विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महंगे पेंट की अब नो टेंशन! वॉलपेपर से कम बजट में दें अपने घर को आलीशान लुक

By Meenakshi NaiduEdited By: Nikhil Pawar
Updated: Mon, 06 Jul 2026 06:25 PM (IST)

महंगे पेंट पर हजारों रुपये खर्च करने की जरूरत अब नहीं रही, क्योंकि वॉलपेपर से घर को आसानी से आलीशान और ट्रेंडी लुक दिया जा सकता है।

वॉलपेपर से बनाएं घर को बनाएं और भी ब्यूटीफुल (Image Source: AI-Generated)

वॉलपेपर से बनाएं घर को बनाएं और भी ब्यूटीफुल (Image Source: AI-Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी अपने घर को लक्जरी और स्टाइलिश लुक देना चाहते हैं, लेकिन महंगे पेंट का भारी-भरकम खर्च आपको रोक रहा है? तो अब आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है।

आजकल घर को सजाने के लिए डिजाइनर वॉलपेपर काफी ट्रेंड में हैं। ये न सिर्फ आपके बजट में फिट बैठते हैं, बल्कि आपके घर को एक रॉयल और मॉडर्न टच भी देते हैं। वॉलपेपर महज दीवारों को खूबसूरत नहीं बनाते, बल्कि यह कमरे की थीम, मूड और पर्सनैलिटी भी तय करते हैं। अगर सही कमरे के लिए सही वॉलपेपर चुन लिया जाए, तो आपका घर किसी 5-स्टार होटल जैसा दिखने लगेगा।

आइए जानते हैं कि आपके घर के किस हिस्से के लिए कौन-सा वॉलपेपर सबसे बेहतरीन रहेगा।

budget home decor ideas

(Image Source: AI-Generated)

लिविंग रूम

लिविंग रूम घर की जान होता है, जहां हम अपने मेहमानों का स्वागत करते हैं। यहां के लिए मार्बल इफेक्ट, मेटैलिक शेड्स, टेक्सचर्ड या फ्लोरल पैटर्न वाले वॉलपेपर एकदम शानदार लगेंगे। अगर आपका लिविंग रूम साइज में थोड़ा छोटा है, तो क्रीम, बेज या पेस्टल जैसे हल्के रंगों का चुनाव करें। इससे आपका कमरा ज्यादा खुला और बड़ा नजर आएगा।

बेडरूम

बेडरूम वो जगह है जहां हम आराम करते हैं, इसलिए यहां बहुत ज्यादा चटक और आंखों को चुभने वाले रंगों से बचना चाहिए। यहां फैब्रिक-लुक, पेस्टल टोन, सॉफ्ट फ्लोरल या जियोमेट्रिक पैटर्न वाले वॉलपेपर सबसे अच्छे लगते हैं। कमरे को लक्जरी फील देने के लिए आप बेड के ठीक पीछे वाली दीवार पर डार्क या प्रिंटेड वॉलपेपर लगाकर एक शानदार 'फोकल पॉइंट' बना सकते हैं।

किचन

किचन के लिए वॉलपेपर चुनते समय इस बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि वो वॉटरप्रूफ और वॉशेबल हों। यहां लाइट कलर के जियोमेट्रिक डिजाइन, टाइल इफेक्ट, ब्रिक पैटर्न या फूड-थीम वाले प्रिंट्स आपके किचन को एक बेहद मॉडर्न लुक देंगे।

बच्चों का कमरा

किड्स रूम के लिए वॉलपेपर का चुनाव थोड़ा क्रिएटिव होना चाहिए। बच्चों को स्टार्स, रेनबो कलर्स, कार्टून कैरेक्टर्स, एनिमल प्रिंट्स या एजुकेशनल थीम बहुत पसंद आते हैं। ऐसे डिजाइन न सिर्फ उनकी इमेजिनेशन को बढ़ाते हैं, बल्कि उनके मूड को भी पॉजिटिव रखते हैं।

स्टडी रूम या होम ऑफिस

स्टडी रूम या होम ऑफिस में काम या पढ़ाई होती है, इसलिए यहां भड़कीले डिजाइन्स बिल्कुल न लगाएं। इसके बजाय मिनिमल पैटर्न, सॉलिड कलर, लाइट जियोमेट्रिक डिजाइन या वुडन टेक्सचर वाले वॉलपेपर चुनें। ये डिजाइन सादगी के साथ बेहतरीन लुक देते हैं।

डाइनिंग एरिया

अपने डाइनिंग एरिया को एक एलिगेंट टच देने के लिए एब्स्ट्रैक्ट डिजाइन, वार्म टोन्स या नेचर-इंस्पायर्ड प्रिंट्स का इस्तेमाल करें। ये आपके खाने के अनुभव को और भी खास और शानदार बना देते हैं।

वॉलपेपर लगाने के कमाल के फायदे

  • समय की बचत: पेंट की तुलना में वॉलपेपर लगाने में बहुत कम समय लगता है।
  • मजबूती: ये पेंट से कहीं ज्यादा टिकाऊ होते हैं।
  • बदलने में आसान: सबसे अच्छी बात यह है कि जब भी आप पुराने लुक से बोर हों, इन्हें आसानी से बदला जा सकता है।

अगर आप कम बजट में अपने घर को एकदम ट्रेंडी और मॉडर्न बनाना चाहते हैं, तो वॉलपेपर से बेहतर कोई विकल्प नहीं है। बस हर कमरे की जरूरत के हिसाब से सही डिजाइन चुनिए और अपने घर को आसानी से एक नया और रॉयल लुक दीजिए।

यह भी पढ़ें- महंगे इंटीरियर को भूल जाइए! इन आसान ट्रिक्स से घर को दें 'फाइव-स्टार' लग्जरी लुक

यह भी पढ़ें- पुरानी साड़ी को फेंकने के बजाय ऐसे सजाएं अपना आशियाना, घर को मिलेगा एकदम लग्जरी और एथनिक लुक