महंगे क्लीनर्स को कहें बाय! किचन में रखा नमक चुटकियों में चमका देगा गंदा बाथरूम, ऐसे करें इस्तेमाल
गंदे बाथरूम को साफ करने में नमक काफी मददगार हो सकता है। यह बाथरूम की बदबू दूर करने में भी कारगर है। ...और पढ़ें

नमक से करें गंदे बाथरूम की सफाई (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर हम पूरे घर की सफाई पर ध्यान देते हैं, लेकिन बाथरूम को अनदेखा कर देते हैं। नमी के कारण बाथरूम में आसानी से बैक्टीरिया और फंगस आसानी से पनपने लगते हैं। इसके कारण इन्फेक्शन और बदबू का खतरा बढ़ जाता है।
इसलिए जरूरी है कि बाथरूम की नियमित सफाई की जाए। इसके लिए आपको किसी महंगे केमिकल वाले क्लीनर की जरूरत नहीं है, बल्कि आपके घर में रखा नमक भी आपके बाथरूम को चमकाने में मदद कर सकता है। आइए जानें नमक से बाथरूम साफ करने के कुछ आसान उपाय।
बाथरूम क्लीनिंग में नमक के फायदे
- जर्म्स का खात्मा- नमक बैक्टीरिया की ग्रोथ को रोकता है और बाथरूम को हाइजीनिक बनाए रखता है।
- दाग-धब्बों से छुटकारा- टाइल्स, नल और बेसिन पर जमी गंदगी आसानी से हट जाती है।
- दुर्गंध दूर करना- बाथरूम में मौजूद नमी और बदबू को दूर करने में मदद करता है।
- फंगस कंट्रोल- फंगस और मोल्ड की ग्रोथ को रोकने में मदद करता है।
- पॉकेट-फ्रेंडली- महंगे क्लीनर्स की जगह एक सस्ता और सुरक्षित ऑप्शन।
(Picture Courtesy: Freepik)
इस्तेमाल का सही तरीका
- नमक और नींबू- नींबू के रस में नमक मिलाकर नलों और बेसिन को रगड़ें। इससे जंग और वॉटर स्टेन हटेंगे और चमक आ जाएगी।
- नमक और सिरका- फंगस और बदबू हटाने के लिए नमक में सिरका मिलाकर टाइल्स और दीवारों पर लगाएं।
- यह नेचुरल एंटीफंगल और डियोडोराइजिंग एजेंट की तरह काम करता है।
- नमक और बेकिंग सोडा- टॉयलेट की सफाई के लिए आधा कप नमक और आधा कप बेकिंग सोडा डालें। कुछ देर बाद ब्रश करें, दाग और बैक्टीरिया दोनों खत्म हो जाएंगे।
- नमक और डिश सोप- वॉश बेसिन या फ्लोर की सफाई के लिए नमक में थोड़ा डिश सोप मिलाकर पेस्ट बना लें। यह जिद्दी गंदगी और चिकनाई हटाने में मदद करेगा।
- नमक और गर्म पानी- नाली की बदबू और जाम को दूर करने के लिए नमक डालें और ऊपर से गर्म पानी डालें। यह जमा मैल और ग्रीस को ढीला करके नाली को साफ कर देता है।
- नमक और टूथपेस्ट- पुराने दाग या पीलापन हटाने के लिए टूथपेस्ट और नमक को मिलाकर टाइल्स पर लगाएं। इससे इनकी कोई हुई सफेद चमक लौट आती है।
यह भी पढ़ें- बर्तन धोने वाले लिक्विड से चमकाएं घर की 5 गंदी चीजें! सफाई के ये अनोखे तरीके बचाएंगे आपकी मेहनत