Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    स्मार्टफोन और स्क्रीन से ऊब चुके हैं लोग! अकेलेपन और डिप्रेशन को मात देने के लिए अब ढूंढा ये नायाब तरीका

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 02:30 PM (IST)

    दुनियाभर के इन सोशल क्लब्स की बढ़ती तादाद ने यह साबित कर दिया है कि लोग अब ऑफलाइन लौटना चाहते हैं। ...और पढ़ें

    ऑनलाइन से ऑफलाइन मोड में लौट रहे लोग (Image Source: AI Generated)

    ऑनलाइन से ऑफलाइन मोड में लौट रहे लोग (Image Source: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। डिजिटल दुनिया ने दोस्तों से मिलने का कल्चर खत्म कर रिश्तों को उनसे ऑनलाइन बातचीत या विडियो कॉल पर बात करने तक सीमित कर दिया है। इसी वजह से लोग अकेलेपन, डिप्रेशन और एंग्जायटी के ज्यादा शिकार हो रहे हैं। पर इसे लेकर एक खुशखबरी यह है कि लोग अब इस डिजिटल दुनिया से ऊबकर फिर से ऑफलाइन मोड की तरफ वापसी कर रहे हैं। 

    ऑनलाइन से ऑफलाइन मोड में लौट रहे लोग 

    अमेरिका समेत कई देशों में ऐसे क्लबों की संख्या बढ़ रही है, जहां लोग ऑफलाइन मोड में लौट रहे हैं। अब लोग दोस्तों से मिलने, नए दोस्त बनाने, पजल सॉल्व करने और किताबें पढ़ने पर फोकस कर रहे हैं। यह ट्रेंड साफ संकेत कर रहा है कि लोग अपनी मेंटल हेल्थ को लेकर ज्यादा जागरूक हो रहे हैं। 

    बातचीत करने के ढूंढ रहे बहाने 

    अकेलेपन से जूझ रहे ये लोग बातचीत करने के लिए बहाने ढूंढ रहे हैं। कुछ लोगों का तो यह भी मानना है कि पजल सॉल्व करते समय या किसी विषय पर बात कर दोस्त बनाना आसान है। पसंद की किताब को एक साथ पढ़ने के बाद उसपर चर्चा करने से भी एक जैसी सोच रखने वाले लोगों का मिलना बान्डिंग अच्छी करता है। 

    वर्ल्ड में तेजी से बढ़े सोशल क्लब 

    द जॉय लिस्ट 

    इसके नाम से ही पता चल रहा है जिसे पढ़कर खुशी मिले। यह एक न्यूजलेटर है जो सबसे बेहतरीन ऑफलाइन सोशल इवेंट्स की जानकारी देता है। 

    रीडिंग रिदम 

    एक पढ़ने वाला क्लब जहां सभी अपनी मनपसंद की किताब लेकर आते हैं और उसे साथ बैठकर पढ़ते हैं। बस पढ़ते ही नहीं हैं, उसपर बाद में चर्चा भी करते हैं। 

    पजल पीपल 

    न्यूयॉर्क शहर का यह क्लब पजल सॉल्व करने के लिए है। एक टेबल पर 10-15 लोग बैठकर साथ में पजल सॉल्व करते हैं और एक दूसरे के साथ बॉन्ड बनाते हैं। कितना मजेदार है न कि यहां अपना परिचय नहीं देना, पजल सॉल्व करते जानी है और लोगों से बातें करनी हैं। 

    खबरें और भी

    क्रिटिकल थिंकिंग क्लब 

    क्रिटिकल थिंकिंग के लिए सबके सामने सवाल रखते हैं और फिर उसपर सब बहस करते हैं। 

    डैर्न इट 

    क्या आप सोच सकते हैं एक ऐसी जगह के बारे में, जहां लोग अपने फटे उआ उधड़े हुए कपड़े लेकर हैं सिर्फ इसलिए ताकि वो साथ बैठकर सिल सकें? डैर्न इट क्लब इसी के लिए बना है। 

    यह भी पढ़ें- ऑफिस के स्ट्रेस से बिगड़ रही है मैरिड लाइफ? तो वर्किंग कपल्स फॉलो करें ‘7 मिनट रूल’

    यह भी पढ़ें- डायबिटीज सिर्फ आपके दिल ही नहीं, दिमाग की भी है दुश्मन; बचाव के लिए आज भी कारगर हैं 6 तरीके