Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Share Market Open: आज फिर से चढ़ा भारतीय शेयर बाजार, Nifty 19500 के पार

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Thu, 13 Jul 2023 10:44 AM (IST)

    Share Market Open 13 July 2023 भारतीय शेयर बाजार में तेजी का रुझान जारी है। आज शेयर बाजार में दोनों सूचकांक तेजी के साथ खुले हैं। कल एचसीएल टेक ने अपन ...और पढ़ें

    Share Market Open: आज फिर से चढ़ा भारतीय शेयर बाजार
    Share Market Open: आज फिर से चढ़ा भारतीय शेयर बाजार

     नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Share Market: बारतीय शेयर बाजारों में तेजी का रुझान जारी है। गुरुवार को शेयर बाजार के दोनों सूचकांक हरे निशान पर खुले हैं। बाजार के दोनों इंडेक्स बड़ी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। बीएसई के बेंचमार्क सेंसेक्स 625.27 अंक या 0.96 प्रतिशत चढ़कर 66,019.17 अंक और निफ्टी 172.90 अंक या 0.89 प्रतिशत 19,557.20 अंक पर था।

    एनएसई पर सुबह 10 बजे तक 1347 शेयर बढ़त के साथ, जबकि 619 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। 

    कौन-से हैं टॉप गेनर्स और लूजर्स?

    सेंसेक्स पैक में एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, रिलायंस, इंफोसिस, आरबीएल बैंक, एक्सिस बैंक, इंडुलंड बैंक, एलटीमाइंडट्री के शेयरों में तेजी के साथ खुले हैं।

    वहीं, डेल्टा कॉर्प, फेडरल बैंक, पावर ग्रिड कॉर्प, मारुति सुजुकी, जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है।

    बुधवार के सत्र में सेंसेक्स 223 अंक टूटकर 65,393 पर बंद हुआ तो वहीं निफ्टी 50, 55 अंक फिसलकर 19,384 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी आज 105 अंक गिरकर 44,639 पर बंद हुआ।