रील और रियल लाइफ के बीच कैसे बनाएं बैलेंस? मोटिवेशनल स्पीकर ने बताए डिजिटल भटकाव से बचने के तरीके
आज के युवा डिजिटल अवसरों के साथ-साथ भटकाव का भी सामना कर रहे हैं। ...और पढ़ें

मोटिवेशनल स्पीकर ने बताए डिजिटल भटकाव से बचने के सीक्रेट (Image Source: Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज का युवा अवसरों से भरे दौर में जी रहा है। इंटरनेट मीडिया ने जानकारी, कौशल और करियर के कई दरवाजे खोल दिए हैं, लेकिन इन्हीं साधनों ने ध्यान भटकाने के अनगिनत रास्ते भी बना दिए हैं। नोटिफिकेशन की आवाज, रील्स, लाइक्स और कमेंट्स की दौड़ युवाओं की एकाग्रता कम कर रहे हैं। आइए, इस आर्टिकल में मोटिवेशनल स्पीकर, विपुल शर्मा से जानते हैं इ डिजिटल भटकाव के बचने के कुछ कारगर टिप्स।

(Image Source: Freepik)
डिजिटल का सही प्रयोग
इंटरनेट की मदद से नई भाषाएं सीख सकते हैं, नए अपडेट्स पा सकते हैं और ऑनलाइन कोर्स तक किए जा सकते हैं। हां, डिजिटल अनुशासन जरूरी है। डिजिटल उपयोग का समय निर्धारित होना चाहिए। वरना एक बार इंटरनेट पर चले गए तो एल्गोरिदम के हिसाब से उसमें डूबते ही जाएंगे और समय नष्ट होता जाएगा।
समाधान के प्रभावी कदम
- उद्देश्य तय करें: इंटरनेट चलाने से पहले ही तय कर लें कि आपको करना क्या है। अगर उद्देश्य स्पष्ट होगा तो भटकाव कम होगा।
- 30 मिनट का नियम: रोज कम से कम 30 मिनट बिना किसी डिजिटल व्यवधान के पढ़ाई, नई स्किल या किताब के लिए रखें।
- नोटिफिकेशन सीमित करें: आवश्यक ऐप्स की नोटिफिकेशन आन रखें। बाकी को साइलेंट करें।
- डिजिटल डिटॉक्स का दिन: सप्ताह में एक दिन या कुछ घंटे पूरी तरह से सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखें।
जरूरी बातें
- इंटरनेट से सकारात्मक सामग्री चुनें, जो आपके जीवन में काम आए।
- खुद पर नियंत्रण रखें, कितनी देर इंटरनेट देखना है, यह तय करें।
- डिजिटल अनुशासन से ही मानसिक शांति बनी रहती है।
- डिजिटल साधनों का सही प्रयोग करें, ताकी तरक्की की राह आसान हो।
- तकनीक का उपयोग करें, लेकिन उसका शिकार न बनें।
यह भी पढ़ें- क्लब छोड़कर पॉटरी क्लास क्यों जा रही है Gen-Z, क्यों बदल रहा है युवाओं का वीकेंड कल्चर