विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एसी और बालकनी को कबूतरों ने कर दिया है गंदा? इन बहुत ही आसान तरीकों से रखें इन्हें अपने घर से दूर

By Meenakshi NaiduEdited By: Swati Sharma
Published: Sun, 30 Aug 2026 08:00 PM (IST)

गर्मियों और बरसात में बालकनी व खिड़कियों पर कबूतरों की बढ़ती आवाजाही गंदगी और स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनती है।

कबूतरों ने बालकनी में मचा रखा है आतंक? (Picture Courtesy: Freepik)

कबूतरों ने बालकनी में मचा रखा है आतंक? (Picture Courtesy: Freepik)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों और बरसात के मौसम में बालकनी और खिड़कियों पर कबूतरों की आवाजाही बढ़ जाती है। ये कबूतर घर में घुसकर गंदगी फैलाते हैं, गमलों में लगे पौधों को खराब करते हैं और उनकी बीट से बदबू और इन्फेक्शन का खतरा भी रहता है। 

कई लोगों को कबूतरों के पंखों से एलर्जी, सांस की समस्या और इन्फेक्शन तक हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि कबूतरों को अपनी बालकनी और खिड़कियों से दूर रखें। अगर आप कबूतरों को बिना नुकसान पहुंचाए सुरक्षित तरीके से दूर रखना चाहते हैं, तो आपको कुछ टिप्स आजमाने चाहिए। आइए जानें कबूतरों को दूर रखने के लिए कुछ आसान और असरदार तरीके।

कैसे रखें कबूतरों को बालकनी से दूर

  • बर्ड नेट (जाली) लगवाएं- बालकनी और खिड़कियों में जाली लगवाना सबसे असरदार तरीका है। इससे कबूतर अंदर नहीं आ पाएंगे, लेकिन हवा और धूप आती रहेगी। यह एक बार का खर्च है और लंबे समय तक समाधान देता है।
  • चमकदार चीजें लटकाएं- कबूतर चमक और लाइट की रिफ्लेक्शन से डरते हैं। ऐसे में आप पुरानी सीडी, एल्युमिनियम फॉयल, रिफ्लेक्टिव टेप या चमकदार रिबन बालकनी में लटका सकते हैं। 
  • नकली उल्लू या बाज की मूर्ति रखें- कबूतर अपने दुश्मन पक्षियों जैसे उल्लू और बाज से डरते हैं। बालकनी में नकली उल्लू, ईगल या बाज रखने से कबूतर वहां बैठने से बचते हैं। इसे समय-समय पर जगह बदलते रहें।
  • एंटी-रोस्टिंग स्पाइक्स लगाएं- रेलिंग, ए.सी, खिड़की की सिल या दीवार के किनारों पर एंटी-रेस्टिंग स्पाइक्स लगवाने से कबूतर बैठ नहीं पाते। यह तरीका बहुत ही असरदार और सुरक्षित माना जाता है।
  • तेज गंध वाले घरेलू उपाय- जहां कबूतर बैठते हैं वहां दालचीनी पाउडर, काली मिर्च पाउडर, नीम तेल, पुदीना तेल या सिरका पानी में मिलाकर स्प्रे करें। कबूतरों को तेज गंध पसंद नहीं होती, इसलिए वे उस जगह से दूर रहते हैं।
  • बालकनी में दाना-पानी न रखें- कई बार हम अनजाने में दाना या पानी रख देते हैं, जिससे कबूतर बार-बार आने लगते हैं। बालकनी को साफ रखें और खाने की चीजें खुली न छोड़ें।
  • विंड चाइम या आवाज करने वाली चीजें लगाएं- विंड चाइम, घंटियां या हवा से आवाज करने वाली चीजों से कबूतर डरते हैं। आवाज और मूवमेंट उन्हें असुरक्षित महसूस कराते हैं।
  • नियमित सफाई करें- अगर कबूतर एक बार बैठने लगते हैं, तो बार-बार वहीं आते हैं। इसलिए उनकी बीट या घोंसला तुरंत साफ करें और उस जगह पर फिनाइल या सिरका डालकर सफाई करें, जिससे वे दोबारा न आएं।