विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तोते को देखकर कैसे पता करें नर है या मादा? इन 4 चीजों पर नजर डालते ही मिल जाएगा जवाब

Published: Thu, 10 Sep 2026 05:55 PM (IST)Updated: Fri, 11 Sep 2026 12:56 PM (IST)

तोते के नर या मादा होने की पहचान करना अक्सर मुश्किल होता है, मगर ये 4 संकेत आपका काम आसान कर सकते हैं।

कैसे पता करें तोते का जेंडर? (Image Source: AI-Generated)

कैसे पता करें तोते का जेंडर? (Image Source: AI-Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। घर में गूंजती तोते की मीठी आवाज और उसकी चुलबुली हरकतें किसी का भी दिन बना सकती हैं, लेकिन असली पेंच तब फंसता है जब आप अपने इस नए मेहमान का नामकरण करने बैठते हैं। आखिर आपका चहेता 'मिट्ठू' नर है या फिर मादा?

सच कहें तो, पहली नजर में इनका जेंडर पहचानना किसी पहेली को सुलझाने जैसा ही है। अगर आप भी इसी उलझन में हैं कि अपने नन्हें दोस्त को 'हीरो' बुलाएं या 'हीरोइन', तो अब फिक्र छोड़िए। आइए जानते हैं वो 4 आसान तरीके, जिनसे आप चुटकियों में नर और मादा तोते के बीच का अंतर पहचान सकते हैं।

गले की रिंग

नर और मादा तोते के बीच सबसे बड़ा और स्पष्ट अंतर उनके गले की रिंग होता है। जब एक नर तोता लगभग 1.5 से 3 साल का हो जाता है, तो उसके गले के चारों ओर एक गहरी काली और गुलाबी या लाल रंग की धारी उभर आती है। इसे ही तोते की 'कंठी' या रिंग कहते हैं। वहीं, मादा तोते के गले पर ऐसी कोई डार्क रिंग नहीं होती। मादाओं के गले पर या तो कुछ नहीं होता, या फिर एक बहुत ही हल्की हरे या स्लेटी रंग की परछाई जैसी लाइन दिखती है।

पूंछ की लंबाई

अगर आप तोते को ध्यान से देखें, तो नर और मादा की पूंछ की बनावट में भी थोड़ा अंतर होता है। नर तोते की पूंछ के बीच के पंख आमतौर पर मादा के मुकाबले थोड़े ज्यादा लंबे होते हैं। मादा तोते की पूंछ तुलनात्मक रूप से थोड़ी छोटी होती है।

पंखों की चमक और रंग

यूं तो दोनों ही तोते हरे रंग के होते हैं, लेकिन नर तोते का रंग मादा की तुलना में थोड़ा ज्यादा गहरा और वाइब्रेंट होता है। नर तोते के चेहरे और पंखों में एक अलग ही चमक होती है। इसके विपरीत, मादा तोते का रंग थोड़ा हल्का और सौम्य होता है।

स्वभाव और बोलने की क्षमता

शारीरिक बनावट के अलावा, इनके व्यवहार से भी बहुत कुछ पता चलता है। नर तोते स्वभाव से ज्यादा बातूनी होते हैं। वे इंसानों की आवाजें और शब्द जल्दी सीखते हैं और उन्हें दिखावा करना बहुत पसंद होता है। दूसरी ओर, मादा तोते थोड़ी शांत होती हैं, लेकिन वे अपने पिंजरे या घोंसले को लेकर काफी ज्यादा प्रोटेक्टिव और कभी-कभी आक्रामक हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें- भारत के अलावा दुनिया में कहीं और देखने को नहीं मिलेंगे ये 8 खूबसूरत पक्षी

यह भी पढ़ें- दुनिया में और कहीं नहीं मिलते भारत के ये 6 दुर्लभ पक्षी, गारंटी है इनकी खूबसूरती मोह लेगी आपका मन