असफलता के 'अ' को हटाना है बेहद आसान, लाइफ कोच ने बताई कामयाब लोगों की 'सक्सेस स्ट्रैटजी'
लाइफ कोच नम्रता कचोलिया बताती हैं कि असफलता सफलता की सीढ़ी है, और सफल लोग भी कई बार असफल होकर ही आगे बढ़ते हैं। ...और पढ़ें

सफलता की सीढ़ी चढ़ने के लिए इन बातों को जान लेना है जरूरी (Image Source: AI-Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नम्रता कचोलिया, नई दिल्ली। असफलता किसको नहीं मिलती? क्या हर सफल इंसान पहली बार में ही जीत गया ? जवाब है नहीं। लाइफ कोच नम्रता कचोलिया का कहना है कि दुनिया के 99 प्रतिशत सफल लोगों के बारे में जब आप पता करेंगे तो एक चीज आपको उनमें समान मिलेगी, वह यह कि ये पहली बार में हो सफलता तक नहीं पहुंचे हैं, उन्हें भी एक या एक से अधिक बार प्रयास करने पड़े। असफल होने के बावजूद दोबारा खड़ा हुए और अधिक मेहनत से आगे बढ़े।

(Image Source: AI-Generated)
परिणामस्वरूप सफलता आज उनके कदम चूम रही है। जैसे, एक कक्षा के सभी बच्चे एक ही टीचर से समान विषयों को एक साथ पढ़ते हैं, पर उन सभी में से किसी का प्रथम स्थान आता है तो किसी का अखिरी। उन सभी बच्चों के बीच में सारी चीजें कॉमन होने के बावजूद कुछ बातें होती हैं, जो उन्हें दूसरे से अलग करती है, वह है उनकी अपनी मेहनत और जरूरी नजरिया। इसे आप कुछ इस तरह से भी समझ सकते हैं:
अगर आज आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और यदि उसमें असफल हो चुके हैं तो आपके पास दो विकल्प हैं। पहला यह कि आसानी से हार मान लीजिए या फिर शंति से इस पर विचार करें कि क्या कारण रहा, जिससे इस बार मैं सफल नहीं हो पाया। फिर पुनः अपनी पूरी सकारात्मकता के साथ अपने लक्ष्य की दिशा में जुट जाइए। जब आप इस नजरिये से जीना शुरू कर देंगे तो असफलता शब्द के पहले अच्छर अको हटाना मुश्किल नहीं होगा।
इन बातों पर जरूर दें ध्यान
- जब खुद पर भरोसा कम लगे तो किसी ऐसे व्यक्ति से बात कीजिए, जिसने अपने जीवन में असफलता झेली है और फिर उन्हें सफलता मिली। उनकी कानोसुनी कहानियां आपको यह सिखाएंगी कि असफलता शुरुआत है, अंत नहीं।
- जो समय आज आप पढ़ने-लिखने में बिता रहे हैं, वह समय आपको केवल आज ही मिला है। कल आप सोचें कि दोबारा इस तरह से मिलेगा तो संभव नहीं, क्योंकि समय बदलेगा तो परिस्थितियां भी बदल जाएंगी। हो सकता है तब तक देर हो जाए। इसलिए समय की कीमत पहचानें आज के इस अवसर को ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें।
- असफलता को पहचान मत बनाइए, बस इसे एक घटना मानिए।
- ध्यान रखें कि यह असफलता नहीं, बल्कि आपके भविष्य के लिए एक सीख है, जो बता रही है-कहां ध्यान रखना था, कहां तैयारी कम रह गई।
यह भी पढ़ें- मैनेजर की गुड-बुक्स में आना है? आज ही अपना लें ये 5 प्रोफेशनल हैबिट्स, बढ़ जाएंगे प्रमोशन के चांस