ना कहना और अकेले रहना... लोगों को सेल्फिश लग सकती हैं ये आदतें, लेकिन मेंटल हेल्थ के लिए हैं जरूरी
कुछ ऐसी आदतें हैं, जिन्हें लोग सेल्फिश समझ लेते हैं, लेकिन असल में ये आपकी मेंटल हेल्थ के लिए काफी जरूरी है। ...और पढ़ें

खुद के लिए जरूर निकालें वक्त (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हम लोगों को अक्सर सिखाया जाता है कि दोस्तों और परिवार के लिए समय निकालें, उनकी बातें सुनें, लेकिन इन सबके बीच हम अपने बारे में भूल जाते हैं। अपने लिए समय निकालना या खुद को प्रायोरिटी देना हम अक्सर सेल्फिश मानते हैं, लेकिन ये आदतें स्वार्थ नहीं बल्कि सेल्फ केयर हैं।
ये ऐसी आदतें हैं, जो आपके मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक रूप से मजबूत बनाते हैं। इसलिए अपनी हेल्थ, प्रोडक्टिविटी और लाइफ बैलेंस के लिए जरूरी है कि आप ऐसी ही सेल्फिश लगने वाली कुछ आदतें अपनाएं।
स्वार्थ नहीं, सेल्फ केयर हैं ये आदतें
- अपनी नींद को प्राथमिकता देना- रात में 7-8 घंटे की नींद लेना कभी-कभी घर-परिवार या काम के बीच सेल्फिश लग सकता है, लेकिन यह आपकी हेल्थ के लिए जरूरी है। पूरी नींद मेटाबालिज्म, स्किन, मूड और ब्रेन फंक्शन को बेहतर रखती है। जो लोग पूरी नींद लेते हैं, वे कम चिड़चिड़े और ज्यादा एनर्जेटिक रहते हैं।
- ना कहना सीखना- हर किसी की मदद करना अच्छी बात है, लेकिन खुद को थका देना भी तो ठीक नहीं। जब आप गैर-जरूरी कामों, एक्स्ट्रा सोशल कमिटमेंट्स या ओवरटाइम को मना करना सीखते हैं, तो आप अपनी एनर्जी बचाते हैं। यह आदत तनाव से बचाती है और आपकी मानसिक सेहत मजबूत करती है।
- अकेले समय बिताना- दिन में कुछ मिनट अकेले रहना आपको रिचार्ज करता है। चाहे वो मेडिटेशन हो, किताब पढ़ना, चाय के साथ 10 मिनट का ब्रेक या वॉक,यह छोटी-सी सेल्फिश आदत आपके मन को शांत रखती है और आपकी क्रिएटिविटी बढ़ाती है।
- अपनी डाइट को लेकर सख्त रहना- कभी-कभी दोस्तों, फैमिली गेट-टुगेदर या ऑफिस पार्टी में अपनी डाइट को कायम रखना लोगों को स्वार्थी लग सकता है, पर यह आपकी हेल्थ की सुरक्षा है।
- रोज थोड़ा-सा एक्सरसाइज जरूर करना है- वर्कआउट के लिए समय निकालना खुद के लिए किया गया सबसे हेल्दी स्वार्थ है। चाहे 20 मिनट का योग, 15 मिनट की HIIT या आधा घंटा वॉक यह हार्ट हेल्थ, हड्डियों और मूड में जबरदस्त सुधार लाता है।
- डिजिटल डिटॉक्स अपनाना- फोन, सोशल मीडिया और चैट्स से दूरी बनाना ज्यादातर लोगों को स्वार्थी लग सकता है, लेकिन आपकी मानसिक शांति के लिए यह बेहद जरूरी है। इससे आपका दिमाग ज्यादा फोकस्ड और रिलैक्स्ड महसूस करता है।
- अपनी मेंटल बाउंड्री तय करना- अपने इमोशनल स्पेस को सुरक्षित रखने के लिए बाउंड्री सेट करना बेहद जरूरी है। इससे आप अनचाहे ड्रामा, टॉक्सिक रिश्तों और इमोशनल फटीग से बचते हैं,जो आपकी आत्म-सम्मान और मानसिक सेहत दोनों को मजबूत करता है।
- खुद की खुशी को प्राथमिकता देना- कभी-कभी अपनी पसंद के काम करने, अपनी हॉबी में समय देने या खुद पर पैसा खर्च करने को लोग स्वार्थ कह देंगे, लेकिन यह आपकी खुशी और लाइफ क्वालिटी को बेहतर बनाता है।
यह भी पढ़ें- औरों की समस्या सुनकर खुद तनाव में आना 'इम्पैथी फटीग' के लक्षण हैं, ऐसे रखें अपनी मेंटल हेल्थ का ध्यान