विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मच्छरों की अब खैर नहीं! इन 6 घरेलू नुस्खों से घर को बनाएं No-Mosquito जोन, मलेरिया से होगा बचाव

Published: Sat, 25 Apr 2026 06:30 AM (IST)

मच्छर भगाने के लिए बाजार में मिलने वाले कॉइल या लिक्विड रिपेलेंट कुछ देर के लिए तो काम करते हैं, ...और पढ़ें

मलेरिया से बचना है? आज ही आजमाएं ये 6 नेचुरल तरीके, पास भी नहीं फटकेंगे मच्छर (Image Source: AI-Generated)

मलेरिया से बचना है? आज ही आजमाएं ये 6 नेचुरल तरीके, पास भी नहीं फटकेंगे मच्छर (Image Source: AI-Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियां आते ही हमारे घरों में बिन बुलाए मेहमानों की तरह मच्छरों की एंट्री हो जाती है। सिर्फ रातों की नींद खराब करना ही नहीं, बल्कि ये छोटे-छोटे जीव मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी जानलेवा बीमारियां भी साथ लाते हैं।

बाजार में मिलने वाले केमिकल वाले कॉइल या स्प्रे आपके और आपके बच्चों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, आज 25 अप्रैल को मनाए जा रहे World Malaria Day 2026 के मौके पर, हम आपको 6 ऐसे आसान और असरदार घरेलू नुस्खे बता रहे हैं, जो मच्छरों को आपके घर से कोसों दूर रखेंगे।

Natural mosquito repellent

(Image Source: AI-Generated)

कपूर का कमाल

कपूर सिर्फ पूजा के काम ही नहीं आता, बल्कि यह मच्छरों का सबसे बड़ा दुश्मन है। कमरे की खिड़की और दरवाजे बंद कर लें और एक टुकड़ा कपूर जला दें। करीब 15-20 मिनट तक कमरे को बंद रहने दें। जब आप अंदर जाएंगे, तो पाएंगे कि कपूर की तेज महक से सारे मच्छर या तो भाग गए हैं या मर चुके हैं।

नींबू और लौंग की जुगलबंदी

यह तरीका जितना आसान है, उतना ही असरदार भी। एक नींबू को बीच से आधा काट लें और उसमें 7-8 लौंग गाड़ दें। अब इस नींबू को अपने बिस्तर के पास या कमरे के किसी कोने में रख दें। नींबू और लौंग की मिली-जुली गंध इंसानों को तो अच्छी लगती है, लेकिन मच्छरों को यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होती और वे कमरे से दूर भागते हैं।

लहसुन का पावरफुल स्प्रे

लहसुन की तीखी महक मच्छरों के लिए किसी सजा से कम नहीं है। लहसुन की कुछ कलियों को छीलकर पीस लें और उन्हें पानी में डालकर अच्छी तरह उबाल लें। जब पानी ठंडा हो जाए, तो इसे एक स्प्रे बोतल में भर लें। शाम होते ही इस पानी का छिड़काव घर के कोनों, पर्दों और दरवाजों के पास करें। मच्छर आपके घर के अंदर झांकने की भी हिम्मत नहीं करेंगे।

mosquito repellent

(Image Source: AI-Generated)

नीम का तेल

आयुर्वेद में नीम को बहुत गुणकारी माना गया है। आप नीम के तेल को नारियल के तेल में बराबर मात्रा में मिलाकर अपनी त्वचा पर लगा सकते हैं, लेकिन इससे पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें। बता दें, इसका असर कई घंटों तक रहता है और मच्छर आपके आस-पास भी नहीं फटकते। इसके अलावा, आप मिट्टी के दीये में नीम का तेल डालकर भी कमरे में जला सकते हैं।

तुलसी का पौधा

तुलसी का पौधा लगभग हर भारतीय घर में होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह मच्छरों को दूर रखने में भी माहिर है? जी हां, तुलसी की खुशबू मच्छरों को बिल्कुल पसंद नहीं होती। अगर आप अपनी खिड़कियों और दरवाजों के पास तुलसी का पौधा रखते हैं, तो यह मच्छरों को घर के अंदर आने से रोकता है।

कॉफी पाउडर का यूज

अक्सर घर के आस-पास या नालियों में पानी जमा हो जाता है, जहां मच्छर अंडे देते हैं। इससे बचने के लिए आप जमा हुए पानी में थोड़ा-सा कॉफी पाउडर या बची हुई कॉफी ग्राउंड्स छिड़क सकते हैं। कॉफी की वजह से पानी में मौजूद मच्छरों के लार्वा मर जाते हैं और मच्छरों की पैदावार वहीं रुक जाती है।

इन घरेलू नुस्खों के साथ-साथ यह भी बहुत जरूरी है कि आप अपने घर के आस-पास साफ-सफाई रखें। कूलर, गमलों या पुराने टायरों में पानी जमा न होने दें, क्योंकि ठहरे हुए पानी में ही मलेरिया के मच्छर पनपते हैं।

यह भी पढ़ें- गर्मियों में घर को रखना है Insect-Free? अपनाएं 6 नेचुरल हैक्स, ढूंढने से भी नहीं मिलेंगे कीड़े-मकोड़े

यह भी पढ़ें- बालकनी को देना है 'मिनी फॉरेस्ट' लुक? कम जगह में गार्डनिंग शुरू करने के लिए अपनाएं 5 स्मार्ट तरीके