Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    थकान के बाद भी रातभर करवटें बदलते हैं आप? गहरी नींद के लिए बिस्तर पर ही करें ये 3 योगासन

    Updated: Sun, 21 Jun 2026 10:00 AM (IST)

    दिनभर की थकान दूर करने और रिलैक्स होने के लिए रात के समय कुछ योगासन काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। ...और पढ़ें

    दिनभर की थकान दूर करने में मदद करेंगे ये योगासन (AI Generated Image)

    दिनभर की थकान दूर करने में मदद करेंगे ये योगासन (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में नींद पूरी न होना एक आम समस्या बन गई है। लंबे स्क्रीन टाइम और स्ट्रेस की वजह से कई बार थका हुआ होने के बाद भी रात को अक्सर नींद नहीं आती या बार-बार नींद टूटने की समस्या होने लगी है। 

    नींद न आने की समस्या के पीछे एक वजह हो सकती है कि आपका दिमाग रिलैक्स नहीं कर पा रहा है। इस परेशानी से छुटकारा पाने में कुछ योगासन काफी कारगर साबित हो सकते हैं। ये आपके पैरासिम्पेथेटिक नर्वस सिस्टम को एक्टिव करते हैं, जिससे आपको गहरी नींद आती है। आइए जानते हैं ऐसे ही 3 आसान योग पोज के बारे में, जिन्हें आप सीधे अपने बिस्तर पर ही कर सकते हैं। 

    विपरीत करणी 

    यह पोज दिनभर की थकान को दूर करने और दिमाग को शांत करने के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है। बिस्तर पर लेटे-लेटे इसे करना बेहद आसान है। इस आसन में रहने से पैरों में ब्लड सर्कुलेशन दिमाग की तरफ बढ़ता है। यह पैरों की सूजन और थकान को कम करता है और मानसिक तनाव को तुरंत शांत करता है। 

    • कैसे करें- बिस्तर के सिरहाने या दीवार के सहारे अपनी पीठ के बल लेट जाएं। अब अपने दोनों पैरों को ऊपर की ओर उठाएं और दीवार या बेड के बैकरेस्ट से टिका दें। आपके हिप्स दीवार के जितने करीब होंगे, उतना अच्छा रहेगा। अपने दोनों हाथों को शरीर के बगल में आराम से फैला लें और हथेलियां ऊपर की ओर रखें। अपनी आंखें बंद करें और गहरी सांसें लें। इस पोज में 5 से 10 मिनट तक रहें।

    बालआसन

    यह आसन रीढ़ की हड्डी के तनाव को दूर करता है, पीठ के निचले हिस्से को आराम देता है और आपके नर्वस सिस्टम को यह मैसेज भेजता है कि अब सोने का समय हो गया है।

    खबरें और भी

    • कैसे करें- बिस्तर पर घुटनों के बल बैठ जाएं। अपने दोनों घुटनों के बीच थोड़ा गैप रखें। अब अपने सामने एक या दो मुलायम तकिए लंबाई में रखें। लंबी सांस खींचें और छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें, जिससे आपकी छाती और सिर तकिए पर आराम से टिक जाएं। अपने हाथों को आगे की ओर फैला लें या शरीर के पीछे आराम से छोड़ दें। इसमें 3 से 5 मिनट तक रहें, फिर नॉर्मल हो जाएं।
    Childs pose
    (Picture Courtesy: Freepik)

    सुप्त बद्ध कोणासन

    यह पोज शरीर के निचले हिस्से, खासकर हिप्स और जांघों की मांसपेशियों में दिनभर से जमा तनाव को रिलीज करने में मदद करता है। यह पोज आपके हिप फ्लेक्सर्स को खोलता है, सांसों की गति को धीमा करता है और शरीर को पूरी तरह से रिलैक्स कर देता है।

    • कैसे करें- बिस्तर पर पीठ के बल सीधे लेट जाएं। अब अपने दोनों घुटनों को मोड़ें और पैरों के तलवों को आपस में मिला लें। अपने घुटनों को दोनों तरफ बाहर की ओर आराम से गिरने दें। अगर आपको जांघों में ज्यादा खिंचाव लगे, तो आप घुटनों के नीचे तकिए का सपोर्ट ले सकते हैं। एक हाथ अपने पेट पर और दूसरा अपनी छाती पर रखें।


    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।