Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या आप जानते हैं भारत के किस शहर को कहा जाता है ‘पेरिस ऑफ इंडिया’? आर्ट और कल्चर का है सेंटर

    Updated: Fri, 12 Jun 2026 04:56 PM (IST)

    पेरिस अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। भारत में भी एक ऐसा शहर है, जो इतना खूबसूरत है कि उसे पेरिस ऑफ इंडिया कहा जाता है। ...और पढ़ें

    पेरिस ऑफ इंडिया है जयपुर (Picture Courtesy: Freepik)

    पेरिस ऑफ इंडिया है जयपुर (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. बेहतरीन टाउन प्लानिंग और चौड़ी सड़कें, पेरिस जैसी व्यवस्था

    2. गुलाबी रंग में रंगी ऐतिहासिक इमारतों की अनूठी वास्तुकला

    3. कला, संगीत और हस्तशिल्प का समृद्ध भारतीय सांस्कृतिक केंद्र

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जब भी दुनिया के सबसे खूबसूरत और व्यवस्थित शहरों की बात होती है, तो फ्रांस की राजधानी पेरिस का नाम सबसे पहले आता है। अपने शानदार आर्किटेक्चर, चौड़ी सड़कें और एस्थेटिक्स के लिए पेरिस पूरी दुनिया में मशहूर है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में भी एक शहर है, जिसे पेरिस ऑफ इंडिया कहा जाता है?

    यह खास नाम और किसी को नहीं, बल्कि भारत के पिंक सिटी जयपुर को मिला है। आइए जानें कि अपनी ऐतिहासिक धरोहरों, किलों और महलों के लिए जाना जाने वाले जयपुर को पेरिस ऑफ इंडिया क्यों कहा जाता है। 

    बेहतरीन टाउन प्लानिंग

    पेरिस अपनी सीधी, चौड़ी सड़कों और ग्रिड प्रणाली के लिए जाना जाता है। ठीक इसी तरह, जयपुर की भी प्लानिंग बेहतरीन मानी जाती है। साल 1727 में महाराजा सवाई जयसिंह द्विती ने इस शहर की स्थापना की थी। उन्होंने बंगाली वास्तुकार विद्याधर भट्टाचार्य के साथ मिलकर जयपुर का प्लान किया था। भारत के सबसे पुराने और प्लान्ड शहरों में से जयपुर एक है। 

    Jaipur (4)

    (Picture Courtesy: Freepik)

    वास्तुकला की खूबसूरती

    पेरिस की पहचान वहां की ऐतिहासिक इमारतों और उनके एक जैसे रंग-रूप से है। जयपुर में भी आपको यह समानता साफ देखने को मिलेगी। साल 1876 में प्रिंस ऑफ वेल्स के स्वागत के लिए पूरे शहर को गुलाबी रंग में रंग दिया गया था। तब से इस शहर की सभी ऐतिहासिक इमारतों का रंग एक जैसा है। 

    हवा महल, आमेर किला, सिटी पैलेस और जंतर-मंतर जैसी इमारतें यहां आने वाले टूरिस्ट्स को ठीक वैसा ही आर्किटेक्ट का नमूना पेश करता है, जैसा पेरिस में एफिल टॉवर या लूव्र म्यूजियम को देखकर मिलता है।

    आर्ट और कल्चर का सेंटर

    पेरिस को दुनिया की फैशन और आर्ट कैपिटल कहा जाता है। जयपुर भी भारत के आर्ट और फैशन का सेंटर है। यह शहर सदियों से कला, संगीत और हस्तशिल्प का गढ़ रहा है। यहां की मशहूर ब्लू पॉटरी, बंधेज की साड़ियां, कुंदन और मीनाकारी की जूलरी और हाथ से बने ब्लॉक प्रिंट कपड़े दुनियाभर में मशहूर हैं। 

    खबरें और भी

    यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट

    जयपुर के इसी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के कारण यूनेस्को ने साल 2019 में जयपुर के परकोटा शहर को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया था। अपनी इन्हीं खासियतों के कारण जयपुर पेरिस ऑफ इंडिया कहलाता है।