टेबल पर बिखरी फाइलें बढ़ा रही हैं आपका मेंटल स्ट्रेस, इस '5-मिनट रूल' से बढ़ाएं अपनी प्रोडक्टिविटी
आपका वर्कस्पेस कैसा है इसका सीधा असर आपके फोकस और प्रोडक्टिविटी पर होता है। बिघरा हुआ वर्कस्पेस आपका ध्यान भटकाते हैं। ...और पढ़ें

ऑफिस में काम शुरू करते ही महसूस होती है थकान? (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या सुबह काम शुरू करते ही आपको अपना दिमाग उलझा हुआ और थका हुआ महसूस होता है? इसका असल कारण काम का तनाव नहीं, बल्कि आपकी मेज पर बिखरी फाइलें या कंप्यूटर का अस्त-व्यस्त डेस्कटॉप हो सकता है।
सेज जर्नल्स की एक स्टडी इस बात को साबित करती है कि बिखरा हुआ वर्कस्पेस हमारे फोकस को कम करता है और प्रोडक्टिविटी को भारी नुकसान पहुंचाता है। हालांकि, अच्छी खबर यह है कि अपना फोकस वापस पाने के लिए आपको घंटों की सफाई नहीं चाहिए।
रोजाना सिर्फ 5 मिनट अपने वर्कस्पेस को ऑर्गनाइज करके आप अपनी एफिशिएंसी और मूड दोनों को बूस्ट कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि एक साफ-सुथरा वर्कडेस्क आपकी प्रोफेशनल लाइफ को कैसे ट्रांसफॉर्म कर सकता है।
-1778407633808.jpg)
(Picture Courtesy: Freepik)
बढ़ता है फोकस और काम की गुणवत्ता
जब आपकी मेज और काम करने की जगह साफ होती है, तो दिमाग को बेवजह के डिस्ट्रैक्शन का सामना नहीं करना पड़ता। एक खाली और व्यवस्थित मेज दिमाग को संदेश देती है कि अब सिर्फ काम पर ध्यान लगाना है। इससे न केवल आपके काम करने की गति बढ़ती है, बल्कि आपके काम की गुणवत्ता में भी सुधार आता है। कम डिस्ट्रैक्शन के कारण आप काम पर बेहतर पकड़ बना पाते हैं।
मानसिक शांति और तनाव में कमी
बिखरा हुआ माहौल अनजाने में ही हमारे दिमाग पर दबाव डालता है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ता है। बिखरा हुआ वर्कस्पेस तनाव का एक बड़ा कारण बन सकता है। वहीं, जब आप अपनी चीजों को सही जगह पर रखते हैं, तो आपको एक तरह की मानसिक शांति का अनुभव होता है। एक व्यवस्थित वातावरण तनाव को कम कर आपकी प्रोडक्टिविटी बढ़ा देता है।
खबरें और भी
कंट्रोल और मोटिवेशन का एहसास
जब आपकी छोटी-छोटी चीजें आपके कंट्रोल में होती हैं, तो आपका आत्मविश्वास बढ़ता है। वर्कस्पेस को ऑर्गनाइज्ड रखने से आपको यह महसूस होता है कि आप अपने काम और अपने पूरे दिन को बेहतर तरीके से मैनेज कर रहे हैं। यह भावना आपको मोटिवेट करती है और आपको अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ने की प्रेरणा देती है।