क्या आपके भी रेजोल्यूशन बीच में ही टूट जाते हैं? हैबिट ट्रैकिंग से बदलें अपनी आदतें
नई आदतों को बनाए रखने और प्रोग्रेस का पता लगाने में काफी मददगार है हैबिट ट्रैकिंग। ...और पढ़ें
-1771753855440_m.webp)
हैबिट ट्रैकिंग कैसे साबित हो सकता है मददगार? (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हम अक्सर नए साल पर या हफ्ते के पहले दिन से जिम जाने, मोबाइल का कम इस्तेमाल करने या समय पर सोने के रेजोल्यूशन लेते हैं, लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि कुछ ही दिनों में हमारा यह उत्साह ठंडा पड़ जाता है और पुराना रुटीन वापस लौट आता है।
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? असल में, हम प्लान तो बनाते हैं, लेकिन उसे मॉनिटर नहीं करते। यहीं पर काम आता है, हैबिट ट्रैकिंग। आइए जानें क्या है हैबिट ट्रैकिंग और कैसे यह आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।
क्या है हैबिट ट्रैकिंग?
हैबिट ट्रैकिंग का सीधा मतलब है अपनी रोज की आदतों को कहीं लिखना या उनका रिकॉर्ड रखना। यह एक बेहतर तरीका है जो आपको यह बताता है कि आप अपने लक्ष्यों की दिशा में वाकई आगे बढ़ रहे हैं या नहीं। जब आप अपने प्रोग्रेस को कागज पर लिखते हैं, तो आप केवल प्लान नहीं बना रहे होते, बल्कि खुद के लिए जवाबदेह भी होते हैं।
![]()
(AI Generated Image)
खुद को समझने में मिलती है मदद
साइकोलॉजी के मुताबिक, किसी भी बदलाव की शुरुआत खुद को समझने से होती है। जर्नल ऑफ पर्सनैलिटी एंड सोशल साइकोलॉजी की एक रिसर्च बताती है कि अपनी आदतों को मॉनिटर करना पॉजिटिव बदलाव की पहली सीढ़ी है। इसे विज्ञान की भाषा में मेजरमेंट इफेक्ट कहा जाता है।
खबरें और भी
यह प्रिंसिपल कहता है कि जब हम किसी चीज को मापना शुरू करते हैं, तो वह अपने आप बेहतर होने लगती है, जैसे- अगर आप केवल यह लिखना शुरू कर दें कि आप दिन भर में कितना पानी पीते हैं, तो आप अनजाने में ही ज्यादा पानी पीना शुरू कर देंगे।
लक्ष्य पाने की संभावना 42% तक बढ़ जाती है
लिखने की शक्ति को केवल एक कहावत न समझें, इसके पीछे ठोस शोध मौजूद है। डोमिनिकन यूनिवर्सिटी की एक स्टडी में यह पाया गया कि जो लोग अपने लक्ष्यों को साफ-साफ लिखते हैं, वे उन्हें हासिल करने में उन लोगों की तुलना में 42% ज्यादा सफल होते हैं जो केवल मन में योजना बनाते हैं।
![]()
(AI Generated Image)
स्टडी यह भी बताती है कि अगर आप लक्ष्य लिखने के साथ-साथ अपनी प्रोग्रेस को भी नियमित रूप से ट्रैक करते हैं, तो आपकी सफलता की संभावना कई गुना और बढ़ जाती है।