Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिन के उजाले में आखिर कहां गायब हो जाते हैं कॉकरोच? जानिए रसोई और बाथरूम में उनके सीक्रेट ठिकाने

    By Meenakshi NaiduEdited By: Swati Sharma
    Updated: Tue, 23 Jun 2026 05:00 PM (IST)

    दिन के समय कॉकरोच घर के कुछ कोनों में छिप जाते हैं, जहां हमारी नजर नहीं जाती। इन ठिकानों को साफ करके और दवा डालकर कॉकरोचों का खात्मा कर सकते हैं। ...और पढ़ें

    कॉकरोचों ने मचा रखा है घर में आतंक? (Picture Courtesy: Freepik)

    कॉकरोचों ने मचा रखा है घर में आतंक? (Picture Courtesy: Freepik)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कॉकरोच घर की सबसे आम और सबसे परेशान करने वाली प्रॉब्लम्स में से एक हैं। ये छोटे कीड़े न सिर्फ घर की साफ-सफाई बिगाड़ते हैं, बल्कि कई तरह के बैक्टीरिया और एलर्जी का कारण भी बनते हैं। अक्सर लोग रात में इन्हें रसोई, बाथरूम या घर के कोनों में घूमते हुए देखते हैं, जबकि दिन में ये अचानक गायब हो जाते हैं। 

    ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि कॉकरोच बेहद चालाक तरीके से उन जगहों में छुप जाते हैं जहां रोशनी कम हो और उन्हें कोई परेशान न करे। आइए जानें कि दिन में ये कहां छुपते हैं और किन उपायों से आप घर को इन्हें घर में आने से रोक सकते हैं। 

    दिन में कहां छुपते हैं कॉकरोच? 

    • सिंक के नीचे- किचन सिंक के नीचे नमी और अंधेरा दोनों होता है। पाइप की गर्माहट भी इनके लिए आरामदायक होती है। इसलिए ये एरिया कॉकरोच का सबसे पसंदीदा छुपने की जगह है।
    • ड्रेनेज और पाइप के आसपास- पाइप में छोटे-छोटे गैप, दीवारों में क्रैक और ड्रेनेज लाइनों के पास ये आसानी से घर बना लेते हैं। यहां उन्हें गर्माहट, नमी और अंधेरा तीनों मिल जाते हैं।
    • किचन कैबिनेट और स्टोरेज- इन जगहों और खासकर जहां आटा, चावल, बिस्कुट या चीनी रखी जाती है। ये खाने की महक को बहुत तेजी से पकड़ लेते हैं और वहीं बस जाते हैं।
    • फ्रिज और माइक्रोवेव के पीछे- इन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के पीछे गर्माहट रहती है। यहां अंधेरा भी होता है और इंसान की आवाजाही कम, इसलिए कॉकरोच दिन में यहीं छिपना पसंद करते हैं।
    • कार्डबोर्ड और पुराने अखबार- कॉकरोच को पेपर और गत्ते की गंध पसंद होती है। इसलिए पुरानी मैगजीन, डिब्बे या कार्टन इनके लिए सेफ हाइडिंग स्पॉट बन जाते हैं।
    • बाथरूम की टाइल और कॉर्नर- बाथरूम में लगातार नमी रहती है, जिससे यह इनके छिपने का परफेक्ट जगह बन जाता है। टाइलों की जॉइंट और दरारें भी इन्हें छुपा लेती हैं।

    कॉकरोज को पनपने से कैसे रोकें?

    • नमी दूर रखें- घर, खासकर किचन और बाथरूम में कहीं पानी जमा न होने दें। नमी खत्म होगी तो कॉकरोच नहीं टिक पाएंगे।
    • साफ-सफाई पर ध्यान- रात को किचन स्लैब, गैस स्टोव और डाइनिंग टेबल अच्छी तरह साफ करें। बर्तन कभी भी रातभर सिंक में न छोड़ें।
    • फूड कंटेनर एयरटाइट रखें- सूखी खाने की चीजें, जैसे आटा, दालें, कूकीज हमेशा एयरटाइट बॉक्स में रखें। इससे कॉकरोच की एंट्री बंद रहेगी।
    • क्रैक और गैप सील करें- दीवारों, पाइप लाइनों और कैबिनेट के कोनों में मौजूद दरारों को सील कर दें। ये कॉकरोच की एंट्री और छिपने की जगह दोनों खत्म कर देगा।
    • कचरा समय पर निकालें- डस्टबिन को ढक्कन लगाकर रखें और रोज साफ करें। कॉकरोच कचरे की गंध से तेजी से आकर्षित होते हैं।
    • बोरिक एसिड और जेल बाइट का इस्तेमाल- बोरिक पाउडर, कॉकरोच जेल या मार्केट में मिलने वाले कॉकरोच स्टिकर्स बहुत असरदार होते हैं। इन्हें कॉर्नर्स, सिंक के नीचे या उपकरणों के पीछे लगाया जा सकता है।