Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    30 साल का हुआ 90s के बच्चों का चहेता 'Pokemon', कमाई के मामले में मार्वल और स्टार वॉर्स को भी पछाड़ा

    Updated: Mon, 02 Mar 2026 10:43 AM (IST)

    90 का दशक हो या आज का समय, 'पोकेमॉन' हम सभी के बचपन का एक अटूट हिस्सा रहा है। ...और पढ़ें

    30 सालों में नहीं बदला पिकाचू का लुक, फिर भी कमाई में बना दुनिया का नंबर 1 ब्रांड (Image Source: AI-Generated)

    30 सालों में नहीं बदला पिकाचू का लुक, फिर भी कमाई में बना दुनिया का नंबर 1 ब्रांड (Image Source: AI-Generated) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपका बचपन 90s के दशक में बीता है? या फिर आप आज की पीढ़ी के हैं? बात चाहे किसी भी दौर की हो, 'पोकेमॉन' एक ऐसा नाम है जो लगभग हर किसी के बचपन की खूबसूरत यादों से जुड़ा है।

    27 फरवरी को इस शानदार ब्रांड ने अपने 30 साल पूरे कर लिए हैं, लेकिन इसकी कहानी सिर्फ बचपन की मीठी यादों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह इकोनॉमी के लिहाज से भी एक बहुत बड़ा अजूबा बन चुका है।

    दुनिया की सबसे मूल्यवान फ्रेंचाइजी

    आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया की इस सबसे मूल्यवान एंटरटेनमेंट फ्रेंचाइजी ने अब तक लगभग 147 अरब डॉलर यानी करीब 13.3 लाख करोड़ रुपये की बंपर कमाई की है। इस जादुई सफर की शुरुआत आज से तीन दशक पहले, 1996 में जापान से एक साधारण वीडियो गेम के रूप में हुई थी।

    पोकेमॉन कार्ड्स ने दिया 3800% का मुनाफा

    Pokemon

    (Image Source: AI-Generated) 

    अगर हम इसके वीडियो गेम्स और कार्ड्स की लोकप्रियता की बात करें, तो इसके आंकड़े किसी को भी चौंका सकते हैं:

    • अब तक दुनिया भर में पोकेमॉन के 50 करोड़ से भी ज्यादा वीडियो गेम्स बिक चुके हैं।
    • इसके अलावा, 75 अरब से ज्यादा पोकेमॉन कार्ड्स प्रिंट किए जा चुके हैं।
    • कमाई के मामले में यह इतना आगे है कि 2004 से लेकर अब तक इन पोकेमॉन कार्ड्स ने लगभग 3,821% का शानदार कुल रिटर्न दिया है।

    90s से अब तक नहीं बदला पिकाचू का लुक

    इस ब्रांड की सबसे बड़ी सफलता का राज इसका वही पुराना और प्यारा अंदाज है। 1990 के दशक से लेकर अब तक इसकी डिजाइन भाषा में कोई खास बदलाव नहीं आया है। हमारा चहेता 'पिकाचू' आज भी बिल्कुल वैसा ही दिखता है, जैसा वह अपनी शुरुआत के समय दिखता था।

    खबरें और भी

    यही वह सादगी और जादू है जो पुरानी और नई, दोनों पीढ़ियों को एक साथ जोड़कर पोकेमॉन को एक सच्चा 'मल्टी-जनरेशन ब्रांड' बनाता है।

    यह भी पढ़ें- सावधान! फोन पर दिखने वाला सेलिब्रिटी असली नहीं AI है; दुबई से चल रहा 150 करोड़ का 'फेयरप्ले' खेल

    यह भी पढ़ें- कागज की गुड़िया से ग्लोबल आइकन बनने तक, क्या आप जानते हैं बार्बी डॉल के सफर की दिलचस्प कहानी