विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पार्टनर को इम्प्रेस करने के लिए बिना नहाए डेट पर जा रहे लड़के! हैरान कर देगा 'फेरोमोन मैक्सिंग' ट्रेंड

Published: Tue, 01 Sep 2026 03:36 PM (IST)

इंटरनेट पर 'फेरोमोन मैक्सिंग' नाम का एक नया डेटिंग ट्रेंड वायरल हो रहा है। ये ट्रेंड युवा अपने डेटिंग पार्टनर को अट्रैक्ट करने के लिए अपना रहे हैं।

फेरोमोन मैक्सिंग का ट्रेंड हो रहा वायरल (AI Generated Image)

फेरोमोन मैक्सिंग का ट्रेंड हो रहा वायरल (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। इंटरनेट पर आए दिन जेन-जी से जुड़ा एक नया ट्रेंड देखने को मिल जाता है। हाल ही में डेटिंग से जुड़ा ट्रेंड काफी वायरल हो रहा है, जिसे फेरोमोन मैक्सिंग कहा जाता है। अगर आप सोच रहे हैं कि ये कोई रोमांटिक ट्रेंड है, तो आप इसके बारे में जानकर हैरान हो जाएंगे। 

दरअसल, इस ट्रेंड का सीधेतौर से रोमांस से कोई लेना देना नहीं है, लेकिन कुछ लोग इसे पार्टनर को अट्रैक्ट करने का एक तरीका जरूर मान रहे हैं। आइए जानें क्या होता है फेरोमोन मैक्सिंग। 

क्या होता है फेरोमोन मैक्सिंग?

फेरोमोन्स नेचुरल केमिकल होते हैं, जो इंसान और जानवर अपने शरीर से छोड़ते हैं, जिनका काम दूसरे जेंडर को अट्रैक्ट करना होता है। ये एक बायोलॉजिकल प्रोसेस है, जो रिप्रोडक्शन के प्रोसेस में मदद करता है। 

फेरोमोन मैक्सिंग इन्हीं केमिकल्स से जुड़ा एक डेटिंग ट्रेंड है। इस ट्रेंड में युवा खासकर पुरुष अपनी डेट पर जाने से पहले नहाने या डियोड्रेंट लगाने से परहेज करते हैं। उनका मानना है कि नहाने या परफ्यूम लगाने से शरीर की नेचुरल महक दब जाती है। इसलिए वे बिना नहाए डेट पर जाना पसंद करते हैं, ताकि शरीर से निकलने वाले फेरोमोन्स मैक्सीमम लेवल तक पहुंच जाएं और वो अपनी डेट पार्टनर को आकर्षित कर सकें।  

लुक मैक्सिंग का उल्टा ट्रेंड

पिछले साल युवाओं में लुक मैक्सिंग का क्रेज था, जिसमें वे अपने लुक्स को बिल्कुल परफेक्ट बनाना चाहते थे। इसके लिए स्किन केयर, ग्रूमिंग, जिम और यहां तक की कॉस्मेटिक सर्जरी जैसे ऑप्शन भी अपना रहे थे। इस ट्रेंड पूरी तरह से दिखावे पर टिका था कि आप बाहर से कितने अच्छे नजर आते हैं। 

फेरोमोन मैक्सिंग इसका बिल्कुल उल्टा है। इसमें पुरुष ग्रूमिंग तो छोड़िए, बेसिक हाइजीन पर भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। वो आर्टिफिशियल खुशबू की जगह अपनी शरीर की नेचुरल गंध को आकर्षक मान रहे हैं। 

क्या सचमुच काम करता है फेरोमोन मैक्सिंग?

आपको शायद जानकर हैरानी हो, लेकिन हमारे पसीने की कोई गंध नहीं होती। जब वो स्किन पर मौजूद बैक्टीरिया के साथ रिएक्ट करता है, तब बदबू पैदा होती है। इसलिए बिना नहाए रहना आपके शरीर की हाइजीन के लिए नुकसानदेह है और लंबे समय तक न नहाने से खुजली, रैश और इन्फेक्शन हो सकता है। 

साथ ही, खराब बॉडी ऑडर के कारण आपका पार्टनर आपसे अट्रैक्ट होने की जगह दूर भी भाग सकता है। इसलिए साफ-सफाई का ध्यान रखना जरूरी है।