Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'कॉफी बैजिंग' से लेकर 'लिली पैडिंग' तक: इन वर्कप्लेस ट्रेंड्स से कॉर्पोरेट वर्ल्ड के नियम बदल रहा है Gen-Z

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 11:11 AM (IST)

    जेन-जी कॉर्पोरेट जगत के पुराने तरीकों को बदलकर नए वर्कप्लेस ट्रेंड्स अपना रहा है। ये ट्रेंड्स करियर ग्रोथ, वर्क-लाइफ बैलेंस और मेंटल हेल्थ पर फोकस्ड ह ...और पढ़ें

    जेन-जी अपना रही है वर्कप्लेस के ये ट्रेंड्स (Picture Courtesy: Freepik)

    जेन-जी अपना रही है वर्कप्लेस के ये ट्रेंड्स (Picture Courtesy: Freepik)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जेन-जी अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वायरल ट्रेंड्स के कारण चर्चा में रहता है, लेकिन ये सिर्फ मस्ती-मजाक तक सीमित नहीं है। अब ये जेनरेशन कॉर्पोरेट जगत के पुराने तरीकों को भी बदल रही है।

    करियर में आगे बढ़ने, वर्क-लाइफ बैलेंस बनाए रखने और बेहतर अवसरों के लिए जेन-जी कई नए तरीके ढूंढ़ रही है। आइए जानें जेन-जी के करियर ट्रेंड्स के बारे में, जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। 

    लिली पैडिंग 

    इसका मतलब होता है जल्दी-जल्दी अपनी नौकरी या काम का रोल बदलते रहना। आपने मेंढ़क को देखा होगा, वो तालाब में एक पत्ते से दूसरे पर छलांग रहता है। इसी से ये शब्द लिली पैडिंग आया। इस ट्रेंड का सिर्फ एक ही मकसद है कि किसी एक जगह बहुत लंबे समय तक टिकने के बजाय लगातार नए स्किल्स सीखना, बेहतर एक्सपीरिएंस लेना और अपनी ग्रोथ के लिए तेजी से आगे बढ़ना। 

    बेयर मिनिमम मंडे 

    अक्सर आपने संडे स्केरीज के बारे में सुना होगा, यानी मंडे को ऑफिस जाने की घबराहट संडे को शाम से ही शुरू हो जाती है। इसी डर और एंग्जायटी को दूर करने के लिए जेन-जी मंडे बेयर मिनिमम का ट्रेंड अपना रही है। इसमें वो सोमवार को सिर्फ वहीं काम करते हैं, जो बहुत जरूरी हैं। कम जरूरी कामों से बचते हैं और अपनी मेंटल हेल्थ और सेल्फ-केयर पर ध्यान देते हैं। काम के कारण होने वाले बर्नआउट से बचने का ये अच्छा तरीका है। 

    कॉफी बैजिंग

    कोविड के बाद से हाइब्रिड और रिमोट वर्क मॉडल काफी तेजी से बढ़े हैं। कॉफी बैजिंग इन्हीं लोगों के लिए है। इसमें कर्मचारी ऑफिस सिर्फ अटेंडेंस लगाने और थोड़ी देर अपने सहकर्मियों के साथ बैठकर कॉफी पीने आता है। ऑफिस का बाकी काम वो घर से या किसी दूसरी जगह से करता है। 

    जॉब क्राफ्टिंग 

    ये काफी दिलचस्प टर्म है। इसमें कर्मचारी अपनी क्षमता और लक्ष्यों क हिसाब से रोज के काम करता है, ताकि उसकी रुचि बनी रहे। इसमें कर्मचारी अपने काम करने के तरीके को बदलता है, ताकि काम भी पूरा हो और वह संतुष्ट भी महसूस करे। 

    खबरें और भी

    स्किल स्टैकिंग

    जेन-जी अब सिर्फ एक स्किल में महारथ हासिल करने में विश्वास नहीं रखती। वे कई अलग-अलग स्किल्स एक साथ सीखते हैं, ताकि नौकरी के अलग-अलग अवसर मिल सकें। इससे वे कई कामों में अच्छे हो जाते हैं और उनकी करियर प्रोफाइल काफी मजबूत और दूसरों से अलग होता है।