Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एक साथ करें शिरडी साईं धाम, त्र्यंबकेश्वर और शनि शिंगणापुर के दर्शन, IRCTC लाया किफायती टूर पैकेज

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 09:46 AM (IST)

    IRCTC के इस पैकेज के जरिए आप शिरडी, त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग और शनि शिंगणापुर की पवित्र यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस टूर की पूरी डिटेल्स। ...और पढ़ें

    शिरडी साईं धाम के दर्शन का शानदार मौका! (Image Source: AI-Generated)

    शिरडी साईं धाम के दर्शन का शानदार मौका! (Image Source: AI-Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप रोजमर्रा की भागदौड़ से दूर कुछ पल शांति और आध्यात्म के बीच बिताना चाहते हैं? बता दें, अगर आप शिरडी वाले साईं बाबा के दर पर हाजिरी लगाने का मन बना रहे हैं, तो IRCTC ने आपकी यह मुराद पूरी कर दी है।

    आईआरसीटीसी का नया टूर पैकेज 'ब्लेसिंग ऑफ साईं धाम एक्स लखनऊ' एक ऐसा शानदार मौका है, जिसमें आपको टिकट, होटल या गाड़ियों की बुकिंग की कोई टेंशन नहीं लेनी है। इस पैकेज में आपको शिरडी के साथ-साथ शनि शिंगणापुर और त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन भी कराए जाएंगे। आइए, इस आर्टिकल में आपको इस शानदार पैकेज से जुड़ी हर एक बात बताते हैं।

    पुष्पक एक्सप्रेस से होगा सफर

    • कितने दिन का है टूर: 5 दिन और 4 रातें
    • कब जा सकते हैं: हर हफ्ते गुरुवार को
    • ट्रेन का नाम: पुष्पक एक्सप्रेस (12533/12534)
    • खर्च कितना आएगा: आपकी चुनी गई क्लास के हिसाब से इसका शुरुआती खर्च लगभग 14,145 रुपये से 14,910 रुपये के बीच है।

    गुरुवार को निकलें, सोमवार को लौटें

    यह यात्रा हर गुरुवार शाम को शुरू होती है। आप अपनी सहूलियत के हिसाब से कानपुर सेंट्रल, उन्नाव, ऐशबाग, बादशाह नगर या गोमती नगर में से किसी भी स्टेशन से ट्रेन पकड़ सकते हैं। रात भर ट्रेन का सफर रहेगा।

    अगले दिन, शुक्रवार दोपहर करीब 4:15 बजे आप मनमाड स्टेशन पहुंचेंगे। वहां IRCTC की तरफ से एक एसी गाड़ी आपको शिरडी के होटल तक ले जाएगी। वहां आराम करने के बाद शाम को आप साईं धाम में दर्शन के लिए फ्री हैं।

    खबरें और भी

    शनिवार की सुबह होटल में गर्मागर्म नाश्ता करने के बाद, आपको त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग और शनि शिंगणापुर मंदिर के दर्शन के लिए ले जाया जाएगा। दिन भर घूमने के बाद आप वापस शिरडी वाले होटल में आकर आराम करेंगे। ध्यान रहे, दोपहर के खाने का खर्च आपको खुद उठाना होगा।

    रविवार की सुबह नाश्ता करने के बाद करीब 9 बजे आपको होटल से चेक-आउट करना होगा। गाड़ी आपको वापस मनमाड स्टेशन छोड़ेगी, जहां से दोपहर 12:35 पर आपकी वापसी की ट्रेन होगी। सोमवार की सुबह-सुबह आप अपने शहर पहुंच जाएंगे।

    इस पैकेज की कीमत में क्या-क्या शामिल है?

    इस ट्रिप में आपको अपनी तरफ से कोई एक्स्ट्रा सिरदर्दी नहीं लेनी है, क्योंकि आपके टिकट के पैसे में यह सब कवर होगा:

    • 2AC या थर्ड इकोनॉमी में आने-जाने का कन्फर्म टिकट।
    • शिरडी में दो रातों तक ठहरने के लिए एक बढ़िया होटल।
    • दो दिन सुबह का नाश्ता।
    • स्टेशन से होटल आने-जाने और बाकी मंदिरों तक घूमने के लिए शेयरिंग आधार पर एसी गाड़ी।
    • आपकी सुरक्षा के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस।

    अगर टिकट कैंसिल कराना पड़े, तो क्या होगा?

    IRCTC ने इस पैकेज के लिए कैंसिलेशन के नियम भी बेहद साफ रखे हैं:

    • अगर आप यात्रा के दिन से 15 दिन पहले बुकिंग रद्द करते हैं, तो सिर्फ 250 रुपये कटेंगे।
    • 8 से 14 दिन पहले कैंसिल करने पर कुल रकम का 25% काटा जाएगा।
    • 4 से 7 दिन पहले कैंसिल करने पर आधी रकम यानी 50% राशि कट जाएगी।
    • अगर यात्रा में 4 दिन से भी कम समय बचा है और आप कैंसिल करते हैं, तो कोई भी पैसा रिफंड नहीं मिलेगा।

    कहां से करें बुकिंग?

    अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ यह धार्मिक यात्रा करना चाहते हैं, तो बिना किसी देरी के IRCTC टूरिज्म की आधिकारिक वेबसाइट irctctourism.com पर जाकर अपनी सीट बुक कर लें।

    यह भी पढ़ें- एक पैकेज में घूमें ताजमहल, स्वर्ण मंदिर, दिल्ली और चंडीगढ़... फैमिली ट्रिप के लिए बेस्ट है IRCTC का यह टूर

    यह भी पढ़ें- यूपी : श्रावण मास में महाकालेश्वर-ओमकारेश्वर समेत इन 4 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराएगा IRCTC, निगम ने तैयार किया प्लान