Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अब बेकार नहीं जाएगी पुरानी नेलपेंट! चाबी से लेकर सिलाई तक, ऐसे आसान बनाएं रोज के काम

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 06:30 AM (IST)

    इस बार सूखी नेलपेंट फेंकने के बजाय उसे रोजाना के कामों में इस्तेमाल करें, ये मजेदार हैक्स बहुत सी दिक्कतें हल कर सकते हैं। ...और पढ़ें

    पुरानी नेलपेंट को फेंकने के बजाय ऐसे करें रोजमर्रा के कामों में इस्तेमाल (Image Source: AI Generated)

    पुरानी नेलपेंट को फेंकने के बजाय ऐसे करें रोजमर्रा के कामों में इस्तेमाल (Image Source: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। नेलपेंट जरा भी पुरानी हो जाए या वो सूखने लगे तो महिलाएं उसे तुंरन्त निकालने में देर नहीं करतीं, पर क्या आप जानती हैं कि ये पुरानी नेलपेंट्स भी काम आ सकती हैं? दरअसल, इससे घर के कई छोटे-मोटे कामों को आसान बनाया जा सकता है। आइए इन हैक्स पर एक नजर डालें: 

    चाबियों की पहचान के लिए निशान लगाएं 

    हर घर में चाबियों का एक गुच्छा ऐसा होता है जिसमें एक जैसी बहुत सारी चाबियां होती हैं। जब भी किसी एक चाबी को इस्तेमाल करने जाते हैं तो नंबर ही भूल जाते हैं। ऐसे में कलरफुल नेलपेंट्स बड़ी मददगार साबित होंगी। हर एक चाबी पर अलग कलर की नेलपेंट लगा दें, कुछ दिन बाद रंगों से चाबी याद रहने लगेगी। 

    ढीले स्क्रू पर करें इस्तेमाल 

    अगर आपके घर में फर्नीचर, खिलौने या चश्मे का स्क्रू बार-बार ढीला हो जाता है तो पुरानी नेलपेंट इससे छुटकारा पाने में मदद कर सकती है। जब स्क्रू कसना शुरू करें, उससे पहले नेल पेंट की एक पतली सी लेयर लगा दें। इसके बाद स्क्रू टाइट करें, आप पाएंगे कि वह ज्यादा मजबूती से कसा गया है। 

    कपड़ों के धागों पर लगाएं

    घर में रखीं नई बेड शीट्स, कोई ड्रेस या साड़ी में से धागे निकल रहे हैं? चिंता मत करें, उसपर कपड़े की मैचिंग की नेलपेंट लगा दें। इस तरह धागे के निकलने का झंझट बिल्कुल खत्म, इसमें भी अगर ट्रांसपेरेंट नेलपेंट हो तो सबसे बढ़िया। 

    खबरें और भी

    आर्टिफिशियल जूलरी काली पड़ने से बचाएं 

    महिलाएं अक्सर आर्टिफिशियल जूलरी खरीद तो लेती हैं लेकिन उन्हें एकदम नए जैसा कैसे रखना है इस बारे में नहीं जानतीं। इसके लिए ट्रांसपेरेंट नेलपेंट लेकर उससे जूलरी पर एक कोट लगा दें। फिर देखिए कैसे महीनों और सालों तक जूलरी की चमक बरकरार रहती है। 

    लिफाफे और पैकेट्स पर लगाएं टेम्पर 

    जिस तरह फोन, फोटो फ्रेम और लैपटॉप स्क्रीन पर टेम्पर लगाते हैं, उसी तरह लिफाफे और पैकेट्स भी टेम्पर प्रूफ बनाए जा सकते हैं। अगर आप लिफाफा या कोई पैकेट्स गिफ्ट के तौर पर कहीं भेज रहे हैं तो उसे सील करने के लिए किसी भी कलर की नेलपेंट इस्तेमाल करें। 

    सिलाई में करें इस्तेमाल 

    कपड़े सिलने बैठे हैं और उसमें मोतियों के छेद को पक्का करना है, नेलपेंट इसमें मददगार साबित हो सकती है। इसके अलावा, सुई में धागा डालने से पहले उसके एक सिरे पर नेलपेंट लगाकर फिर डालें।