Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अब दाग लगने पर नहीं होगी ड्रेस बेकार! ट्राई करें ये सबसे आसान और असरदार होम रेमेडीज

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 07:00 AM (IST)

    अगर आप आपने मनपसंद के कपड़े इसलिए नहीं पहन रहे हैं क्योंकि उसपर जिद्दी दाग लगे हैं तो यह जानकारी आपके काम आ सकती है। ...और पढ़ें

    कपड़ों पर लगे जिद्दी दाग और उन्हें छुड़ाने के तरीके (Image Source: AI Generated)

    कपड़ों पर लगे जिद्दी दाग और उन्हें छुड़ाने के तरीके (Image Source: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर कुछ खाते समय कपड़ों पर दाग लग जाना आम बात है, पर उसे हटाना इतना आसान नहीं है। खासकर कि अगर ये दाग हल्दी, चाय-कॉफी या तेल-मक्खन के हों और सूख जाएं। कई बार हम अपनी फेवरेट ड्रेस भी इसी वजह से पहनना छोड़ देते हैं। ऐसे में अगर आप भी कपड़ों पर लगे जिद्दी दाग-धब्बों से परेशान हैं तो यहां बताए नुस्खे आजमाकर देखें। 

    कपड़ों पर लगे जिद्दी दाग और उन्हें छुड़ाने के तरीके 

    यहां कपड़ों पर लगे पेंट, गोंद, चाय-कॉफी और स्याही के दाग हटाने के तरीके बताए जा रहे हैं: 

    पेंट के दाग 

    कपड़े पर पेंट के दाग लग गए हैं तो सबसे पहले उस दाग का टाइप चेक करें। अगर वह लिक्विड एक्रेलिक पेंट है तो उसे गुनगुने पानी और डिटर्जेंट से आसानी से साफ किया जा सकता है। वहीं, सूखे या ऑयल-पेंट के जिद्दी दाग हटाने के लिए तारपीन का तेल उआ थिनर का नुस्खा काम आ सकता है। 

    इसके लिए दाग वाली जगह पर कपड़े या रूई की मदद से तेल या थिनर लगाकर थपथपा दें। जब पेंट निकलने लगे तो थोड़ी देर बार कपड़े धो लें। आप चाहे तो कपड़े पर एल्कोहल लगाकर भी भी दाग वाले हिस्से पर रगड़ सकते हैं, इससे भी दाग-धब्बे आसानी से निकल जाते हैं। 

    चाय-कॉफी के दाग 

    कपड़ों पर चाय-कॉफी के दाग लगने पर उन्हें तुरंत साफ करने की जरूरत होती है। दाग वाली जगह पर टूथपेस्ट लगाएं और 5 मिनट तक छोड़ने के बाद पानी डालकर हल्के हाथ से रगड़े। वहीं, दूसरा नुस्खा सेब का सिरका है, 1 चम्मच सिरका पानी में मिलाकर दाग पर डालें। फिर थोड़ी देर बाद नॉर्मल वॉश कर लें। 

    खबरें और भी

    स्याही या रंग के दाग 

    स्याही या रंग को हटाने के लिए दाग के नीचे एक सफेद कपड़ा रख लेना है। अब ऊपर से एल्कोहल डालकर थपथपाएं, इससे स्याही आराम से निकल जाएगी। इसके अलावा, कच्चे दूध को दाग वाली जगह पर डालकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर डिटर्जेंट से कपड़े धो लें। वहीं, डिटोल लिक्विड डालकर भी आराम से दाग निकाला जा सकता है। 

    हल्दी और मसालों के दाग 

    हल्दी और मसालों का दाग हटाने के लिए नींबू का रस और बेकिंग सोडा का पेस्ट इस्तेमाल किया जा सकता है। एक चम्मच बेकिंग सोडा में आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर दाग वाली जगह पर डालें, फिर 15 मिनट बाद हल्के हाथ से रगड़ने के बाद धो लें।