पानी के खारेपन से नल पर जम गई है सफेद परत? बिना ज्यादा रगड़े साफ करने के लिए आजमाएं ये उपाय
नल के आस-पास पानी के सफेद दाग जमा हो जाते हैं। इनके कारण बाथरूम काफी गंदा नजर आता है। ...और पढ़ें

कैसे साफ करें नल के सफेद दाग? (AI Generated Image)
HighLights
सिरका और बेकिंग सोडा जिद्दी दागों के लिए प्रभावी
नींबू का रस नल को चमकाने में सहायक
नियमित सफाई से दाग जमने से रोका जा सकता है
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। नल के आसपास सफेद जिद्दी दाग जमा होना एक आम प्रॉब्लम है, जो अक्सर पानी में मौजूद मिनरल्स, जैसे- कैल्शियम के जमाव के कारण होता है। ये दाग केवल दिखने में गंदगी लगते हैं बल्कि समय के साथ नल और सिंक की चमक भी कम कर देते हैं।
घर में सफाई के दौरान अगर इन्हें नजरअंदाज किया जाए तो ये जिद्दी दाग लंबे समय तक रहते हैं। ऐसे में कुछ आसान और असरदार घरेलू उपाय हैं, जिनकी मदद से आप नल पर जमे सफेद दाग को जल्दी और सुरक्षित तरीके से हटा सकते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।
नल के जिद्दी दाग कैसे साफ करें?
- सिरके का इस्तेमाल- सफेद दाग हटाने का सबसे आसान और असरदार तरीका है सफेद सिरके का इस्तेमाल। एक कप सिरके में थोड़ा सा पानी मिलाकर स्प्रे बोतल में भरें और नल पर छिड़कें। 10-15 मिनट के बाद स्पंज या पुराने टूथब्रश से हल्के हाथों से रगड़ें। सिरका मिनरल डिपॉजिट्स को घोलकर दागों को आसानी से हटा देता है।
- बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट- बेकिंग सोडा का पेस्ट भी जिद्दी दाग के लिए कारगर है। बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं और नल पर लगाएं। 15-20 मिनट के बाद मुलायम कपड़े या ब्रश से साफ करें। यह पेस्ट दाग को धीरे-धीरे हटाता है और नल की सतह को स्क्रैच नहीं करता।
- नींबू का रस- नींबू में एसिड होता है, जो सफेद दागों को साफ करने में मदद करता है। आधे नींबू को काटकर नल पर रगड़ें और 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर गीले कपड़े से पोछ लें। नींबू नल की चमक भी बढ़ाता है।
- टूथपेस्ट का इस्तेमाल- सफेद टूथपेस्ट, जो कि बहुत जेन्टल हो, हल्के दाग हटाने में मदद करता है। थोड़ा टूथपेस्ट नल पर लगाकर पुराने टूथब्रश से रगड़ें। फिर गीले कपड़े से साफ करें। यह तरीका छोटे दागों के लिए असरदार है।
- अल्कोहल या हैंड सैनिटाइजर- कुछ समय में जमा हुए जिद्दी दागों के लिए रबिंग अल्कोहल या हैंड सैनिटाइजर भी काम आता है। इसे नल पर लगाएं और 5 मिनट के लिए छोड़ें और फिर किसी सॉफ्ट कॉटन कपड़े से पोछ दें।
- नमक और सिरके का मिश्रण- थोड़ा नमक और सिरका मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे नल पर लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें। नमक का हल्का खुरचना और सिरके का एसिड मिलकर दाग को आसानी से हटाता है।
- नियमित सफाई- जिद्दी दाग को रोकने का सबसे असरदार तरीका है नियमित सफाई। सप्ताह में कम से कम एक बार नल को गीले कपड़े और हल्के क्लीनर से पोछना दाग जमने से बचाता है।
ध्यान रखें कि हार्ड स्क्रबिंग से बचें और घरेलू सामग्री का इस्तेमाल करते समय हाथों की सुरक्षा करें। नियमित सफाई और सरल घरेलू उपायों से नल हमेशा साफ दिखेगा।