एशिया का इकलौता हिल स्टेशन जहां है गाड़ियों की 'नो-एंट्री'! अंग्रेजो ने खोजी थी महाराष्ट्र की ये खूबसूरत जगह
महाराष्ट्र के सह्याद्रि रेंज में स्थित माथेरान एशिया का एकमात्र ऐसा हिल स्टेशन है जहां गाड़ियों का प्रवेश वर्जित है। ...और पढ़ें
-1786092721854_m.webp)
महाराष्ट्र का खूबसूरत हिल स्टेशन (Picture Courtesy: Facebook/ Matheran Tourism)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के सह्याद्रि रेंज पर स्थित माथेरान भारत के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है। इस हिल स्टेशन की सबसे खास बात है कि यह एशिया का एकलौता ऐसा हिल स्टेशन है, जहां किसी भी गाड़ी की एंट्री बैन है। जी हां, इस जगह पर गाड़ियों को लाने पर मनाही है।
यही वजह है कि ये भारत के सबसे शांत और पॉल्यूशन फ्री इलाकों में से एक है। यहां घूमने के लिए या तो आपको पैदल चलना पड़ेगा या आप घोड़े या हाथ से खींचे जाने वाले रिक्शा का इस्तेमाल कर सकते हैं। मानसून में घूमने के लिए यह जगह बेस्ट है, क्योंकि इस समय वेस्टर्न घाट की खूबसूरती की कोई मिसाल नहीं है। आइए जानें माथेरान क्यों इतना खास है।
ब्रिटिश काल की झलक
19वीं सदी के मध्यम में ह्यू पोलिंत्ज मालेट ने इस शहर की खोज की थी। गर्मी से बचने के लिए अंग्रेज गर्मी के मौसम में यहां रहने या वेकेशन के लिए आया करते थे। इसलिए आज भी आपको यहां ब्रिटिश काल की झलक दिखाई देगी। साथ ही, यहां की टॉय ट्रेन, जो यूनेक्सको हेरिटेज लिस्ट में शामिल है, पर्यटकों को खूब आकर्षित करती है।

(Picture Courtesy: Facebook)
माथेरान घूमने के लिए जगहें
माथेरान पूरा ही बहुत खूबसूरत है और यहां घूमने के लिए कई जगहें भी हैं, लेकिन कुछ खास जगहों को देखना न भूलें।
- पैनोरमा पॉइंट- इसे सनराइज पॉइन्ट भी कहा जाता है। उगते सूरज की रोशनी इस जगह को और भी खूबसूरत बना देती है। सूर्योदय के समय इस पॉइन्ट से चारों और का नजारा देखना काफी अच्छा एक्सपीरिएंस होता है।
- शारलोट झील- यह झील माथेरान की पानी का सोर्स है और यहां की सबसे शांत जगहों में से एक। घने जंगलों से घिरी ये झील पिकनिक, बर्ड व्यूईंग और शांत माहौल में घूमने के लिए सबसे बेस्ट है। मानसून में झील पानी से पूरी भर जाती है और देखने में और भी खूबसूरत लगती है। यहां पास में ही पिसारनाथ मंदिर भी है, जो भगवान शंकर को समर्पित है।
- प्रबलगढ़ किला- एडवेंचर और ट्रेकिंग के शौकीनों के लिए प्रबलगढ़ किला काफी बेहतरीन जगह है। इस किले का इतिहास छत्रपति शिवाजी महाराज के शासन काल से जुड़ी है। यहां की ट्रेकिंग जितनी मुश्किल है, उतना ही खूबसूरत यहां का नजारा है।
- लुईसा पॉइंट- अगर आप वेस्टर्न घाट के किले और घाटियों का खूबसूरत नजारा देखना चाहते हैं, जो लुईसा पॉइन्ट जरूर जाएं। यहां से प्रबलगढ़ किला और विशालगढ़ किलों का नजारा देखने लायक होता है। यहां से सनराइज और सनसेट का नजारा भी काफी खूबसूरत नजर आता है।
- इको पॉइंट- ये जगह अपने इको इफेक्ट यानी आवाज गूंजने के लिए जाना जाता है। यहां पर्यटकों की आवाजें पहाडियों से टकराकर वापस गूंजती हैं, जो टूरिस्ट्स को काफी आकर्षित करती है।