Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बच्चे को सिर्फ 'शाबाश' कहना काफी नहीं! इन 4 तरीकों से बढ़ाएं उनका कॉन्फिडेंस और बनाएं 'सुपरहीरो'

    Updated: Fri, 26 Jun 2026 11:23 AM (IST)

    छोटे बच्चे बड़ों की तुलना में ज्यादा तेजी से सीखते हैं क्योंकि उनमें ज्यादा उत्साह और ऊर्जा होती है। ...और पढ़ें

    बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के तरीके (Image Source: AI Generated)

    बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के तरीके (Image Source: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। छोटे बच्चे बड़ों की तुलना में ज्यादा तेजी से सीखते हैं और इसकी वजह है उनमें किसी भी काम को लेकर ज्यादा उत्साह और ऊर्जा। यही वो उम्र होती है जब बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाने की जरूरत होती है। अगर आपका बच्चा दूसरों के सामने ज्यादा झिझकता है या बात करने में हिचकिचाता है तो बच्चों में आत्मविश्वास कम होने का एक संकेत है। ऐसे कई तरीके हैं जिनकी मदद से उन्हें ज्यादा आत्मविश्वासी बनाया जा सकता है, आइए इनके बारे में जानते हैं। 

    बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के तरीके 

    आत्मविश्वास यानी कॉन्फिडेंस एक स्किल है जो बढ़ती उम्र के साथ जिंदगी में तरक्की करने के लिए जरूरी है। छोटे बच्चों को बड़ी ही आसानी से कुछ बातों को फॉलो करके ज्यादा कॉन्फिडेंट बनाया जा सकता है: 

    1. खुद रोल मॉडल बनें 

    पेरेंट्स के लिए जरूरी है कि वो सबसे पहले खुद अपने बच्चों के लिए एक मॉडल बनें। पेरेंट्स का अपने काम को लेकर बहुत ज्यादा कॉन्फिडेंट होना बच्चों को अपने आप यह संकेत देता है कि उन्हें भी वैसा ही बनना है। इसके लिए नए-नए टास्क को प्लानिंग और पॉजिटिविटी से संभालें।  

    2. नई चीजों को करने के लिए मोटिवेट करें 

    बच्चों को सिर्फ पढ़ाई तक सीमित न रखें, उन्हें नई-नई चीजों को करने के लिए प्रोत्साहन दें। इनमें स्पोर्ट्स गेम, नई भाषा सीखना, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट या पेंटिंग करना शामिल हो सकता है। ऐसी कोई भी स्किल जो उन्हें भीड़ में अलग से दिखाए। 

    खबरें और भी

    3. हार का सामना करना सिखाएं 

    ज्यादातर पेरेंट्स की आदत होती कि वो अपने बच्चों को हमेशा हर एक एक्टिविटी में जीतने की सलाह देते हैं। पर आपको नहीं लगता इससे बच्चा हार का सामना करने से डरने लगता है। किसी चीज में फेल हो जाना और फिर उसको स्वीकार करके दोबारा से कोशिश करना भी तो अपने आप में एक कॉन्फिडेंस है। 

    4. बच्चों की रुचि जानने की कोशिश करें 

    अपनी पसंद, अपनी रुचि या पढ़ाई उनपर थोपे नहीं, बल्कि बच्चों की रुचि जानने की कोशिश करें। बच्चों को उनकी पसंद जानने देना उन्हें खुद से मिलाने जैसा है, जो उनमें कॉन्फिडेंस बढ़ाने में मदद करता है। 

    5. छोटे-छोटे लक्ष्य तय करें

    बच्चों के लिए हर दिन का एक प्लान तैयार करें, जिसमें छोटे-छोटे लक्ष्य रखे गए हों। ये लक्ष्य कुछ भी हो सकते हैं, जैसे- एक चैप्टर रोजाना पढ़ना, 1 घंटा गेम्स खेलना, कोई नई भाषा सीखना आदि। यह प्राकृतिक रूप से बच्चों में कॉन्फिडेंस बढ़ाने का काम करता है। 

    यह भी पढ़ें- कितनी बेहतरीन हुई है आपकी परवरिश? घर की ये 5 चीजें देती हैं गवाही

    यह भी पढ़ें- चिल्लाने से जिद्दी हो रहे हैं बच्चे? शांत रहकर बच्चों को जिम्मेदार और समझदार बनाने के असरदार टिप्स