ओल्ड स्कूल लव का जादू! दादा-दादी के जमाने की ये 5 आदतें बचा सकती हैं आपका बिखरता रिश्ता
कपल को पुराने जमाने वाली आदतें फिर से अपनानी चाहिए ताकि रिश्तों में बढ़ती दूरी को कम किया जा सके। ...और पढ़ें

दादा-दादी के जमाने की हेल्दी रिलेशनशिप से जुड़ी आदतें (Image Source: AI Generated)
HighLights
टेक्नोलॉजी से दूर रहकर पार्टनर को दें क्वालिटी टाइम
एक-दूसरे की खूबियों की सराहना करें और साथ मिलकर बढ़ें
शारीरिक नहीं, पार्टनर की आंतरिक सुंदरता पर ध्यान केंद्रित करें
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मॉडर्न होता यह जमाना जड़ होते रिलेशनशिप को नया करने की डिमांड कर रहा है, क्योंकि हम डिजिटली इतना मौजूद रहने लगे हैं कि आसपास के रिश्तों को अनदेखा करते हैं। खासकर कपल की अक्सर एक दूसरे को समय न देने की शिकायत रहती है। ऐसे में आपको नहीं लगता कि कपल को पुराने जमाने वाली आदतें फिर से अपनानी चाहिए ताकि रिश्तों में बढ़ती दूरी को कम किया जा सके? चलिए उन आदतों का जिक्र करते हैं।
फ्री टेक जोन
अब इसके टाइटल से तो समझ ही गये होंगे कि यहां किसकी बात की जा रही है। एक ऐसा समय कब कपल तकनीक से दूर हों लेकिन एक दूसरे के नजदीक। बगैर फोन वाला यह क्वालिटी टाइम कपल की अनसुलझी परेशानी का हल निकालने में मदद कर सकता है।
वर्तमान में रहना
इस दुनिया में सबसे खूबसूरत एहसास वो है जब यह पता चले कि हमारे किसी के जिंदगी में होने और न होने से बहुत फर्क पड़ता है। पार्टनर के साथ शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से मौजूद रहना बहुत कीमती चीज है जिसके बारे में आज लोग शायद सोचते ही नहीं।
जब भी मौका मिले तारीफ करें
पार्टनर को उनकी खूबियों की याद दिलाते रहने के लिए जरूरी है कि समय-समय पर सराहना की जाए। ऐसा करना उन्हें यह बताता है कि आपकी जिंदगी में उनकी भी कोई एहमियत है। यह तरीका रिलेशनशिप में पार्टनर की वैल्यू एड करने वाले फॉर्मूला पर काम करता है, जहां ईगो की कोइ गुंजाइश ही नहीं रहती। अब इस ओल्ड फैशन तरीके को अच्छे से समझना है तो क्यों न कोई पुराना गाना सुना जाए, उन गानों में कपल तारीफों के पुल बांधते नजर आ जाएंगे।
खबरें और भी
साथ में काम और ग्रोथ
ऐसा कोई सोलमेट या बेस्ट फ्रेंड नहीं जो जिंदगी की सारी परेशानी का हल निकाले। ये बात दादा-दादी के जमाने के लोग अच्छे से जानते थे। इसी वजह से पहले के लोग फिल्मों वाले पहली नजर के प्यार से ज्यादा एक बढ़ने और काम करने पर विश्वास करते थे। यहां काम का मतलब करियर के साथ उन कमियों के बारे में भी है जिन्हें जानते हुए भी कपल एक दूसरे को चुनते हैं। मॉडर्न डेटिंग और फिल्मी दुनिया के समय में यह बात अपने रिश्ते में अमल में लानी जरूरी हो गई है।
इनर ब्यूटी पर फोकस करें
फिजिकल ब्यूटी को देखकर भले ही आकर्षण हो सकता है लेकिन जब हम पार्टनर को पूरी तरह से जान लेते हैं तो इनर ब्यूटी ही मायने रखती है। फिर यह बिल्कुल भी महत्व नहीं रखता कि पार्टनर दिखता कैसा है। पहले के समय में भी तो यही होता था जब फैशन-ब्यूटी से ज्यादा इंसान का दिल देखा जाता है। हां, हम उसी आदत को फिर से अपनाने की बात कर रहे हैं।