घर की साफ-सफाई के काम भी बन सकते हैं आपके लिए मेडिटेशन, दिमाग को शांत करने में करते हैं मदद
घर की साफ-सफाई करना आपकी मेंटल हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद हो सकता है। इससे मानसिक सुकून का एहसास होता है। ...और पढ़ें
-1779361946863_m.webp)
घर के छोटे-छोटे काम आपके दिमाग को कैसे देते हैं सुकून? (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। घर की साफ-सफाई का काम ज्यादातर लोगों को काफी बोरिंग लगता है, लेकिन क्या आप जानते हैं जिस काम को आप उबाऊ मान रहे हैं, वो आपकी मेंटल हेल्थ के लिए कितने फायदेमंद हो सकते हैं?
जी हां, धूल साफ करना और बिखरे सामान को समेटना न केवल आपके आस-पास की जगह को साफ-सुथरा रखता है, बल्कि आपके मन को शांत करने में मदद करता है। आइए समझें कि कैसे झाड़ू-पोछे जैसे ये छोटे-छोटे काम कैसे आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए वरदान साबित हो सकते हैं।
दिमाग के लिए मेडिटेशन जैसी है सफाई
घर की साफ-सफाई जैसे काम आपके नर्वस सिस्टम को शांत और कंट्रोल करने में मदद करते हैं। दरअसल, सफाई या चीजों को ऑर्गेनाइज करने का काम काफी व्यवस्थित तरीके से होता है, इसलिए इन्हें करते समय हमें ऐसा एहसास होता है, जिसे हमारी जिंदगी का कंट्रोल हमारे हाथों में ही है और हमें उपलब्धि का एहसास होता है।
स्पिरिचुएलिटी में भी सफाई को बेहद खास माना गया है। बौद्ध भिक्षुओं की परंपरा में धूल साफ करने को संसार की मोह-माया से मुक्त होने से जोड़कर देखा जाता है।
-1779362075016.jpg)
(Picture Courtesy: Freepik)
मन को मिलता है सुकून
सफाई का सबसे बड़ा फायदा है कि इसका नतीजा हमें तुरंत दिखाई देता है। इससे इंस्टेंट ग्रेटिफिकेशन मिलता है और मन को सुकून का एहसास होता है। साथ ही, सफाई हमारे दिमाग को फोकस करने और विचारों को बहने का अवसर देता है। काम पूरा होने पर जब हम नतीजे देखते हैं, तो हमें सफलता का भी एहसास होता है, जो हमारे मन को सुकून देता है।
खबरें और भी
साफ-सफाई को कैसे बनाएं माइंडफुल?
अगर आपको सफाई करना एक भारी काम लगता है, तो अपनी सोच को थोड़ा बदलने की जरूरत है। इसके लिए काम की लंबी लिस्ट पर ध्यान देने के बजाय, सफाई का आनंद लें।
- जल्दबाजी न करें- सफाई करते समय अपनी गति को थोड़ा धीमा करें।
- सेंसेस पर ध्यान दें- सफाई के दौरान फिजिकल एक्टिविटीज या पोछा लगाते समय पानी के तापमान पर ध्यान देने की कोशिश करें।
- आस-पास से जुड़ाव- अपने रहने की जगह की देखभाल करना असल में खुद की देखभाल करने जैसा है। यह केवल एक कमरे को ठीक करना नहीं है, बल्कि सेल्फ केयर का भी एक तरीका है।
परफेक्शन के पीछे न भागें
सफाई में कभी भी परफेक्ट नतीजे की उम्मीद न करें और न ही इसे लेकर कोई स्ट्रेस लें। अगर आपको पूरा घर बिखरा देखकर घबराहट होती है, तो समझें कि यह डर काम का नहीं बल्कि समय के दबाव या तनाव का है। ऐसे में पूरे घर के बजाय केवल एक काम या सिर्फ एक कमरे से शुरुआत करें। जब आप छोटे कदम उठाते हैं, तो काम का बोझ अपने आप कम हो जाता है और आपको अच्छा भी महसूस होता है।