Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कम बजट में इंटरनेशनल मस्ती! इंडियंस क्यों दीवाने हो रहे हैं कजाकिस्तान के?

    Updated: Fri, 23 May 2025 06:53 PM (IST)

    कजाकिस्तान भारतीयों के बीच विदेश यात्रा के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यहां 14 दिनों तक बिना वीजा के यात्रा की जा सकती है। यहां ऐसी कई चीजें हैं ...और पढ़ें

    क्‍यों भारतीयों को खूब पसंद आ रहा कजाक‍िस्‍तान?
    क्‍यों भारतीयों को खूब पसंद आ रहा कजाक‍िस्‍तान?

    HighLights

    1. व‍िदेश घूमने की ख्‍वाह‍िश सबकी होती है।
    2. कजाक‍िस्‍तान घूमने के लि‍ए बेस्‍ट है।
    3. द‍िल्‍ली से साढ़े तीन घंटे में यहां पहुंच सकते हैं।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्ली। व‍िदेश जाने का सपना भला क‍िसका नहीं होता है। हर साल इंड‍िया से बड़ी संख्‍या में लोग व‍िदेश घूमने के ल‍िए जाते हैं। लेकिन अकसर लोग बजट न होने के कारण मन मार कर बैठ जाते हैं। हालांक‍ि ऐसी कई जगहें हैं जहां आप आसानी से जा सकते हैं। वहां आपका ज्‍यादा खर्चा भी नहीं आएगा। नई जगहों पर घूमना, वहां की संस्कृतियों को जानना, नए जायकों का स्‍वाद लेना, एक अलग ही अनुभव कराता है।

    इन द‍िनों गर्मी की छुट्ट‍ियां भी चल रही हैं। ऐसे में लोग बैग उठाकर घूमने के ल‍िए चल पड़ते हैं। वैसे तो भारत में घूमने वाली जगहों की कमी नहीं है, यहां आपको एक से एक ह‍िल स्‍टेशंस म‍िल जाएंगे, जहां आप सुकून भरे पल ब‍िता सकते हैं। यहां की हसीन वाद‍ियां और शांत वातावरण आपको गजब का अनुभव कराते हैं। इन सबके बावजूद व‍िदेश घूमने की बात ही कुछ और होती है। अगर आप भी वि‍देश घूमना चाहते हैं लेक‍िन वीजा पासपोर्ट के झंझट से परेशान ह‍ैं तो कोई बात नहीं। हम आपको एक ऐसी जगह बताने जा रहे हैं जहां आप ब‍िना वीजा के जा सकते हैं। यहां की करेंसी भी काफी सस्ती है।

    जी हां, सुनकर झटका लगा न? लेक‍िन कजाक‍िस्‍तान ऐसी जगह है जहां आप 14 द‍िनों तक ब‍िना वीजा के रह सकते हैं। ये एक ऐसी जगह है जहां ज्‍यादातर इंड‍ियंस जाना पसंद करते हैं। आइए जानते हैं कजाक‍िस्‍तान क्‍यों भारतीयों की पसंद है। आप यहां क्‍या-क्‍या कर सकते हैं।

    Visa Free एंट्री

    ज्‍यादातर इंड‍ियंस इसल‍िए कजाकिस्तान जाना पसंद करते हैं क्‍योंक‍ि यहां आने के ल‍िए वीजा की कोई जरूरत नहीं होती है। आप यहां 14 द‍िनों तक वीजा फ्री ट्रैवल कर सकते हैं। इससे आपको वीजा बनवाने का झंझट नहीं होता है। हालांक‍ि आपको पासपोर्ट की जरूरत पड़ेगी।

    खबरें और भी

    सस्‍ती है करेंसी

    घूमने के ल‍िए कजाकिस्तान काफी सस्‍ता माना जाता है। यहां की करेंसी इंड‍िया के मुकाबले काफी कम होती है। अगर आपके पास 100 रुपए हैं तो कजाक‍िस्‍तान में ये 600 के बराबर है। ऐसे में आप यहां कम पैसों में ट्रैवल कर सकते हैं। इसके अलावा आप यहां लग्‍जरी लाइफ कुछ द‍िनों के ल‍िए ब‍िता सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: पठानकोट के पास बसे हैं 5 खूबसूरत Hill Station, इस गर्मी ट्रैवल ल‍िस्‍ट में जरूर करें शाम‍िल

    डायरेक्‍ट फ्लाइट

    कजाक‍िस्‍तान जाने के ल‍िए आपको द‍िल्‍ली से अल्‍माटी के ल‍िए डायरेक्‍ट फ्लाइट भी म‍िल जाएगी। इससे आपको कहीं फ्लाइट चेंज करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। अगर आप ऑफसीजन ट्रैवल करते हैं तो फ्लाइट का क‍िराया भी काफी सस्‍ता हो सकता है। खास बात तो ये है क‍ि आप द‍िल्‍ली से अल्‍माटी साढ़े 3 घंटे में पहुंच सकते हैं।

    नाइटलाइफ है बेस्‍ट

    इंड‍िया में गाेवा को नाइटलाइफ के ल‍िए बेस्‍ट माना जाता है। वहीं कजाकिस्तान के अल्माटी और अस्ताना जैसे शहर भी नाइटलाइफ के ल‍िए फेमस हैं। ये भारतीय पर्यटकों काे आकर्षित करते हैं। आप यहां क्लब और कैफे में ब‍िना क‍िसी रोकटोक कर पूरी रात एंजॉय कर सकते हैं।

    नेचुरल ब्‍यूटी

    कजाकिस्‍तान में आपको नेचुरल ब्‍यूटी देखने को म‍िलेगी। यहां वैली, पहाड़ से लेकर Lakes सब कुछ देखने को म‍िल जाएंगे। नेचर के करीब होकर आपको मानस‍िक शांत‍ि म‍िलेगी। ये आपकी यात्रा को और भी यादगार बना देंगे।

    य‍ह भी पढ़ें: 5 साल बाद फि‍र इस तारीख से शुरू हाेगी Kailash Mansarovar Yatra, यहां पढ़ लें इससे जुड़ी जरूरी बातें