विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देखना चाहते हैं राष्ट्रपति भवन का खूबसूरत Amrit Udyan? सिर्फ एक महीने तक मिलेगी एंट्री, ऐसे बुक करें टिकट

Updated: Mon, 17 Aug 2026 03:46 PM (IST)

राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान 16 अगस्त से आम जनता के लिए खुल गया है। अगर आप भी यहां विजिट करने के बारे में सोच रहे हैं, तो इस आर्टिकल में पढ़ लीजिए सभी जरूरी डिटेल्स।

अमृत उद्यान घूमने का बना रहे हैं प्लान? (Image Source: Rashtrapati Bhavan)

अमृत उद्यान घूमने का बना रहे हैं प्लान? (Image Source: Rashtrapati Bhavan)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। वीकेंड पर वही कैफे, मॉल और ट्रैफिक की भीड़... क्या आप भी इन सब से पक चुके हैं? अगर आप दिल्ली में रहकर किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं, जहां जाते ही हफ्ते भर की सारी थकान छूमंतर हो जाए, तो आपके लिए एक शानदार खबर है। जी हां, राष्ट्रपति भवन के अंदर मौजूद 15 एकड़ का खूबसूरत खजाना यानी 'अमृत उद्यान' अब आम लोगों के लिए खुल गया है।

16 अगस्त से यहां 'समर एनुअल्स-2026' की शुरुआत हो चुकी है और अगले एक महीने यानी 15 सितंबर तक आप इस मनमोहक नजारे का दीदार बिल्कुल फ्री में कर सकते हैं। आइए, बिना देर किए जान लीजिए इसकी बुकिंग से जुड़ी सभी जरूरी डिटेल्स।

Amrit Udyan

(Image Source: Rashtrapati Bhavan)

देसी फूलों की छटा मोह लेगी आपका मन

15 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैले इस बगीचे में इस बार आपको खास तौर पर अपने ही देश के स्थानीय फूल देखने को मिलेंगे। यहां की क्यारियों में अपराजिता, बरशा फूल, गुल-मेहंदी, रुक्मिणी, नागफना और लाल साग जैसे पौधों की प्राकृतिक छटा आपका मन मोह लेगी।

एक सदी पुराना है यह बगीचा

क्या आप जानते हैं कि राष्ट्रपति भवन का यह उद्यान लगभग 100 साल पुराना है? पहले लोग इसे 'मुगल गार्डन' के नाम से जानते थे, लेकिन साल 2023 में इसका नाम बदलकर 'अमृत उद्यान' रख दिया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बीते शुक्रवार को ही इस साल के ग्रीष्मकालीन संस्करण का औपचारिक तौर पर शुभारंभ किया है।

घूमने का समय और जरूरी बातें

आप 16 अगस्त से 15 सितंबर के बीच, सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक इस बगीचे की सैर कर सकते हैं, लेकिन अपना प्लान बनाते समय यह जरूर ध्यान रखें कि पौधों की देखभाल और साफ-सफाई के लिए हर सोमवार को उद्यान बंद रखा जाएगा।

बुकिंग कैसे करें और एंट्री कहां से होगी?

  • इस शानदार बगीचे को देखने के लिए आपको कोई भी पैसा खर्च नहीं करना है।
  • एंट्री फ्री है, लेकिन बिना एडवांस ऑनलाइन बुकिंग के प्रवेश नहीं मिलेगा। आपको आधिकारिक वेबसाइट visit.rashtrapatibhavan.gov.in पर जाकर अपना स्लॉट बुक करना होगा। ध्यान रहे, मौके पर कोई टिकट या पास नहीं मिलेगा।
  • आप जिस दिन भी जाना चाहते हैं, उससे ठीक एक दिन पहले सुबह 10 बजे ऑनलाइन बुकिंग बंद हो जाएगी। इसलिए अपनी प्लानिंग पहले ही कर लें।
  • सभी पर्यटकों को नॉर्थ एवेन्यू रोड के पास मौजूद गेट नंबर 35 से अंदर जाने और बाहर आने की सुविधा मिलेगी।

सफर को आसान बनाने वाली बेहतरीन सुविधाएं

यहां आने वाले मेहमानों को कोई तकलीफ न हो, इसके लिए पैदल रास्तों पर पीने का पानी, फर्स्ट एड, रेस्ट रूम और बारिश से बचने के लिए रेन शेल्टर का इंतजाम किया गया है। अगर आप मेट्रो से सफर कर रहे हैं, तो सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन से हर आधे घंटे में एक शटल बस चलेगी जो आपको सीधे उद्यान तक पहुंचाएगी।

खिलाड़ियों और शिक्षकों के लिए खास दिन

इस बार दो विशेष दिनों के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। 29 अगस्त को 'राष्ट्रीय खेल दिवस' के दिन खिलाड़ियों के लिए और 5 सितंबर को 'शिक्षक दिवस' के अवसर पर शिक्षकों के लिए अमृत उद्यान में स्पेशल एंट्री का इंतजाम रहेगा।

यह भी पढ़ें- पिकनिक के लिए बेस्ट हैं दिल्ली-एनसीआर की 5 झीलें, भीड़-भाड़ से दूर बिताएं सुकून के पल

यह भी पढ़ें- ऑफिस से छुट्टी लेने की टेंशन खत्म! दिल्ली से Vande Bharat पकड़कर एक दिन में एक्सप्लोर करें ये 5 खूबसूरत शहर