Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अब AC भी फेल, जापान ने लॉन्च किया 'Human Refrigerator', हीटस्ट्रोक और थकान से 10 मिनट में मिलेगी राहत

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 09:30 AM (IST)

    जापान ने अपने यहां के मजदूरों को ध्यान में रखते हुए यह इंसानों का फ्रिज बनाया है जो तुरंत दे सकता है। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. जापान ने बनाया 'डो हिएमोन बाक्स' ह्यूमन रेफ्रिजरेटर

    2. 5-10 मिनट में शरीर को ठंडा कर हीटस्ट्रोक से बचाए

    3. मजदूरों के लिए उपयोगी, बिजली की खपत भी आधी

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जरा सोचिए, तेज धूप में काम करते-करते अगर शरीर तपने लगे तो राहत के लिए आप एसी नहीं, बल्कि फ्रिज जैसे बॉक्स में जाकर बैठ जाएं। ये पढ़ने में अजीब जरूर लग रहा होगा, लेकिन जापान ने इसे हकीकत बना दिया है। दरअसल, जापान ने एक ऐसी तकनीक बनाई है जो गर्मी से तप रहे शरीर को मिनटों में ठंडा कर सकती है और चिलचिलाती गर्मी में भी ठंडक का एहसास दिला सकती है। इसे ह्यूमन रेफ्रिजरेटर नाम दिया गया है, आइए इस फ्रिज के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

    डो हिएमोन बाक्स 

    द गार्जियन के मुताबिक "डो हिएमोन बाक्स" नाम का यह उपकरण हूबहू फ्रिज जैसा दिखता है, यही वजह है इसे ह्यूमन रेफ्रिजरेटर नाम दिया गया। इसके अंदर एक कुर्सी लगी है जिसमें बैठकर शरीर को ठंडक दी जा सकती है। वहीं, यह तकनीक कुछ-कुछ वेंडिंग मशीन जैसी भी दिखाई देती है। बताते चलें कि इस केबिन में एक बार में एक ही व्यक्ति बैठ सकता है। 

    5-10 मिनट में सामान्य हो जाता है तापमान 

    5 से 10 मिनट में शरीर का तापमान सामान्य होने लगता है। सुरक्षा के लिए यह 20 मिनट बाद अपने-आप बंद हो जाता है। दावा तो यह भी है कि 5 मिनट के अंदर शरीर ठंडा होता है और 10 मिनट में गर्मी से होने वाला सिर दर्द, थकान और हीटस्ट्रोक के लक्षणों में भी बड़ी राहत मिलती है। 

    वहीं बात करें इसके अंदर के तापमान की तो यह अधिकतम 15 डिग्री रखा गया, जबकि सिर, गर्दन व पीठ पर 5 डिग्री की ठंडी हवा छोड़ी जाती है। इसकी सबसे खास बात यह है कि एक आम एयर कंडीशनर जहां एक तरफ बिजली की खपत ज्यादा करता है तो वहीं इस नई तकनीक में बिजली की यह खपत लगभग आधी है। 

    खबरें और भी

    मजदूरों को लू से बचाने का तरीका 

    भारत ही अकेला ऐसा देश नहीं जो बीते कुछ सालों से भीषण गर्मी को झेल रहा है। जापान भी भयंकर गर्मी की चपेट में है और टोक्यो में तो तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस तकनीक को निर्मित किया गया है। खास बात यह कि इसके केंद्र में मजदूरों को रखा गया है। बताते चलें कि करीब 8.85 लाख रुपये की कीमत वाला यह बाक्स निर्माण स्थलों और फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूरों को लू से बचाएगा। 

    यह भी पढ़ें- टर्मिनल, जंक्शन या कैंट में क्या है फर्क? जानिए ट्रेन के सफर में अक्सर कन्फ्यूज करने वाले 8 शब्दों का मतलब

    यह भी पढ़ें- दुनिया का पहला गणतंत्र और ज्ञान का केंद्र रहा है अपना 'बिहार', इतिहास के साथ कला और स्वाद में भी है नंबर-1