Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खुद को 'एक्सपर्ट' समझना रोक रहा है आपकी तरक्की? प्रमोशन के दरवाजे खोल देगी ये खास जापानी तकनीक

    Updated: Tue, 16 Jun 2026 12:42 PM (IST)

    एक जापानी तकनीक शोशीन के मुताबिक, हर काम को बिगिनर की तरह देखना आपके काम और जीवन को काफी बेहतर बना सकता है। ...और पढ़ें

    हर काम को देखें फ्रेशर की तरह (Picture Courtesy: Freepik)

    हर काम को देखें फ्रेशर की तरह (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. शोशीन: शुरुआती सोच अपनाकर अहंकार खत्म करें, नई चीजें सीखें

    2. यह तकनीक बेहतर निर्णय लेने की क्षमता में सुधार लाती है

    3. शोशीन से मन में जिज्ञासा और सीखने की ललक बढ़ती है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर ऐसा होता कि किसी काम को अगर हम कुछ समय तक लगातार करते रहें, तो हम खुद को काफी अनुभवी और उस काम में एक्सपर्ट मानने लगते हैं। इस सोच के कारण हम अपने स्किल्स को बेहतर बनाने के लिए काम करना बंद कर देते हैं और हमारी तरक्की के रास्ते भी बंद होने लगते हैं। 

    इस सोच से बाहर निकलने में एक जापानी तकनीक काफी मददगार साबित हो सकती है, जिसे शोशीन कहा जाता है। यह शब्द बौद्धिज्म से जुड़ा है। आइए जानें कि शोशीन का मतलब क्या होता है और कैसे यह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

    शोशीन का मतलब क्या है?

    शोशीन का मतलब है शुरुआती सोच यानी एक फ्रेशर या बिगिनर की तरह सोचना। इस तकनीक के मुताबिक, जब भी आप कोई नया काम सीखें, तो अपने दिमाग को पूरी तरह खुला रखें। आपके मन में किसी काम को लेकर पहले से बनी कोई धारणा या पूर्वाग्रह नहीं होना चाहिए। हर चीज को बिल्कुल नए नजरिए से देखें, जैसे आप पहली बार इस काम के बारे में जान रहे हैं। 

    शोशीन अपनाने के फायदे क्या हैं?

    • नई चीजें सीखना हो जाता है बेहद आसान- जब हम अपने मन में इस बात को स्वीकार कर लेते हैं कि हमें सब कुछ नहीं पता है, तो हमारे अंदर का अहंकार खत्म हो जाता है। ऐसी स्थिति में हमारा दिमाग नई जानकारियों, नए बदलावों और नए विचारों को बहुत ही आसानी से अपनाने और स्वीकार करने के लिए तैयार हो जाता है।
    • फैसले लेने की क्षमता में आता है गजब का सुधार- आमतौर पर इंसान की यह फितरत होती है कि वह केवल उन्हीं बातों पर भरोसा करता है, जो उसकी पुरानी सोच या पुराने अनुभवों से मेल खाती हैं, लेकिन शोशीन की आदत इस बिल्कुल है। यह हमें दूसरों के अलग-अलग नजरियों और पहलुओं को गहराई से समझने में मदद करती है, जिससे हम जीवन में ज्यादा समझदारी भरे और सही फैसले ले पाते हैं।
    • मन में बढ़ती है और ज्यादा जिज्ञासा- जब आप हर काम और हर नई चीज को एक नए और बिल्कुल फ्रेश नजरिए से देखना शुरू करते हैं, तो आपके अंदर की जिज्ञासा जाग उठती है। इसके कारण आपके मन में नए-नए सवाल पूछने और चीजों की गहराई को करीब से जानने की एक पॉजिटिव आदत विकसित होती है।

    खबरें और भी