Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    350 साल पुराना किला, जो अब है दुनिया का सबसे खूबसूरत होटल: जानें 'द ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस' की कहानी

    Updated: Wed, 10 Jun 2026 08:44 PM (IST)

    दुनिया के सबसे खूबसूरत होटलों की 'प्रिक्स वर्साय' 2026 की लिस्ट में मध्य प्रदेश के 'द ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस' ने जगह बनाई है। यह 350 साल पुराना किला, जो ...और पढ़ें

    मध्य प्रदेश का द ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस बना दुनिया का सबसे खूबसूरत होटल (Picture Credit- The Oberoi)

    मध्य प्रदेश का द ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस बना दुनिया का सबसे खूबसूरत होटल (Picture Credit- The Oberoi)

    HighLights

    1. 'प्रिक्स वर्साय' 2026 की लिस्ट में शामिल

    2. मध्य प्रदेश का 'द ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस'

    3. 350 साल पुराना किला, अब लग्जरी होटल

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल घूमने के शौकीन लोग सिर्फ वेकेशन डेस्टिनेशन ही नहीं, बल्कि रुकने के लिए होटल भी ऐसे तलाशते हैं, तो उन्हें सुकून दे। यही वजह है कि अब होटल ढूंढते वक्त लोगों की तलाश सिर्फ आरामदायक गद्दों, बड़े स्विमिंग पूल या महंगे खाने तक सीमित नहीं रह गई है। 

    अब वह उस जगह की मिट्टी से गहराई से जुड़ना चाहते हैं। हम वहां की संस्कृति, अनोखी वास्तुकला और उस जगह की असली खूबसूरती को महसूस करना चाहते हैं। यात्रियों की इसी बदलती चाहत के देखते हुए मशहूर 'प्रिक्स वर्साय' (Prix Versailles) ने 2026 के लिए दुनिया के सबसे खूबसूरत होटलों की लिस्ट जारी की है। गर्व का बात यह है कि इस लिस्ट में भारत से एकमात्र होटल में अपनी जगह बनाई है। आइए जानते हैं कौन-सा है वह होटल-  

    मध्य प्रदेश के होटल ने बढ़ाया देश का मान

    इस लिस्ट में अपनी जगह बनाने वाला होटल मध्य प्रदेश का बेशकीमती 'द ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस' है। मनियागढ़ की हरी-भरी पहाड़ियों पर शान से खड़ा यह होटल, जो किसी महल से कम नहीं खजुराहो के बेहद करीब है। इसके चारों तरफ घने पुराने जंगल, मनमोहक बगीचे और बारिश के पानी से भरी एक खूबसूरत प्राकृतिक झील है। पन्ना नेशनल पार्क के पास स्थित यह जगह आज भारत के सबसे मशहूर लग्जरी पर्यटन स्थलों में गिनी जाती है।

    मजबूत किला हुआ करता था यह होटल

    oberoi

    (Picture Credit- The Oberoi)

    हैरानी की बात यह है कि इस रॉयल होटल का सफर आज जैसा दिखता है, शुरू से वैसा नहीं था। एक फाइव-स्टार होटल बनने से पहले आज से करीब 350 साल पहले, 17वीं सदी के अंत में, यह एक मजबूत किला हुआ करता था। 

    खबरें और भी

    उस दौर में जब देश में मुगल साम्राज्य बढ़ रहा था, तब बुंदेलखंड के महाराजा हिंदूपात सिंह ने अपनी आजादी और सत्ता को बचाने के लिए इन ऊबड़-खाबड़ पहाड़ियों पर यह अभेद्य किला बनवाया था। लाल बलुआ पत्थर से बना यह ढांचा दुश्मनों पर नजर रखने और राज्य की हिफाजत के लिए बनाया गया था।

    गुमनामी में बिताए कुछ साल 

    oberoi (2)

    (Picture Credit- The Oberoi)

    वक्त के साथ जब पन्ना रियासत में महान शासक महाराजा छत्रसाल का युग आया, तो यह किला धीरे-धीरे एक आलीशान महल में बदलने लगा। इसमें हथियारों और सैनिकों की जगह खूबसूरत आंगन, शानदार नक्काशी और शाही सजावट ने ले ली। हालांकि, 1947 में देश की आजादी के बाद, अन्य कई ऐतिहासिक विरासतों की तरह यह खूबसूरत महल भी दशकों तक वीरान पड़ा रहा और प्रकृति ने धीरे-धीरे इसे अपने आगोश में ले लिया।

    दुनिया के टॉप होटल के नाम

    30 साल बाद मिला नया जन्म

    oberoi (3)

    (Picture Credit- The Oberoi)

    लंबे समय तक वीरान पड़ी इस विरासत को साल 1996 में मध्य प्रदेश सरकार ने फिर से संवारने की जिम्मेदारी ओबेरॉय ग्रुप को दी। यह कोई मामूली रिनोवेशन नहीं था, बल्कि लगभग तीन दशकों (30 साल) तक चला एक बहुत बड़ा ऐतिहासिक प्रोजेक्ट था।

    रिस्टोरेशन टीम ने इसके मूल बुंदेलखंडी आर्किटेक्चर, सदियों पुराने पेड़ों, प्राचीन मंदिरों और प्राकृतिक झील को उसी पुराने रूप में सहेजा है। आज यहां बलुआ पत्थर के पारंपरिक आंगन और आधुनिक फ्रेंच खिड़कियों का एक जादुई मेल देखने को मिलता है।

    प्रकृति और इतिहास का अनोखा मेल

    oberoi (1)

    (Picture Credit- The Oberoi)

    लगभग 76 एकड़ में फैले इस प्राकृतिक होटल में मेहमानों को एक जादुई अनुभव मिलता है। आप यहां सुबह खजुराहो के प्राचीन मंदिर देख सकते हैं, दोपहर में पन्ना के घने जंगलों में बाघों को देखते हुए रोमांचक सफर कर सकते हैं और शाम को शाही महल में राजाओं जैसी दावत का लुत्फ उठा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- MP टूरिज्म के छुपे हुए खजाने! खजुराहो के अलावा इन ऐतिहासिक जगहों को एक्सप्लोर करना न भूलें

    यह भी पढ़ें- पर्यटकों के लिए खुला उत्तराखंड का Valley of Flowers, यहां जानें परमिट, बजट और ट्रेकिंग का पूरा प्रोसेस

    Source: The Oberoi