अच्छे-भले रिश्ते में दीवार खड़ी कर देता है 'शायद' या 'पर' जैसे शब्दों का इस्तेमाल, आज ही सुधारें गलती
क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि हमारी रोजमर्रा की बातचीत में इस्तेमाल होने वाले छोटे-छोटे शब्द जैसे 'शायद' और 'पर' आपके अच्छे-भले रिश्ते में एक बड़ी दी ...और पढ़ें

रिश्ते को खोखला कर रहा है पार्टनर से बातचीत का यह गलत तरीका (Image Source: AI-Generated)
HighLights
'पर' शब्द तारीफ को शिकायत में बदल देता है, रिश्ते बिगड़ते हैं
'शायद' शब्द रिश्तों में शक और अनिश्चितता पैदा करता है
'और' का यूज करें, स्पष्ट बातचीत से रिश्ते मजबूत बनाए
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। किसी भी मजबूत रिश्ते की नींव भरोसे और खुलकर होने वाली बातचीत पर टिकी होती है। कई बार हम अपने पार्टनर, दोस्तों या परिवार वालों से बात करते हुए अनजाने में कुछ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कर बैठते हैं, जो बिना किसी बड़ी वजह के रिश्ते में दरार का कारण बन जाते हैं। आइए समझते हैं कि ऐसा क्यों होता है और इसे कैसे सुधारें।

(Image Source: AI-Generated)
आपके शब्द कैसे बिगाड़ते हैं बात?
मनोविज्ञान कहता है कि जब आप अपनी किसी बात के बीच में 'पर' या 'लेकिन' लगा देते हैं, तो उससे पहले कही गई सारी अच्छी बातों का असर तुरंत खत्म हो जाता है। उदाहरण के लिए, अगर आप कहते हैं, "तुम इंसान तो बहुत अच्छे हो, पर तुम्हें गुस्सा बहुत जल्दी आता है।"
इस एक वाक्य में 'पर' के बाद वाली बात ने सामने वाले के दिमाग पर ऐसा असर किया कि उसे आपकी तारीफ नहीं, बल्कि सिर्फ अपनी बुराई ही सुनाई देगी। 'पर' शब्द अक्सर एक शिकायत या ताने की तरह लगता है, जिससे सामने वाला इंसान खुद को लेकर डिफेंसिव मोड में जाने लगता है और बहस शुरू हो जाती है।
'शायद' शब्द लाता है अनिश्चितता
अब बात करते हैं 'शायद' की। यह एक ऐसा शब्द है जो रिश्ते में शक और भरोसे की कमी को जन्म देता है। जब आपका पार्टनर आपसे कोई उम्मीद रखता है या कोई प्लान बनाता है और आप जवाब में कहते हैं कि "शायद मैं आ जाऊं" या "शायद हम ये कर लें", तो यह दर्शाता है कि आप उस रिश्ते या उस काम को लेकर पूरी तरह से श्योर नहीं हैं।
खबरें और भी
बार-बार 'शायद' सुनने से सामने वाले को लगने लगता है कि वह आपकी जिंदगी में अहमियत नहीं रखता। इससे मन में असुरक्षा की भावना पैदा होती है और धीरे-धीरे दूरियां बढ़ने लगती हैं।
क्या है इसका सही समाधान?
अपनी बातचीत के तरीके में बस थोड़ा-सा बदलाव लाकर आप इस समस्या को दूर कर सकते हैं:
- 'पर' की जगह 'और' का इस्तेमाल करें: "तुम बहुत अच्छे हो और अगर तुम अपने गुस्से पर थोड़ा कंट्रोल कर लो, तो रिश्ते के लिए और भी अच्छा होगा।" देखिए, यह सुनने में कितना सकारात्मक लग रहा है।
- 'शायद' की जगह स्पष्टता लाएं: अगर आप कोई काम नहीं कर सकते हैं, तो झूठी उम्मीद देने या 'शायद' कहने के बजाय, प्यार से सीधे 'ना' कहें। या फिर कोई पक्का विकल्प दें, जैसे- "मैं आज तो नहीं आ पाऊंगा, लेकिन हम पक्का शनिवार को मिल रहे हैं।"
याद रखिए, किसी भी रिश्ते में ईमानदारी और स्पष्ट बातचीत बहुत जरूरी है। आपके शब्दों में इतनी ताकत होती है कि वे किसी का दिल जीत भी सकते हैं और किसी को बुरी तरह दुखा भी सकते हैं। इसलिए, आज ही अपनी डिक्शनरी से इन कन्फ्यूजन पैदा करने वाले शब्दों को कम करें और अपने रिश्ते की डोर को और भी ज्यादा मजबूत बनाएं।