Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिर्फ कमिटमेंट से भागना नहीं, ये 5 बातें भी बताती हैं रिलेशनशिप में सीरियस नहीं है पार्टनर

    Updated: Sun, 22 Feb 2026 04:48 PM (IST)

    सिर्फ कमिटमेंट से बचना ही नहीं, बल्कि पार्टनर की कुछ आदतें भी दर्शाती हैं कि वे रिश्ते में गंभीर नहीं हैं। ...और पढ़ें

    रिलेशनशिप या सिर्फ टाइमपास? ये 5 बातें खोल देंगी उसकी पोल (Image Source: AI-Generated)

    रिलेशनशिप या सिर्फ टाइमपास? ये 5 बातें खोल देंगी उसकी पोल (Image Source: AI-Generated) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जब हम किसी के साथ प्यार में होते हैं, तो अक्सर हमारा दिल उनकी कमियों को नजरअंदाज कर देता है। हमें लगता है कि अगर कोई शादी या 'कमिटमेंट' की बात से बच रहा है, सिर्फ तभी वह रिश्ते में सीरियस नहीं है, लेकिन असलियत में, सिर्फ यही एक निशानी नहीं है।

    रोजमर्रा की जिंदगी में आपके पार्टनर की कुछ ऐसी आदतें और हरकतें हो सकती हैं, जो साफ-साफ बताती हैं कि वे इस रिश्ते को लेकर सीरियस नहीं हैं। आइए जानते हैं वो 5 बातें जो एक बड़े 'रेड फ्लैग' की तरह हैं।

    relationship red flags

    (Image Source: AI-Generated) 

    अपनी सहूलियत के हिसाब से बात करना

    अगर आपका पार्टनर सिर्फ तब कॉल या मैसेज करता है जब वह फ्री होता है या जब उसे कोई काम होता है, तो यह सोचने वाली बात है। कभी वो आप पर बहुत प्यार लुटाएंगे और कभी हफ्तों तक गायब हो जाएंगे। अगर उनकी जिंदगी में आपके लिए समय उनकी 'सुविधा' पर निर्भर करता है, तो इसका मतलब है कि आप उनकी प्रायोरिटी नहीं हैं।

    फ्यूचर को लेकर कोई चर्चा न करना

    शादी की बात छोड़िए, अगर आपका पार्टनर अगले महीने की किसी ट्रिप या आने वाले त्योहारों को साथ मनाने की बात पर भी टॉपिक बदल देता है, तो यह एक साफ इशारा है। जो इंसान आपके साथ अपना भविष्य देखता है, वह छोटी-छोटी चीजों की प्लानिंग आपके साथ मिलकर करने में खुशी महसूस करता है।

    खबरें और भी

    आपको अपने दोस्तों और परिवार से दूर रखना

    रिश्ते की शुरुआत में चीजों को प्राइवेट रखना समझ आता है, लेकिन अगर आप लंबे समय से साथ हैं और उन्होंने आपको अपने किसी खास दोस्त या परिवार वाले से नहीं मिलाया है, तो यह एक खतरे की घंटी है। इसका सीधा सा मतलब हो सकता है कि वे इस रिश्ते को सिर्फ कुछ समय का 'टाइमपास' मानते हैं।

    मुश्किल वक्त में आपका साथ न देना

    प्यार भरे पलों में तो कोई भी साथ खड़ा हो सकता है, लेकिन असली पार्टनर की पहचान तब होती है जब आप किसी परेशानी या तनाव में हों। अगर आपके उदास होने पर वे आपको इमोशनल सपोर्ट देने के बजाय कन्नी काट लेते हैं या कहते हैं कि "तुम बहुत ज्यादा सोच रहे हो", तो वे एक पक्के और सीरियस रिश्ते के लिए तैयार नहीं हैं।

    रिश्ते को बचाने की सारी जिम्मेदारी सिर्फ आपकी होना

    क्या हमेशा आप ही मिलने का प्लान बनाते हैं? क्या झगड़ा होने पर हमेशा आप ही पहले माफी मांगते हैं? अगर इस रिश्ते में सारा 'एफर्ट' सिर्फ आपकी तरफ से है और वे बस आराम से रिश्ते में बने हुए हैं, तो यह एकतरफा प्यार है। एक मजबूत रिश्ते को चलाने के लिए दोनों तरफ से बराबर की कोशिश होनी चाहिए।

    प्यार बहुत खूबसूरत है, लेकिन यह आपको मानसिक शांति भी देना चाहिए। अगर आपको अपने रिश्ते में ये बातें बार-बार महसूस हो रही हैं, तो खुद को अंधेरे में न रखें। अपने पार्टनर से खुलकर बात करें और अपनी अहमियत समझें।

    यह भी पढ़ें- नए कपल्स के लिए 'मनी टॉक' क्यों है जरूरी और पैसों से जुड़े किन मुद्दों पर जरूर करें बात

    यह भी पढ़ें- क्या अब रिश्तों की भी होगी एक्सपायरी डेट? आखिर क्या है डेटिंग का नया ट्रेंड ‘सनसेट क्लॉज’