Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिर्फ 'आई लव यू' कहना काफी नहीं! प्यार जताने की ये 5 भाषाएं हर कपल को होनी चाहिए पता

    Updated: Fri, 12 Jun 2026 12:18 PM (IST)

    केवल कम्यूनिकेशन ही नहीं होती, और भी भाषाएं हैं जिनके सहारे प्यार जाहिर किया जा सकता है। ...और पढ़ें

    5 प्यार की भाषाएं जो हर कपल को पता होनी चाहिए (Image Source: Freepik)

    5 प्यार की भाषाएं जो हर कपल को पता होनी चाहिए (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. बातचीत के अलावा प्यार जताने के 5 तरीके

    2. पार्टनर की लव लैंग्वेज समझकर रिश्ते को मजबूत करें

    3. शब्द, कार्य, स्पर्श, समय और उपहार हैं प्यार की भाषाएं

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली।  किसी भी रिश्ते को हेल्दी रखने के लिए बातचीत को एक अहम हिस्सा माना जाता है। कहा जाता है कि बातचीत ही हर मसले का हल है, लेकिन प्यार की भाषा केवल कम्युनिकेशन ही नहीं होती, और भी भाषाएं हैं जिनके सहारे प्यार जाहिर किया जा सकता है। आज उन 5 प्यार की भाषाओं की बात करेंगे, जो रिलेशनशिप में मिठास बनाए रखने का काम करती हैं। 

    लिखकर प्यार जताना

    अगर आप ये सोचते हैं कि अब चिट्ठियां लिखने वाला जमाना गया तो आप गलत हैं। आज भी शब्द उतने ही मायने रखते हैं जितने पहले रखते थे। अगर किसी व्यक्ति की प्राइमेरी लैंग्वेज शब्द हैं, तो उनके लिए प्यारा सा कार्ड, लव नोट या छोटा सा मेसेज ही दिन बना सकता है। 

    एक्शन से जाहिर करना 

    अगर आप कहने में विश्वास नहीं करते तो जरूर एक्शन से प्यार से जताना अपनी लव लैंग्वेज होगी। वहीं, अगर पार्टनर की तरफ से एफर्ट्स कम होने की शिकायतें मिल रही हैं, तो यकीनन उनकी लव लैंग्वेज एक्शन वाला प्यार होगी। पार्टनर का किसी काम में हाथ बटाना, उनके हिस्से का काम बिना बताए कर देना रिश्ते में मिठास ला सकता है। 

    इंटीमेसी के अलावा फिजिकल टच 

    इंटीमेसी ही सब कुछ नहीं इसके अलावा भी बहुत सी चीजें हैं जो प्यार बढ़ा सकती हैं। हाथ पकड़कर वॉक करना, दिनभर की थकान दूर करने के लिए की गई पार्टनर की हेड मसाज, स्किन केयर जैसी बहुत सी छोटी-छोटी चीजें हैं जो फिजिकल टच वाली लव लैंग्वेज में आती हैं। 

    खबरें और भी

    साथ में समय बिताना 

    जिनकी प्यार की भाषा साथ में समय बिताना है वो अपने पार्टनर की उपस्थिति को खूब वैल्यू करते हैं। उनके लिए यही फर्स्ट लव लैंग्वेज है। ऐसे में क्वालिटी टाइम बिताना एक टूटते-बिखरते रिश्ते को फिर से नया जैसा कर सकता है। 

    छोटा-मोटा तोहफा 

    तोहफे केवल प्यार नहीं जताते, बल्कि वे यह भी बताते हैं पार्टनर को कितनी परवाह है, वो कितना जानते हैं और दिनभर में पार्टनर को आपका कितना ख्याल आया। ऐसे में इसे पैसों से तौलना मजाक उड़ाने जैसा नहीं है? कोई भी छोटा-मोटा तोहफा भी उस पल को हमेशा के लिए यादगार बना सकता है। 

    ये लव लैंग्वेज कैसे रिश्ते को सुधारती हैं? 

    1. जब हम पार्टनर की लव लैंग्वेज समझने में रुचि रखते हैं तो यह हमारे अपने स्वार्थ को खत्म करके सिर्फ अपनी नहीं हमारी वाली भाषा की बात करने लगता है। 

    2. जैसे-जैसे व्यक्ति अपने पार्टनर की आदतों और फीलिंग्स को अच्छे से समझने लगता है, वह ज्यादा समानुभूति (empathy) वाला बन जाता है जो रिश्तों को हेल्दी बनाए रखने के लिए जरूरी है।