Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या आपका भी 'लकी बैंबू' सड़ने लगा है? आज ही ठीक कर लें ये 4 गलतियां, फिर से हरा-भरा हो जाएगा पौधा

    Updated: Mon, 25 May 2026 06:54 PM (IST)

    कई लोग अपने घर या ऑफिस डेस्क पर लकी बैंबू रखते हैं। इस पौधे को सड़ने से बचाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। ...और पढ़ें

    लकी बैंबू की पत्तियां हो रही हैं पीली? (AI Generated Image)

    लकी बैंबू की पत्तियां हो रही हैं पीली? (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कई लोग अपने घर में या ऑफिस के डेस्क पर बैंबू प्लांट रखते हैं। फेंगशुई में इसे घर के लिए काफी अच्छा माना जाता है और इसलिए इसे लकी बैंबू भी कहते हैं। यह पौधा कम देखभाल और बिना मिट्टी के सिर्फ पानी में भी आसानी से जिंदा रहता है। 

    हालांकि, कई बार लोगों की शिकायत होती है कि सही देखभाल के बावजूद उनका पौधा सड़ने लगा या पीला पड़ने लग गया। दरअसल, कुछ मामूली गलतियों के कारण यह पौधा आसानी से खराब हो जाता है और इसकी पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं, तना धीला पड़ जाता है और पौधा धीरे-धीरे सड़ने लगता है।

    अगर आपका बैंबू प्लांट भी खराब हो रहा है या आप उसे सड़ने से बचाना चाहते हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानें इस बारे में। 

    Lucky Bamboo Plant (1)

    (AI Generated Image)

    क्यों सड़ने लगता है बैंबू प्लांट?

    • सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि बैंबू प्लांट सड़ने क्यों लग जाता है। सबसे आम गलती है पौधे के तने तक पानी भर देना। लोग सोचते हैं कि बैंबू प्लांट को हरा-भरा रखने के लिए पानी में डूबोकर रखना पड़ेगा, लेकिन ऐसा नहीं है। इस पौधे की सिर्फ जड़ों को पानी चाहिए होता है। इसलिए तने तक पानी भरने से तना सड़ने लग जाता है। 
    • दूसरा कारण क्लोरीन या फ्लोराइड वाले पानी का इस्तेमाल है। साधारण नल के पानी में ये केमिकल्स होते हैं, जिनके कारण पौधे की जड़े सड़ने लगती हैं।
    • कई लोग पौधे का पानी भी कई दिनों तक नहीं बदलते हैं। इसके कारण पौधे में बैक्टीरिया या फंगल इन्फेक्शन हो सकता है, जो पौधे को सुखा सकते हैं।  

    बैंबू प्लांट को सड़ने से बचाने के लिए क्या करें?

    पानी की गुणवत्ता पर ध्यान दें 

    लकी बैंबू के सड़ने का सबसे बड़ा कारण नल का सीधा पानी होता है। नल के पानी में क्लोरीन और भारी मात्रा में नमक होते हैं, जो इसकी नाजुक जड़ों को जला देते हैं। हमेशा RO का पानी ही इस्तेमाल करें। अगर आप नल का पानी इस्तेमाल कर रहे हैं, तो हर रोज उसका पानी बदलें।

    पानी बदलने का नियम बनाएं

    अगर आपका पौधा केवल पानी में लगा है, तो हर 7 से 10 दिनों में उसका पानी पूरी तरह बदल दें। लंबे समय तक एक ही पानी रहने से उसमें ऑक्सीजन खत्म हो जाती है और फंगस या बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जिससे जड़ें गलने लगती हैं। पानी बदलते समय कांच के बर्तन और उसमें रखे पत्थरों को भी अच्छे से साफ करें।

    खबरें और भी

    पानी का स्तर सही रखें

    अक्सर लोग पूरे बर्तन को पानी से भर देते हैं, जो गलत है। बैंबू के तने का जो हिस्सा पानी में बहुत ऊपर तक डूबा रहता है, वह गलने लगता है। बर्तन में पानी सिर्फ इतना ही होना चाहिए जिससे पौधे की जड़ें पूरी तरह डूब जाएं और तना सिर्फ 1 से 2 इंच ही पानी में रहे।

    सही रोशनी और तापमान

    लकी बैंबू को पनपने के लिए इनडायरेक्ट लाइट की जरूरत होती है। इसे सीधे तेज धूप में कभी न रखें, इससे पत्तियां और तना जलकर पीले पड़ जाएंगे और पौधा मर जाएगा। इसे ऐसी जगह भी न रखें जहां हवा का वेंटिलेशन न हो या एसी की ठंडी हवा सीधे पौधे पर आती हो।

    सड़ चुके हिस्से को तुरंत अलग करें

    अगर पौधे का कोई तना पीला पड़ चुका है, चिपचिपा हो गया है या उसमें से बदबू आ रही है, तो उसे बाकी स्वस्थ पौधों से तुरंत बाहर निकाल दें। अगर संक्रमण पूरे तने में नहीं फैला है, तो आप नीचे के सड़ चुके हिस्से को एक साफ और सैनिटाइज की हुई कैंची से तिरछा काट लें और स्वस्थ हिस्से को साफ पानी में वापस रख दें।