सूटकेस पैक करने का ये तरीका है सबसे बेस्ट; बचती है जगह और कपड़ों पर भी नहीं पड़ती एक भी सिलवट
अक्सर सूटकेस में कपड़ों की क्रीज खराब हो जाती है। कुछ स्मार्ट हैक्स से आप कपड़ों को बिना क्रश किए कम स्पेश में ज्यादा सामान पैक कर सकते हैं। ...और पढ़ें

ऐसे करें अपना सूटकेस पैक (Picture Courtesy: Freepik)
HighLights
कपड़ों को रोल करने से जगह बचती है और सिलवटें नहीं पड़तीं
फॉर्मल कपड़ों के लिए बंडल रैपिंग तकनीक का उपयोग करें
पैकिंग क्यूब्स और खाली जगह का इस्तेमाल सामान व्यवस्थित करने में मदद करता है
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कहीं घूमने जाना जितना एक्साइटिंग होता है, उतना ही थकाऊ काम होता है पैकिंग करना। कैसे कम से कम जगह में ज्यादा सामान फिट करें और कपड़ों पर सिलवटें पड़ने से कैसे बचाएं, ये उलझन पैकिंग को बहुत मुश्किल बना देती है।
अगर आप भी पैकिंग करते समय इसी उलझन में रहते हैं, तो कुछ बेहद आसान पैकिंग हैक्स से आप अपने सूटकेस की जगह को दोगुना कर सकते हैं। इससे आपके कपड़ों पर सिलवटें भी नहीं आएंगी और कम जगह में ज्यादा सामान भी आ जाएगा।
रोल करें
ज्यादातर लोग सूटकेस में कपड़ों को फोल्ड करके रखते हैं। इससे उन पर सिलवटें आ जाती हैं और जगह भी कम पड़ जाती है। रोल करने से कपड़ों में सिलवट नहीं पड़ती और वे कम जगह में फिट भी हो जाते हैं। टी-शर्ट, जींस, पजामा, कुर्ते आदि को आसानी से रोल करके सूटकेस में रखा जा सकता है।
फॉर्मल कपड़ों के लिए बंडल रैपिंग
अगर आप किसी फॉर्मल इवेंट के लिए ट्रैवल कर रहे हैं और साथ में कोट-पैंट, सिल्क की साड़ियां या महंगे गाउन ले जा रहे हैं, तो इन्हें बंडल रैप करें। इनके लिए सूटकेस के निचले हिस्से में जींस या जैकेट को आधा अंदर और आधा बाहर फैलाकर रखें। इनके बीच में फॉर्मल कपड़ों को रखें और भारी कपड़े के बाहरी हिस्से को उसके ऊपर लपेट दें। इससे कपड़ों पर क्रीज नहीं बनेगी।
खबरें और भी
-1781007701759.jpg)
(Picture Courtesy: Freepik)
टिश्यू पेपर इस्तेमाल
सिल्क या शिफॉन के कपड़ों को फोल्ड करते समय उनके हर फोल्ड के बीच एक टिश्यू पेपर रख दें। इससे कपड़े आपस में रगड़ नहीं खाएंगे और उनकी क्रीज वैसे की वैसे बनी रहेगी।
पैकिंग क्यूब्स ट्राई करें
पैकिंग क्यूब्स छोटे-छोटे जिपर वाले कपड़े के डिब्बे होते हैं। इन क्यूब्स का इस्तेमाल अलग-अलग तरह के कपड़ों को रखने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे कपड़े अपनी जगह से हिलेंगे नहीं और बार-बार सूटकेस की मूवमेंट के कारण उनकी फोल्ड भी नहीं बिगड़ेगी।
खाली जगह का इस्तेमाल
सूटकेस में जगह बचाने के लिए कपड़ों या बाकी सामान के बीच की खासी जगह का इस्तेमाल करें। अपने मोजे, रुमाल या छोटे गैजेट्स जूतों के अंदर डाल दें। जूतों को हमेशा किसी प्लास्टिक बैग में लपेटकर रखें और सूटकेस के किनारे पर रखें।
सबसे पहले भारी चीजें रखें
सूटकेस पैक करते समय सबसे पहले भारी चीजें पहिए वाली तरफ रखें और इसके बाद रोल किए हुए कपड़े और बाकी हल्का सामान रखें। इससे बैग का बैलेंस बना रहेगा और भारी सामान के नीचे कपड़े दबेंगे नहीं।