Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पार्टनर को इन 6 बातों से दिलाएं अपनी अहमियत का एहसास, झगड़े होंगे खत्म और बढ़ेगा रोमांस

    Updated: Fri, 03 Apr 2026 03:47 PM (IST)

    रिश्ते में शिकायतें और झगड़े बढ़ने पर पार्टनर को अपनी अहमियत का एहसास कराना जरूरी है। ...और पढ़ें

    रोजाना पार्टनर के सामने जरूर दोहराएं ये 6 बातें (Image Source: AI-Generated)

    रोजाना पार्टनर के सामने जरूर दोहराएं ये 6 बातें (Image Source: AI-Generated) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हर रिश्ते की शुरुआत बेहद खूबसूरत होती है, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता है, कई बार प्यार की जगह शिकायतें ले लेती हैं और छोटी-छोटी बातों पर झगड़े शुरू हो जाते हैं। कभी-कभी तो ऐसा लगने लगता है कि पार्टनर अब आपकी उतनी परवाह नहीं करता या आपको 'टेकन फॉर ग्रांटेड' लेने लगा है।

    अगर आपके रिश्ते में भी रोमांस कम और तकरार ज्यादा हो रही है, तो परेशान मत होइए। आपको बस अपने पार्टनर को अपनी अहमियत का अहसास कराने की जरूरत है। इसके लिए आपको उनसे लड़ने की नहीं, बल्कि कुछ स्मार्ट तरीके अपनाने की जरूरत है। आइए जानते हैं वो 6 आसान बातें जो आपके रिश्ते में फिर से प्यार के रंग भर देंगी।

    Rebuild Mutual Respect

    (Image Source: AI-Generated) 

    अपनी खुशी की जिम्मेदारी खुद लें

    अक्सर हम अपनी खुशी के लिए पूरी तरह से अपने पार्टनर पर निर्भर हो जाते हैं। अगर वो बात करें तो हम खुश, न करें तो हम उदास। इस आदत को बदलें। अपनी खुशी की चाबी अपने पास रखें। जब आप खुद खुश और संतुष्ट रहते हैं, तो आप अंदर से कॉन्फिडेंट दिखते हैं। आपका यह आत्मविश्वास आपके पार्टनर को आपकी तरफ दोबारा आकर्षित करेगा।

    खुद को 'मी-टाइम' दें

    हर वक्त पार्टनर के आस-पास रहना या हर समय सिर्फ उन्हीं के बारे में सोचना रिश्ते में बोरियत ला सकता है। उन्हें थोड़ा स्पेस दें और खुद भी अपना 'मी-टाइम' एन्जॉय करें। अपने दोस्तों से मिलें, अपनी पसंदीदा किताब पढ़ें या कोई फिल्म देखें। जब आप हर समय उपलब्ध नहीं रहेंगे, तो उन्हें आपकी कमी खलेगी और वो आपके साथ वक्त बिताने के बहाने ढूंढेंगे।

    खबरें और भी

    हर बात में 'हां' मिलाना बंद करें

    कई बार हम रिश्ते को बचाने के लिए पार्टनर की हर सही-गलत बात मान लेते हैं, लेकिन ऐसा करने से आपकी अपनी अहमियत कम हो जाती है। अगर आपको कोई बात पसंद नहीं है, तो प्यार से लेकिन मजबूती के साथ 'ना' कहना सीखें। जब आप अपनी पसंद-नापसंद और उसूलों पर टिके रहते हैं, तो सामने वाला आपकी ज्यादा इज्जत करता है।

    अपने शौक और तरक्की पर ध्यान दें

    रिश्ते में आने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आप अपने सपनों को भूल जाएं। आप लाइफ में जो भी करना चाहते हैं, अपने करियर या अपने किसी पुराने शौक पर फोकस करें। एक ऐसा इंसान जो अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहा है और जिसके अपने कुछ लक्ष्य हैं, वो हमेशा सबको बहुत आकर्षक लगता है।

    प्यार जताएं, लेकिन एक बैलेंस के साथ

    अपने पार्टनर को प्यार करना और उनका ख्याल रखना बहुत अच्छी बात है, लेकिन किसी भी चीज की अति नुकसानदायक होती है। अगर आप हर वक्त सिर्फ प्यार ही जताते रहेंगे, तो उसमें वो मजा नहीं रहेगा। अपने प्यार को एक खूबसूरत सरप्राइज की तरह रखें। कभी-कभी उन्हें भी मौका दें कि वो आपके लिए कुछ खास करें और आपको खुश करने की कोशिश करें।

    अपनी एक अलग पहचान बनाए रखें

    आप एक कपल जरूर हैं, लेकिन उससे पहले आप एक अलग इंसान भी हैं। रिश्ते में अपनी पहचान कभी न खोएं। आपके अपने विचार, अपनी एक अलग सोच और अपना एक नजरिया होना चाहिए। जब आप एक सुलझे हुए इंसान की तरह उनके सामने अपनी बात रखते हैं, तो वो न सिर्फ आपकी बात सुनते हैं बल्कि आपकी समझदारी के दीवाने भी हो जाते हैं।

    रिश्ते में अहमियत मांगने से नहीं मिलती, इसे अपने व्यवहार से कमाना पड़ता है। जब आप खुद की इज्जत करना शुरू कर देते हैं, तो आपका पार्टनर भी आपकी इज्जत करने लगता है। इन तरीकों को आजमाएं और देखें कि कैसे आपके झगड़े कम होते हैं और आपका प्यार पहले से भी ज्यादा गहरा हो जाता है।

    यह भी पढ़ें- पार्टनर के साथ फिल्म देखना बचा सकता है आपका रिश्ता; समझें 'फिल्म थेरेपी' कैसे दूर करती है गलतफहमियां

    यह भी पढ़ें- हमेशा साथ रहना ही प्यार नहीं, रिश्तों को बचाने के लिए पर्सनल स्पेस भी है जरूरी