इस ओर कुछ खास ध्यान नहीं दिया, लेकिन साल 1956 में रूथ अपने बच्चों के साथ जब यूरोप की यात्रा पर गईं, तो उन्होंने एक दुकान पर बिल्ड लिली नाम की एक डॉल को देखा।

    यह ठीक वैसी ही थी, जैसी रूथ चाहती थीं। इसके बाद अपनी यात्रा से वापस अमेरिका आकर रूथ ने डॉल को रिडिजाइन किया और इसे बार्बी नाम दे दिया। बात दें, बार्बी डॉल को पहली बार 9 मार्च, 1959 को न्यूयॉर्क शहर में अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय खिलौने मेले में पेश किया गया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- ये भारतीय हसिनाएं कर चुकी हैं मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम, जानें कौन-कौन है लिस्ट में शामिल

    कब और कहां लॉन्च हुई थी पहली बार्बी?

    पहली बार्बी डॉल को मैटल ने ब्लैक और व्हाइट कलर के जीब्रा स्ट्राइप्स वाले स्विमसूट में लॉन्च किया और सिग्नेचर टॉपनॉट पोनीटेल रखी। इस डॉल को 'टीन-एज फैशन मॉडल' के तौर पर प्रचारित किया गया। बता दें, ये रणनीति काम भी आई, और एक साल से भी कम समय में बार्बी की 3.5 लाख यूनिट्स बिक गईं। इतना ही नहीं, ये यंग लड़कियों के लिए एक प्रेरणा बन गई। इसे लेकर हुए विवादों के बावजूद कंपनी अबतक 250 से ज्यादा अलग-अलग तरह की बार्बी डॉल्स रिलीज कर चुकी है। आज इसके प्रोडक्ट्स 50 से ज्यादा कैटेगरी में मार्केट में उपलब्ध हैं।

    दुनियाभर में बिक चुकी हैं 100 करोड़ से ज्यादा डॉल्स

    1959 में हुए इसके लॉन्च के बाद से कंपनी अब तक दुनियाभर में 100 करोड़ से ज्यादा डॉल्स बेच चुकी है। कई रिपोर्ट्स के अनुसार 2023 में बार्बी ब्रांड की वैल्यू 6,000 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई गई है। इसके अलावा बार्बी डॉल को मैटल कंपनी दुनियाभर के 150 देशों में बेचती है। इनकम की बात करें, तो अपने बार्बी ब्रांड से कंपनी अबतक 2021 में लगभग 13 हजार 944 करोड़ रुपए और 2022 में 12 हजार 367 करोड़ रुपए की कमाई करके सामने आ चुकी है।

    बार्बी पर बन चुके हैं 3 टीवी शो और 43 फिल्में

    बार्बी पर कई फिल्में और टीवी शोज भी बन चुके हैं। बार्बी पर बनी पहली फिल्म एनिमेटेड थी, जिसे साल 2001 में रिलीज किया गया था। अबतक इस पसंदीदा डॉल पर 43 मूवीज और 3 टीवी शो बनाए जा चुके हैं। इसकी आखिरी फिल्म पिछले ही साल यानी 2023 में आई थी, और इसने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 11 हजार करोड़ रुपये कमाए थे। खास बात रही कि महज 17 दिन में ही इसने 1 बिलियन डॉलर के रिकॉर्ड को छू लिया था और इसे 8 श्रेणियों में ऑस्कर अवॉर्ड के लिए भी नॉमिनेट किया गया था।

    यह भी पढ़ें- काफी रोमांचक है मिस इंडिया वर्ल्ड Sini Shetty का सफर, जानें उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें