हेलीकॉप्टर से मात्र इतने रुपये में पहुंचे बाबा केदार के द्वार, देखें किराया और बुकिंग का पूरा प्रोसेस
केदारनाथ धाम हेलीकॉप्टर सेवा के लिए बुकिंग 11 अप्रैल, 2026 को शाम 6 बजे से heliyatra.irctc.co.in पर शुरू हो जाएगी। ...और पढ़ें

केदारनाथ धाम के लिए कैसे मिलेगी हेलीकॉप्टर टिकट? (Image Source: Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध 'चार धाम यात्रा' का बिगुल बज चुका है। जी हां, देश-दुनिया के श्रद्धालुओं और स्थानीय व्यापारियों का लंबा इंतजार अब खत्म हो रहा है, क्योंकि 19 अप्रैल से इस पावन यात्रा का शुभारंभ होने वाला है।
अगर आपका सपना भी इस साल बाबा केदारनाथ के दर्शन करने का है और आप समय बचाने के लिए हवाई सफर चुनना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में हेलीकॉप्टर बुकिंग से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिनसे आप बिना किसी परेशानी और धोखाधड़ी के अपनी टिकट बुक कर सकते हैं।

(Image Source: Freepik)
किस दिन खुलेंगे कौन-से कपाट?
यात्रा की शुरुआत 19 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ होगी। इसके बाद 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम और 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। वहीं, सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे।
हेलीकॉप्टर सेवा के लिए कब और कहां से करें बुकिंग?
केदारनाथ पहुंचने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए तीन मुख्य जगहों- फाटा, गुप्तकाशी और सिरसी से शटल हेलीकॉप्टर सेवाएं दी जाती हैं (Kedarnath Helicopter Booking 2026)।
बुकिंग कब शुरू होगी?
टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग 11 अप्रैल 2026 को शाम 6 बजे से खोल दी जाएगी।
कब से कब तक की यात्रा?
अभी यह बुकिंग उन यात्रियों के लिए मान्य होगी जो 22 अप्रैल से लेकर 11 मई के बीच दर्शन करने वाले हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट: हेलीकॉप्टर बुक करने का एकमात्र सुरक्षित और आधिकारिक प्लेटफॉर्म IRCTC की वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in है।

(Image Source: Freepik)
कितना है हेलीकॉप्टर का किराया?
अगर आप हेलीकॉप्टर से राउंड ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं, तो उसका अनुमानित किराया कुछ इस तरह है:
- सिरसी रूट: लगभग ₹6,390
- फाटा रूट: लगभग ₹10,164
- गुप्तकाशी रूट: लगभग ₹12,762
बुकिंग की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया और नियम
अपनी सीट सुरक्षित करने के लिए आपको नीचे दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा:
- सबसे पहले रजिस्ट्रेशन: टिकट बुक करने से पहले आपका उत्तराखंड पर्यटन के पोर्टल पर 'चार धाम यात्रा पंजीकरण' होना अनिवार्य है।
- स्लॉट का चुनाव: रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद heliyatra.irctc.co.in पर जाएं, अपना अकाउंट लॉग इन करें और अपनी सुविधानुसार स्लॉट बुक करें।
- सीटों की लिमिट: एक यूजर आईडी से एक बार में अधिकतम 6 टिकट ही बुक हो सकते हैं। अगर आपको 12 टिकटों की जरूरत है, तो आपको अपने अकाउंट से दो अलग-अलग बार (6-6 करके) लॉग इन कर बुकिंग करनी होगी।
- रिफंड की सुविधा: अगर टिकट लेने के बाद किसी कारण से आप यात्रा नहीं कर पाते हैं, तो घबराने की कोई बात नहीं है। टिकट कैंसिल होने पर 5 से 7 दिनों के भीतर आपके पैसे वापस आपके खाते में आ जाएंगे।

खबरें और भी
(Image Source: Freepik)
साइबर ठगों से कैसे बचें?
भक्तों की भारी डिमांड को देखते हुए हर साल टिकटों को लेकर आपाधापी रहती है। इसी मजबूरी का फायदा उठाकर साइबर ठग एक्टिव हो जाते हैं। ये ठग बिल्कुल आईआरसीटीसी जैसी दिखने वाली नकली वेबसाइटें बना लेते हैं। इसके अलावा, व्हाट्सएप और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 'जल्दी टिकट' या 'सस्ते दामों' का लालच देकर लोगों की गाढ़ी कमाई लूटने की कोशिश करते हैं।
उत्तराखंड पुलिस इन ठगों को लेकर काफी सख्त है और लगातार कार्रवाई कर रही है। अब तक कई फर्जी फोन नंबर्स और नकली वेबसाइटों को ब्लॉक किया जा चुका है। यात्रियों को सुरक्षित रखने के लिए पुलिस की तरफ से खास गाइडलाइन भी बनाई गई है।
बता दें, ठगी से बचने का सबसे आसान तरीका है सतर्कता। अपनी टिकट सिर्फ और सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट (heliyatra.irctc.co.in) के जरिए ही बुक करें। किसी भी अनजान व्यक्ति के व्हाट्सएप मैसेज, अनजान कॉल्स या सोशल मीडिया के लुभावने विज्ञापनों पर बिल्कुल भरोसा न करें।
Source: IRCTC HeliYatra
यह भी पढ़ें- आ गया बाबा बर्फानी का बुलावा! 15 अप्रैल से शुरू हो रही Amarnath Yatra की बुकिंग, ऐसे करें तैयारी
यह भी पढ़ें- 7,257 फीट पर है बद्रीनाथ से केदारनाथ तक का सबसे खतरनाक रास्ता, पढ़ें पनपतिया ट्रेक जाने का सही समय